CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Congress’s trumpet against inflation : 17 से 20 मई तक प्रदेशभर में चार दिवसीय आंदोलन

Congress’s trumpet against inflation : 17 से 20 मई तक प्रदेशभर में चार दिवसीय आंदोलन

By Newsdesk Admin
17/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 17 मई। देश में लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और खाद्य सामग्रियों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने 17 मई से 20 मई तक चार दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। इसके लिए सभी जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। (Congress’s trumpet against inflation)

Contents
  • 17 मई : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन
  • 18 मई : किराना बाजारों में महंगाई के खिलाफ आवाज
  • 19 मई : सराफा कारोबारियों के समर्थन में प्रदर्शन : Congress’s trumpet against inflation
  • 20 मई : सोशल मीडिया पर चलेगा महंगाई विरोधी अभियान

महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना : Congress’s trumpet against inflation

कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों और प्रधानमंत्री की अदूरदर्शिता के कारण आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। पार्टी ने दावा किया कि मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, व्यापारी और आम नागरिक आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के बीच उजागर करेंगे।

17 मई : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन

आंदोलन (Congress’s trumpet against inflation) के पहले दिन 17 मई को प्रदेशभर के पेट्रोल पंपों के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग करेंगे। इस दौरान बैनर, तख्तियां और स्लोगन के जरिए विरोध जताया जाएगा तथा आम लोगों से संवाद भी किया जाएगा।

18 मई : किराना बाजारों में महंगाई के खिलाफ आवाज

18 मई को खाद्य तेल और राशन सामग्री की बढ़ती कीमतों को लेकर किराना बाजारों में प्रदर्शन होगा। कांग्रेस कार्यकर्ता किराना व्यापारियों और आम जनता से बातचीत कर महंगाई से हो रही परेशानियों को सामने लाएंगे।

19 मई : सराफा कारोबारियों के समर्थन में प्रदर्शन : Congress’s trumpet against inflation

19 मई को कांग्रेस सराफा बाजारों में प्रदर्शन करेगी। पार्टी का आरोप है कि प्रधानमंत्री की अपीलों और नीतियों के कारण सोने-चांदी का कारोबार प्रभावित हुआ है। कांग्रेस सराफा व्यापारियों, कारीगरों और कर्मचारियों की रोजी-रोटी पर संकट का मुद्दा उठाएगी और उनसे संवाद करेगी।

20 मई : सोशल मीडिया पर चलेगा महंगाई विरोधी अभियान

आंदोलन के अंतिम दिन 20 मई को कांग्रेस सोशल मीडिया के जरिए महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की कमी को लेकर अभियान चलाएगी। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ पोस्ट और प्रचार सामग्री साझा की जाएगी।

Couple Suicide Promise Murder : ‘साथ मरने’ का फैसला, लेकिन मौत अकेली पत्नी की
Dantewada Child Kidnapping Case : वैन से आए फेरीवाले 2 साल की बच्ची को उठा ले गए
Nakti Village Demolition Protest : मकान तोड़ने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुनर्वास की मांग तेज
CG High Court Decision Bhojraj Nag : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सांसद भोजराज नाग की कुर्सी बरकरार
Krishak Unnati Yojana : कृषक उन्नति योजना ने बदली प्रगतिशील किसान की तकदीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jagdalpur Congress Campaign : बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध उपभोक्ताओं से भरवाए विरोध पत्र

Jagdalpur Congress Campaign :शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील…

Durg Cyber Crime
Durg Cyber Crime : म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cyber Crime :दुर्ग पुलिस अब इस मामले…

Accident at school
Accident at school : छत का प्लास्टर गिरने से 4 छात्राएं घायल, मचा हड़कंप

Accident at school :घटना के बाद स्कूल प्रबंधन…

Drunk Man With Cobra
Drunk Man With Cobra : नशे में ग्रामीण ने गले में लपेटा कोबरा, गांव में घूमता देख लोगों में मची दहशत

Drunk Man With Cobra : घटना के बाद…

Fake Doctor Case 
Fake Doctor Case : झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, 3 साल के बच्चे की मौत से मचा हड़कंप

Fake Doctor Case : घटना के बाद स्थानीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?