CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Seed Production Program : बीज उत्पादन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी, किसानों की आय में होगी बढ़ोतरी

Seed Production Program : बीज उत्पादन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी, किसानों की आय में होगी बढ़ोतरी

By Newsdesk Admin
12/06/2026
Share
Seed Production
Seed Production

सीजी भास्कर, 12 जून : बलौदाबाजार जिले में किसानों की आय बढ़ाने और खाद-बीज की उपलब्धता को मजबूत करने के लिए बीज उत्पादन कार्यक्रम (Seed Production Program) की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। जिला प्रशासन की इस पहल से किसानों को अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा और उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी।

बीज उत्पादन प्रक्रिया (Seed Production Program) की शुरुआत जल्द

जिले में बीज उत्पादन की कार्यवाही कलेक्टर श कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जल्द शुरू की जाएगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड छेरकापुर और कृषि विभाग के समन्वय से किसानों का पंजीयन कराया जाएगा। किसानों को पंजीयन के लिए आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति और बी-1 दस्तावेज के साथ निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।

पंजीयन शुल्क और आय का अवसर

बीज उत्पादन कार्यक्रम के लिए पंजीयन शुल्क 930 रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित किया गया है। वहीं, बीज परीक्षण में मानक प्राप्त होने पर किसानों को 3850 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा, जो सामान्य दर से 750 रुपये अधिक है। इससे किसानों को अतिरिक्त आय का लाभ मिलेगा।

लक्ष्य और पिछले वर्ष का प्रदर्शन

उप संचालक कृषि दीपक नायक ने बताया कि खरीफ वर्ष 2026 में जिले में 1250 हेक्टेयर में बीज उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा, वर्ष 2025 में 416 किसानों द्वारा 746.350 हेक्टेयर में बीज उत्पादन किया गया था। वर्ष 2027 की मांग को ध्यान में रखते हुए अधिक किसानों को इस कार्यक्रम से जोड़ने की योजना बनाई गई है।

बीज उपलब्धता की स्थिति

जिले में खरीफ 2026 के लिए कुल 32994 क्विंटल बीज की मांग के विरुद्ध 19951.40 क्विंटल बीज का भंडारण किया जा चुका है। अब तक 15073.50 क्विंटल बीज किसानों को वितरित भी किया जा चुका है।

कौन-कौन सी फसलें शामिल

इस कार्यक्रम के तहत धान, कोदो-कुटकी, अरहर, उड़द, मूंग, तिल, सोयाबीन, सनई, ढेंचा सहित प्रमुख खरीफ फसलों के आधार एवं प्रमाणित बीजों का वितरण किया जा रहा है। ये बीज सहकारी समितियों, कृषि विभाग के कार्यालयों और छेरकापुर (पलारी) स्थित बीज प्रक्रिया केंद्र के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

किसानों के लिए बड़ा अवसर

अधिकारियों का कहना है कि यह कार्यक्रम किसानों को न केवल गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराएगा, बल्कि उन्हें अतिरिक्त आय का मजबूत साधन भी प्रदान करेगा। इससे कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और उत्पादन क्षमता दोनों में सुधार होने की उम्मीद है।

 

AIIMS Raipur ACES 2026 : एम्स रायपुर में ACES 2026 का भव्य समापन, कार्डियक इमरजेंसी के क्षेत्र में बनी नई पहचान
Balod Rape Case Teacher : शादी का झांसा देकर 8 साल तक शोषण, शिक्षक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज
रामलला दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब पोर्टल से नहीं होगी विशिष्ट बुकिंग, जानें नया नियम
जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ का डंका: बालोद बना देश का तीसरा सबसे आगे जिला!
DEO Office Fire: शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने खोले सिस्टम के छेद, 26 साल का शैक्षणिक रिकॉर्ड जलकर राख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

Bhilai Municipal Corporation Elections
Bhilai Municipal Corporation Elections : आरक्षण ने बदला सियासी गणित, 19 महिला और 23 OBC सीटों ने कई दिग्गजों की राह रोकी, OBC महापौर सीट बनी सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा

Bhilai Municipal Corporation Elections

Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने…

Mahasamund Rojgar Mela
Mahasamund Rojgar Mela : 24 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती, 10वीं से स्नातक तक को मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 24…

Bhandara Road Accident
Bhandara Road Accident : नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत; मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की टीम भेजी

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए भीषण सड़क…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?