CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Pregnant woman and her daughter drowned : बड़ी बेटी ने तैरकर बचाई जान

Pregnant woman and her daughter drowned : बड़ी बेटी ने तैरकर बचाई जान

By Newsdesk Admin
18/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 18 मई। जशपुर जिले के घोघरा डैम में नहाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। डैम में डूबने से 8 माह की गर्भवती महिला और उसकी 8 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। घटना के समय साथ मौजूद बड़ी बेटी ने तैरकर अपनी जान बचाई और गांव पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। (Pregnant woman and her daughter drowned)

Contents
  • ग्रामीणों और गोताखोरों ने चलाया रेस्क्यू अभियान
  • पुलिस ने शुरू की जांच : Pregnant woman and her daughter drowned

नहाने के दौरान गहरे पानी में गई मां-बेटी : Pregnant woman and her daughter drowned

जानकारी के मुताबिक ग्राम बालाझार निवासी सुकांती तिग्गा अपनी दो बेटियों के साथ रविवार दोपहर घोघरा डैम गई थीं। वह डैम किनारे कपड़े धोने के साथ बच्चों के साथ नहा रही थीं। इसी दौरान सुकांती तिग्गा और उनकी छोटी बेटी मीनाक्षी तिग्गा अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं।

घटना के समय साथ मौजूद बड़ी बेटी आराधना तिग्गा ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई। वह घबराई हुई हालत में घर पहुंची और परिजनों व ग्रामीणों को पूरे हादसे की जानकारी दी।

ग्रामीणों और गोताखोरों ने चलाया रेस्क्यू अभियान

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। डैम किनारे महिला के कपड़े, बाल्टी और चप्पलें पड़ी मिलीं। सूचना पर पत्थलगांव पुलिस भी घटनास्थल पहुंची।

स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने शुरू की जांच : Pregnant woman and her daughter drowned

पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। स्थानीय लोगों की मदद से महिला और बच्ची के शव बाहर निकाले गए हैं।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Youth missing in Gagar river : दूसरे दिन भी जारी सर्च ऑपरेशन
Sickle Cell Mission India : 2047 तक सिकलसेल मुक्त भारत का लक्ष्य, छत्तीसगढ़ में 1.65 करोड़ जांच
Naxal Surrender Telangana: टॉप कमांडर देवजी का सरेंडर, तेलंगाना में 18 साथियों संग हथियार डाले, नेटवर्क को रणनीतिक झटका
प्लांट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल टीम इलाके में अफरा-तफरी
13 अगस्त से छत्तीसगढ़ में तेज बारिश की वापसी: बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम तैयार, सरगुजा-बस्तर में आज से बौछारें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?