CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chirayu Yojana : मुख्यमंत्री को धन्यवाद कार्ड देते ही भावुक हुआ माहौल, मुफ्त इलाज के बाद बच्चों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Chirayu Yojana : मुख्यमंत्री को धन्यवाद कार्ड देते ही भावुक हुआ माहौल, मुफ्त इलाज के बाद बच्चों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

By Newsdesk Admin
22/05/2026
Share
Chirayu Yojana
Chirayu Yojana

सीजी भास्कर, 22 मई। सुशासन तिहार के दौरान आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम करहीबाजार में एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने (Chirayu Yojana) को मिला, जब चिरायु योजना से लाभान्वित बच्चों समीरा जांगड़े और नितिन पटेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें थैंक यू कार्ड भेंट किया। बच्चों और उनके परिजनों ने निःशुल्क उपचार के लिए मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके परिवार को नई उम्मीद और बच्चों को नई जिंदगी दी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोनों बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत की, उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक संवेदनशीलता के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और जरूरी सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि कोई भी परिवार आर्थिक अभाव के कारण उपचार से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री साय ने बच्चों को स्वस्थ जीवन और बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए उनके परिवारजनों का भी उत्साहवर्धन किया।

उल्लेखनीय है कि विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम पंडरिया निवासी 6 वर्षीय नितिन पटेल तथा ग्राम लच्छनपुर निवासी 9 वर्षीय समीरा जांगड़े ने अपने माता-पिता के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उपचार के बाद जीवन में आए सकारात्मक बदलाव साझा किए। समीरा के पिता जीवन लाल जांगड़े ने बताया कि इलाज से पहले समीरा अत्यंत कमजोर रहती थी और स्कूल आने-जाने में भी सांस फूलने लगती (Chirayu Yojana) थी। शिक्षकों की सलाह पर चिरायु टीम से संपर्क किया गया। टीम ने घर पहुंचकर जांच की और उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके बाद 14 मई 2025 को रायपुर में सफल ऑपरेशन हुआ। इसी प्रकार नितिन पटेल का उपचार चिरायु योजना के माध्यम से 22 नवंबर 2025 को रायपुर में हुआ।

परिजनों ने बताया कि जिस इलाज की कल्पना लाखों रुपये खर्च होने के कारण संभव नहीं लगती थी, वह चिरायु योजना के माध्यम से निःशुल्क और सहज रूप से संभव हो सका। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।

सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा आमजन से सीधे संवाद, योजनाओं के हितग्राहियों से मुलाकात और उनके जीवन (Chirayu Yojana) में आए बदलावों को जानने की पहल शासन की संवेदनशीलता और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, विशेष सचिव रजत बंसल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Bhilai Crime News : भिलाई में बोरे में बंद मिली अज्ञात महिला की लाश, इलाके में सनसनी
अवैध शराब पर ग्रामीणों की अनोखी पहल: बोले-सरकारी दुकान खोलो, गैरकानूनी धंधा रोको
EOW Raid Chhattisgarh : आठ घंटे की छानबीन! सौम्या के लिपिक जयचंद कोसले के घर से निकले काले खेल के सबूत
IPL 2026 Raipur Matches : रायपुर में IPL का रोमांच, 13 मई को KKR vs RCB मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा तेज
Rare Snake Sighting : खेत के जाल में मिला लाल-नारंगी रंग का दुर्लभ सांप, सिर्फ रात में करता है विचरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Online IPL Satta Network
भिलाई ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क : ऑनलाइन IPL सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bhilai Online Satta Network

CM Housing Scheme
CM Housing Scheme : नवा रायपुर में सस्ते मकानों को लेकर बढ़ी हलचल, अब पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी बिक्री

सीजी भास्कर, 22 मई। नवा रायपुर में लंबे…

Woman raped in Raigarh : घर में अकेला पाकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

सीजी भास्कर, 22 मई। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला…

Thailand Visa
Thailand Visa : थाईलैंड घूमने की तैयारी कर रहे लोगों को बड़ा झटका, अब पहले जैसा आसान नहीं रहेगा सफर

सीजी भास्कर, 22 मई। विदेश घूमने की योजना…

Major accident averted in Kawardha : हाईटेंशन लाइन से टकराकर तेंदूपत्ता वाहन में लगी आग

सीजी भास्कर, 22 मई । कबीरधाम जिले के…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Hawala Cash Seizure Raipur: स्कूटी की डिक्की से 75 लाख बरामद, शहर में फैले नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

01/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

हथियार जो थे माओवादियों की ताकत, अब बन रहे सबूत-बस्तर में लाल नेटवर्क की कमर टूटने लगी

21/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Dhamtari School Incident : धमतरी के सरकारी स्कूल में 35 बच्चों ने खुद को किया जख्मी, महीने भर बाद खुला राज; जांच में ‘देखा-देखी ट्रेंड’ की बात आई सामने

18/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Farmer Suicide Investigation Committee : किसान आत्महत्या मामले में कांग्रेस का हस्तक्षेप, 9 सदस्यीय जांच समिति गठित

24/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?