CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Lucky draw fraud in Balodabazar : बलौदाबाजार में सेल प्रमोशन का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Lucky draw fraud in Balodabazar : बलौदाबाजार में सेल प्रमोशन का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
21/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 21 मई। बलौदाबाजार जिले के गिधौरी क्षेत्र में लक्की ड्रा और सेल प्रमोशन योजना के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गिधौरी निवासी खगेन्द्र नाथ साहू (43) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। (Lucky draw fraud in Balodabazar)

Contents
  • दो ग्रामीणों से 2 लाख रुपए की ठगी
  • पुलिस ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील : Lucky draw fraud in Balodabazar

सदस्यता योजना के जरिए लोगों को फंसाया : Lucky draw fraud in Balodabazar

पुलिस के अनुसार आरोपी ने सेल प्रमोशन ऑफर के नाम पर एक योजना शुरू की थी, जिसमें ग्रामीणों से हर महीने 2500 और 4000 रुपए सदस्यता शुल्क के रूप में जमा कराए जाते थे। शुरुआत में कुछ लोगों को लक्की ड्रा के जरिए रकम लौटाकर आरोपी ने ग्रामीणों का भरोसा जीत लिया। इसी भरोसे के चलते कई लोगों ने योजना में बड़ी रकम जमा कर दी।

दो ग्रामीणों से 2 लाख रुपए की ठगी

जांच में सामने आया कि चूड़ामणि साहू और गीताराम साहू नामक दो ग्रामीणों ने आरोपी के पास कुल 2 लाख रुपए जमा किए थे। आरोप है कि बाद में आरोपी ने न तो कोई लक्की ड्रा निकाला और न ही जमा रकम वापस की। यह धोखाधड़ी दिसंबर 2023 से मार्च 2026 के बीच की बताई जा रही है।

पुलिस ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील : Lucky draw fraud in Balodabazar

थाना प्रभारी संदीप बंजारे ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने ठगी करना स्वीकार कर लिया है। मामले में अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने इसी तरह कई अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया हो सकता है। गिधौरी पुलिस ने संभावित पीड़ितों से सामने आकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है और लोगों को ऐसे प्रलोभनों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 जिला पंचायत CEO बदले
High Court stays contractual recruitment in Creda : अधिकारियों को जारी हुआ नोटिस
गरियाबंद में लापरवाही से गर्भवती की मौत: 2 घंटे देरी से पहुंची एंबुलेंस, अस्पताल पहुंचने के बाद भी आधे घंटे तक नहीं मिला इलाज
Wild Boar Hunting Case : पंडो समाज की एकजुटता का दिखा असर, जंगली सूअर शिकार प्रकरण में सभी आरोपित गिरफ्तार
Mahatari Vandan Yojana : आज जारी होगी 20वीं किस्त, 65 लाख महिलाओं को मिलेगा 606.94 करोड़ का लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kasdol Fire
Kasdol Fire : कसडोल में कपड़ों की दुकान बनी आग का गोला, दो घंटे तक जूझी फायर ब्रिगेड, 50 लाख से ज्यादा का नुकसान

रविवार देर रात कसडोल शहर में उस वक्त…

Kumbh Budget
Kumbh Budget : कुंभ के बजट का सिर्फ 0.1 फीसदी स्कूलों पर खर्च होता तो बदल जाती तस्वीर, सुप्रीम कोर्ट जज की टिप्पणी

कुंभ मेले की तैयारियों और उसके लिए तय…

Toxic Advance Booking
Toxic Advance Booking : रिलीज से पहले ही टॉक्सिक का धमाका, 6.7 लाख टिकट बिके, एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई

बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक रिलीज से पहले ही बॉक्स…

Kainchi Dham Bridge
Kainchi Dham Bridge : कैंची धाम में बन रहा ॐ आकार का पुल क्यों बना विवाद की वजह, डिजाइन से लेकर ऊंचाई तक उठे सवाल

कैंची धाम में निर्माणाधीन ॐ आकार के पुल…

Koffee With Karan
Koffee With Karan : कॉफी विद करण 9 में अकेले नजर आएंगे सलमान खान, पहली बार होगा ऐसा खास एपिसोड

बॉलीवुड के चर्चित चैट शो कॉफी विद करण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?