CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » High Court Notice Chhattisgarh : कागजों पर गोधाम! हाई कोर्ट ने सरकार को हड़काया, सचिव को थमाया नोटिस

High Court Notice Chhattisgarh : कागजों पर गोधाम! हाई कोर्ट ने सरकार को हड़काया, सचिव को थमाया नोटिस

By Newsdesk Admin
05/05/2026
Share
High Court Notice Chhattisgarh
High Court Notice Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 05 मई : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट (High Court Notice Chhattisgarh) ने लाखासार गोधाम में गायों की नारकीय स्थिति पर बेहद सख्त रुख अख्तियार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स पर स्वत: संज्ञान लेते हुए चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने पशुधन विभाग की धज्जियां उड़ा दी हैं। कोर्ट ने दोटूक कहा कि गोधाम केवल फाइलों और विज्ञापनों में ही नजर न आएं, बल्कि जमीन पर गायों की सुरक्षा दिखे। हाई कोर्ट नोटिस के जरिए पशुधन विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ जवाब तलब किया गया है कि आखिर क्यों 25 एकड़ के विशाल गोधाम में गायें दम तोड़ने को मजबूर हैं।

Contents
  • 10X26 फीट का कमरा और 200 से ज्यादा गायें
  • सड़कों पर मौत का पहरा, 7 किमी में 150 मवेशी
  • महज 12 हजार का चौकीदार और 25 एकड़ का साम्राज्य

10X26 फीट का कमरा और 200 से ज्यादा गायें

लाखासार गोधाम की जो हकीकत सामने आई है, वह रूह कंपा देने वाली है। सरकारी दावों के उलट, एक छोटे से 10X26 फीट के कमरे में 200 से अधिक गायों को ठूंस-ठूंस कर रखा जा रहा है। पशु विशेषज्ञों के मुताबिक जहां एक गाय को 40 वर्गफुट की जगह मिलनी चाहिए, वहां उन्हें बैठने तक की जगह नसीब नहीं है। हाई कोर्ट नोटिस (High Court Notice Chhattisgarh) जारी करते हुए बेंच ने पूछा है कि क्या सरकार का मकसद पशु संरक्षण है या फिर उन्हें तिल-तिल कर मारना? चारा और पानी के संकट के बीच खाली पड़ी कोटना विभाग की संवेदनहीनता को चीख-चीख कर बयां कर रही है।

सड़कों पर मौत का पहरा, 7 किमी में 150 मवेशी

एक तरफ सरकार सड़कों को मवेशी मुक्त करने का ढोल पीट रही है, वहीं सकरी से लाखासार के बीच महज सात किलोमीटर के दायरे में 150 से अधिक मवेशी मौत को दावत देते बैठे मिले। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि सड़कों पर घूमते इन मवेशियों से मानव जीवन को खतरा है और इसके लिए सीधे तौर पर प्रशासन जिम्मेदार है। इस सख्त हाई कोर्ट नोटिस (High Court Notice Chhattisgarh) में चेतावनी दी गई है कि यदि 14 मई तक संतोषजनक जवाब और सुधार की ठोस कार्ययोजना नहीं मिली, तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

महज 12 हजार का चौकीदार और 25 एकड़ का साम्राज्य

भ्रष्टाचार और लापरवाही का आलम देखिए कि 25 एकड़ में फैले इस विशाल गोधाम की सुरक्षा और देखरेख का जिम्मा केवल एक चौकीदार पर छोड़ दिया गया है। चौकीदार को 24 घंटे की ड्यूटी के बदले मात्र 12 हजार रुपए दिए जा रहे हैं, जबकि वहां 14 हजार से अधिक घुमंतू मवेशियों के प्रबंधन का दावा किया गया था। कोर्ट ने विभाग के सचिव को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि चारे, पानी और पशु चिकित्सा के इंतजाम कागजों के बजाय धरातल पर नजर आने चाहिए।

Illegal liquor racket busted in Dongargarh : MP की व्हिस्की जब्त, री-पैकिंग का खेल उजागर, सरगना फरार
दफनाने नहीं दे रहे, 13 दिन से मोर्चरी में रखा है शव, पिता की ‘अंतिम इच्छा’ पूरी करने हाईकोर्ट से अब सुप्रीम कोर्ट में बेटे ने दी दस्तक
100 से ज्यादा हत्याओं के आरोपी 8 लाख के इनामी नक्सली दिनेश मोडियम ने किया सरेंडर
CBSE Result : परीक्षा में सफलता के बाद खुशियों का माहौल, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दिया बड़ा संदेश
Food Department Seizure : खाद्य विभाग ने पकड़ा 35.50 क्विंटल एफआरके चावल और 3.50 क्विंटल चना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Breaking News Bhilai
Breaking News Bhilai : BSP प्लांट से 3.22 करोड़ की लौह स्क्रैप चोरी मामले में हाउसिंग बोर्ड-टाउनशिप से 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 12 गिरफ्त में

Breaking News Bhilai : विवेचना के दौरान पुलिस…

International Yoga Day 2026 : जिला पंचायत सीईओ द्वारा तैयारियों का जायजा

International Yoga Day 2026

PM Employment Scheme 2026 : युवाओं को रोजगार का बड़ा तोहफा,पहली नौकरी पर मिलेंगे ₹15,000

PM Employment Scheme 2026

Gold Price Crash India : सोना ₹2,500 और चांदी ₹6,800 से ज्यादा टूटी, खरीददारों के लिए सुनहरा मौका

Gold Price Crash India

Rohit Virat World Cup 2027
Rohit Virat World Cup 2027 : 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित-कोहली या खत्म होगा सफर? BCCI के जवाब ने बढ़ाया सस्पेंस

सीजी भास्कर, 19 जून। भारतीय क्रिकेट के दो…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?