CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » The havoc of high-speed vehicles : दो जिलों में सड़क हादसों ने ली दो लोगों की जान

The havoc of high-speed vehicles : दो जिलों में सड़क हादसों ने ली दो लोगों की जान

By Newsdesk Admin
23/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 23 मई। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और धमतरी जिलों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। सरगुजा में भाजपा बूथ अध्यक्ष को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जबकि धमतरी में राइस मिल कर्मचारी की सड़क हादसे में जान चली गई। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (The havoc of high-speed vehicles)

Contents
  • काम से लौट रहे राइस मिल कर्मचारी की मौत
  • पुलिस कर रही अज्ञात वाहन चालकों की तलाश : The havoc of high-speed vehicles

भाजपा बूथ अध्यक्ष को वाहन ने 20 मीटर तक घसीटा : The havoc of high-speed vehicles

सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-43 पर भाजपा बूथ अध्यक्ष शिव मंगल दास सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा शांतिपारा मुख्य मार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक उन्हें करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल शिव मंगल दास को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

काम से लौट रहे राइस मिल कर्मचारी की मौत

धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में भी एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। पीपरछेड़ी निवासी नारायण महार देर रात अर्जुनी स्थित राइस मिल से काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेलीनसत्ती के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस कर रही अज्ञात वाहन चालकों की तलाश : The havoc of high-speed vehicles

दोनों हादसों के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। लगातार बढ़ते सड़क हादसों को लेकर लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और यातायात नियमों के सख्त पालन की मांग की है।

Drug Trafficking Arrest Raipur: सूखे नशे पर कड़ा प्रहार, 10 लाख से ज्यादा का गांजा जब्त
कुख्यात गैंगस्टर के भांजे दीपक को गोलियों से भून डाला, मॉर्निंग वॉक पर निकला था परिवार… विदेश में बैठे नंदू गैंग पर शक
Arpa Bhainsajhar Land Scam: अरपा–भैंसाझार भू-अर्जन में नया एक्शन, SDO और सब इंजीनियर निलंबित
जांजगीर-चांपा: जिला अस्पताल के रिकॉर्ड रूम में लगी आग, शटर तोड़कर पाया गया काबू, हाल ही में हुई थी वायरिंग
RTE Student Labour Case: पुताई और निर्माण कार्य कराने के आरोप पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव से जवाब तलब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vaibhav Suryavanshi : ब्रिस्टल में युवा बल्लेबाज पर टिकी निगाहें, क्या इस बार बल्ले से निकलेगी यादगार पारी

सीजी भास्कर, 09 जुलाई। भारत और इंग्लैंड के…

India New Zealand FTA : चार दशक बाद नई शुरुआत की ओर बढ़े भारत और न्यूजीलैंड, व्यापार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

सीजी भास्कर, 09 जुलाई। भारत और न्यूजीलैंड के…

Road Accident : गांव लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की टक्कर ने परिवार की खुशियां छीन लीं

सीजी भास्कर, 09 जुलाई। जांजगीर चांपा जिले में…

CM Vishnu Deo Jashpur Visit
Coal Levy Case : रामगोपाल अग्रवाल पर EOW का शिकंजा, CM साय बोले—’अपराधी कब तक छिपेगा?’

Chhattisgarh Coal Levy Scam

Toxic Movie Song Controversy : कियारा आडवाणी की फीस और इंटीमेट सीन्स बने चर्चा का विषय

Toxic Movie Song Controversy

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?