CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bastar Sports Academy  : आधुनिक खेल अकादमी में 13 से 17 साल के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, रहना-खाना और पढ़ाई बिल्कुल मुफ्त!

Bastar Sports Academy  : आधुनिक खेल अकादमी में 13 से 17 साल के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, रहना-खाना और पढ़ाई बिल्कुल मुफ्त!

By Newsdesk Admin
22/05/2026
Share
Bastar Sports Academy 
Bastar Sports Academy 

सीजी भास्कर, 22 मई : बस्तर के आदिवासी अंचल के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाने के लिए राज्य सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बस्तर जिले में एक अत्याधुनिक ‘आवासीय खेल अकादमी’ (Bastar Sports Academy) की शुरुआत की जा रही है।

Contents
  • 28 और 29 मई को होगा चयन ट्रायल
  • रहना, खाना और बीमा… सब कुछ बिल्कुल मुफ्त
  • सीधे मैदान पर भी करा सकते हैं पंजीयन

इस अकादमी में बस्तर सहित छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के उभरते खिलाड़ियों को तराशा जाएगा। सबसे खास बात यह है कि इस अकादमी में चयनित होने वाले खिलाड़ियों के रहने, खाने से लेकर उनकी पढ़ाई-लिखाई का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस आधुनिक खेल अकादमी में शुरुआती तौर पर तीन प्रमुख खेलों को शामिल किया गया है। एथलेटिक्स, तीरंदाजी (Archery) और फुटबॉल। इस अकादमी में प्रवेश के लिए केवल 13 से 17 वर्ष के बालक खिलाड़ी ही पात्र होंगे।

28 और 29 मई को होगा चयन ट्रायल

अकादमी में प्रवेश के लिए दो दिवसीय विशेष चयन परीक्षा (Selection Trial) का आयोजन 28 और 29 मई 2026 को किया जा रहा है। यह ट्रायल जगदलपुर के धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में रोज सुबह 7:00 बजे से शुरू होगा। जो भी खिलाड़ी इस ट्रायल में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें 27 मई 2026 की शाम 5:00 बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

इन दस्तावेजों को साथ लाना जरूरी

आयु प्रमाण पत्र (Age Certificate)

शैक्षणिक प्रमाण पत्र (Academic Documents)

खेल उपलब्धियों के प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)

 

रहना, खाना और बीमा… सब कुछ बिल्कुल मुफ्त

वरिष्ठ खेल अधिकारी ने बताया कि खेल अकादमी संचालन नियम 2014 के तहत चयन समिति द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का ही अंतिम रूप से चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को शासन की ओर से विश्वस्तरीय सुविधाएं दी जाएंगी, जिसमें निःशुल्क सर्वसुविधायुक्त आवास और पौष्टिक भोजन, स्कूल और कॉलेज का पूरा शैक्षणिक व्यय (पढ़ाई का खर्च), खेल के लिए विशेष परिधान (Bastar Sports Academy) और आधुनिक प्लेइंग किट, खिलाड़ियों का दुर्घटना बीमा भी रहेगा।

सीधे मैदान पर भी करा सकते हैं पंजीयन

ट्रायल (Bastar Sports Academy) में शामिल होने के लिए खिलाड़ी अपने-अपने जिले के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यालय से संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा, जो खिलाड़ी पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं, वे सीधे ट्रायल के पहले दिन (28 मई को) सुबह 07:00 बजे धरमपुरा क्रीड़ा परिसर (जगदलपुर, बस्तर) पहुंचकर मौके पर ही अपना पंजीयन कराकर चयन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। बस्तर में खुलने जा रही यह अकादमी आने वाले समय में बस्तर को देश का नया ‘स्पोर्ट्स हब’ बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।

 

Bridge Construction : छह महीने से अधूरा पुल बना मुसीबत, लकड़ी-लोहे की पटरी पर जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे ग्रामीण
Presidential Phone Call : दो राष्ट्राध्यक्षों के बीच फोन कॉल, जानिए क्यों यह आम कॉल से पूरी तरह अलग होती है
Chhattisgarh Weather Alert : तपेगी नहीं धरती, बरसेंगे बादल, 5 दिनों तक बारिश और ओले का अलर्ट
Claymore Mine : दुर्गम पहाड़ियों में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 11 क्लेमोर माइन बरामद
बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घर में घुसा वाहन, एसडीएम व पुलिसकर्मी घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

District Hospital Durg
District Hospital Durg : ब्लड सैंपल के साथ रील बनाने का VIDEO वायरल, जिला अस्पताल की महिला टेक्नीशियनों पर होगी कार्रवाई?

जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी…

Polampalli Potacabin
Polampalli Potacabin : पोटाकेबिन की 47 छात्राएं बीमार, एक की हालत गंभीर

बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली में दो दिनों के भीतर…

MP Sub Engineer Bharti 2026
MP Sub Engineer Bharti 2026: एमपीईएसबी ने 1700 सब इंजीनियर पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन शुरू, 12 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरने का मौका

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के…

India Post GDS Recruitment 2026
India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 25 हजार से ज्यादा पद, बिना परीक्षा मेरिट से होगा चयन

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (India…

DMRC Recruitment 2026
DMRC Recruitment 2026 : बिना लिखित परीक्षा नौकरी, 72,600 वेतन, 15 सितंबर अंतिम तिथि

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC Recruitment 2026) ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?