CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Forensic lab started in Raigarh : अब रेप-मर्डर केस की जांच होगी तेज, बिलासपुर नहीं भेजने पड़ेंगे सैंपल

Forensic lab started in Raigarh : अब रेप-मर्डर केस की जांच होगी तेज, बिलासपुर नहीं भेजने पड़ेंगे सैंपल

By Newsdesk Admin
26/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 26 मई। रायगढ़ जिले में अपराधों की जांच प्रक्रिया को तेज करने के लिए क्षेत्रीय न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला यानी फॉरेंसिक लैब की शुरुआत की गई है। अब हत्या, दुष्कर्म, आत्महत्या और मादक पदार्थों से जुड़े मामलों के सैंपल जांच के लिए बिलासपुर नहीं भेजने पड़ेंगे। इससे रायगढ़, सारंगढ़ और सक्ती जिले की पुलिस को बड़ी राहत मिलेगी। (Forensic lab started in Raigarh)

Contents
  • फॉरेंसिक विभाग के लिए 28 पद स्वीकृत
  • मोबाइल यूनिट वाहन से मौके पर होगी प्रारंभिक जांच : Forensic lab started in Raigarh

अब तक फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त सामग्री बिलासपुर भेजी जाती थी, जहां से रिपोर्ट आने में 15 से 20 दिन का समय लग जाता था। नई लैब शुरू होने के बाद स्थानीय स्तर पर जांच सुविधा उपलब्ध होगी।

हत्या और रेप मामलों की जांच में मिलेगी तेजी : Forensic lab started in Raigarh

नई फॉरेंसिक लैब में ब्लड टेस्ट, दुष्कर्म मामलों में जब्त स्लाइड की जांच, एनडीपीएस मामलों में मादक पदार्थों की जांच, आत्महत्या मामलों में केमिकल टेस्ट और अल्कोहल जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि स्थानीय स्तर पर जांच होने से गंभीर अपराधों की जांच में तेजी आएगी और केस की प्रगति जल्द हो सकेगी। लैब में रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़ जिलों के थानों से जब्त किए गए फॉरेंसिक सैंपल और विसरा की जांच की जाएगी।

फॉरेंसिक विभाग के लिए 28 पद स्वीकृत

राजापारा स्थित भवन में क्षेत्रीय फॉरेंसिक कार्यालय स्थापित किया गया है। यहां फॉरेंसिक विभाग के लिए 28 पद स्वीकृत किए गए हैं। फिलहाल एक वरिष्ठ वैज्ञानिक समेत छह कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि बाकी पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार जून महीने से लैब पूरी तरह काम करना शुरू कर देगी। इससे पुलिस और जांच एजेंसियों को तकनीकी जांच में काफी सुविधा मिलेगी।

मोबाइल यूनिट वाहन से मौके पर होगी प्रारंभिक जांच : Forensic lab started in Raigarh

सीन ऑफ क्राइम यूनिट को करीब 65 लाख रुपए की लागत वाला आधुनिक मोबाइल यूनिट वाहन भी दिया गया है। इस वाहन में कई अत्याधुनिक जांच सुविधाएं मौजूद हैं, जिनकी मदद से कुछ मामलों में घटनास्थल पर ही प्रारंभिक जांच की जा सकेगी।

संयुक्त संचालक डॉ. पीएस भगत ने बताया कि नए कानूनों में फॉरेंसिक जांच को प्राथमिकता दी गई है। हालांकि मामलों की संख्या अधिक होने पर रिपोर्ट आने में अब भी 15 से 20 दिन लग सकते हैं, लेकिन स्थानीय लैब शुरू होने से जांच प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक प्रभावी और सुविधाजनक होगी।

FASTag KYC Update : वाहन सत्यापन न कराने पर भी जारी रहेगा फास्टैग, एनएचएआई ने प्रक्रिया की शर्तें कीं आसान
Mother found in Bhilai ashram after 11 months : बेटी से मिलते ही छलक पड़े आंसू
Raipur Breaking : छत्तीसगढ़ में कोरोना का गहराता संक्रमण, लगातार हो रही मरीजों की मौत
Breaking News : बुरे फंसे बीईओ-Principal साहब, स्कूल में बच्चों से धुलवाए बर्तन, तीन Teacher निलंबित, 6 को हटाया, BEO और प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस
Chhattisgarh Central Library : छत्तीसगढ़ के दूरस्थ शहरों में खुलेंगी 18 सेंट्रल लाइब्रेरी, 114 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Supela Ravanbhatha bulldozer action : विधायक हुए नाराज
Supela Ravanbhatha bulldozer action : विधायक रिकेश सेन नाराज़, बोले- बिना सूचना बरसात में कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, देखिए VIDEO

भिलाई के सुपेला रावणभाठा में 40 से अधिक…

Chhattisgarh guest lecturers protest
Chhattisgarh guest lecturers protest : ‘हरियाणा-MP में सुविधाएं, CG में क्यों नहीं?’ अतिथि व्याख्याताओं का सवाल

Chhattisgarh guest lecturers protest

Mahasamund school protest
Mahasamund school protest : स्कूल में ताला, छठे दिन भी हड़ताल पर बच्चे

Mahasamund school protest

Jagdalpur hospital negligence
Jagdalpur hospital negligence : बस्तर के सबसे बड़े अस्पताल में बदहाल व्यवस्था

Jagdalpur hospital negligence

Mahasamund Gambling Raid
Mahasamund Gambling Raid : जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 12 जुआरी गिरफ्तार

Mahasamund Gambling Raid

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?