CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Murder accused in election fray : बीजेपी नेता की हत्या के बाद खाली सीट पर जेल से भरा नामांकन

Murder accused in election fray : बीजेपी नेता की हत्या के बाद खाली सीट पर जेल से भरा नामांकन

By Newsdesk Admin
18/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 18 मई। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से राजनीति का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी है। जिस व्यक्ति पर भाजपा नेता की हत्या का आरोप है, वही अब जेल से निकलकर उसी सीट पर चुनाव लड़ने मैदान में उतर गया है, जो हत्या के बाद खाली हुई थी। (Murder accused in election fray)

Contents
  • हत्या के बाद खाली सीट पर आरोपी की दावेदारी
  • इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

मामला पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत क्षेत्र के बिझरा सीट का है। हत्या के आरोपी मुस्ताक अहमद को सोमवार को बिलासपुर जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन दाखिल कराने लाया गया। हथकड़ियों में पुलिस सुरक्षा के बीच पहुंचे मुस्ताक ने जनपद सदस्य पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

23 दिसंबर को हुई थी भाजपा नेता की हत्या : Murder accused in election fray

बताया जा रहा है कि 23 दिसंबर को ग्राम केशलपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। उन पर कुल्हाड़ी और चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया था, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे राजनीतिक रंजिश प्रमुख वजह थी। मामले में मुस्ताक अहमद को मुख्य आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया गया था, जो फिलहाल जेल में बंद है।

हत्या के बाद खाली सीट पर आरोपी की दावेदारी

भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या के बाद बिझरा जनपद पंचायत सीट खाली हो गई थी। निर्वाचन आयोग ने यहां उपचुनाव की घोषणा की है। नामांकन के आखिरी दिन अचानक जेल वैन पहुंचने से इलाके में हलचल मच गई। (Murder accused in election fray) लोग तब हैरान रह गए, जब हत्या के आरोपी मुस्ताक अहमद ने उसी सीट से चुनाव लड़ने के लिए अपना पर्चा भर दिया, जो अक्षय गर्ग की मौत के बाद खाली हुई थी।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

इस घटनाक्रम के बाद बिझरा और आसपास के क्षेत्रों में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

GPM Officer Transfer : CEO, SDM, अपर कलेक्टर समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
खदान में बोरी के अंदर मिली युवक की सड़ी-गली लाश…
LPG Cylinder Shortage Chhattisgarh: गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें, इंडक्शन चूल्हों की मांग में 20% तक उछाल
Karur Stampede : विजय की रैली में मौत का मंजर, भूखे-प्यासे खड़े रहे लोग, संख्या बढ़कर 40
PM मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी बड़ी सौगात: अमृत भारत योजना के तहत चांपा, बालोद और सरोना रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jharkhand Government  : अब छात्रों के सामने झुकी सोरेन सरकार, सभी बड़ी मांगें पूरी
Jharkhand Government  : अब छात्रों के सामने झुकी सोरेन सरकार, सभी बड़ी मांगें पूरी

24 दिनों से जारी छात्र आंदोलन के दबाव…

Jaleshwar Mahadev Bhandara : जलेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
Jaleshwar Mahadev Bhandara : जलेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

सावन के पावन महीने में शिवभक्ति (Jaleshwar Mahadev…

Sankara-Jaitpuri Road : भाजपा पर अड़ंगा डालने का आरोप, बारिश में सड़क खोदकर खराब करने का दावा
Sankara-Jaitpuri Road : भाजपा पर अड़ंगा डालने का आरोप, बारिश में सड़क खोदकर खराब करने का दावा

जिस सड़क (Sankara Jaitpuri Road) से रोजाना स्कूली…

Congress OBC Department : जनगणना 2027 को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में आज कांग्रेस की अहम बैठक
Congress OBC Department : जनगणना 2027 को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में आज कांग्रेस की अहम बैठक

जनगणना 2027 के मामले में कांग्रेस (Congress OBC…

AI Cost : AI से काम आसान, लेकिन कंपनियों की बढ़ी लागत, एक कर्मचारी पर 7 लाख तक खर्च
AI Cost : AI से काम आसान, लेकिन कंपनियों की बढ़ी लागत, एक कर्मचारी पर 7 लाख तक खर्च

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल कंपनियों (…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?