CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 10-year-old girl raped : बाइक में घूमाने के बहाने वारदात

10-year-old girl raped : बाइक में घूमाने के बहाने वारदात

By Newsdesk Admin
26/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 26 मई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 10 साल के मासूम बच्ची के साथ रेप किया गया है। आरोपी युवक उसे बाइक में घूमाने के बहाने ले गया और वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के गायब होने से परेशान परिजन उसकी तलाश करते रहे। (10-year-old girl raped)

Contents
  • थाने से पुलिस चौकी ट्रांसफर हुई केस डायरी
  • पुलिस को चकमा देकर भागा, ड्रोन से हुई तलाश : 10-year-old girl raped

वहीं, आरोपी युवक सुबह बच्ची को घर के पास छोड़कर फरार हो गया। बच्ची रिश्तेदारों को आपबीती बताई, जिस पर रिश्तेदारों थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जंगल से आरोपी को गिरफ्तार किया, लेकिन वह हथकड़ी छुड़ाकर फरार हो गया।

आखिरकार पुलिस ने जंगल में सर्चिंग कर ड्रोन की मदद से आरोपी युवक गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार सक्तीबहरा का रहने वाला रंजीत यादव उर्फ दउआ (20) शनिवार शाम नाबालिग बच्ची को बाइक पर घुमाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। इस दौरान युवक उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची के गायब होने पर ढूंढते रहे रिश्तेदार : 10-year-old girl raped

इधर बच्ची के अचानक गायब होने से परेशान रिश्तेदार पूरी रात उसे तलाशते रहे। अगली सुबह रविवार को आरोपी युवक बच्ची को घर के पास छोड़कर फरार हो गया। घर लौटकर डरी-सहमी बच्ची ने रोते हुए रिश्तेदारों को आपबीती सुनाई।

थाने से पुलिस चौकी ट्रांसफर हुई केस डायरी

आक्रोशित रिश्तेदार रविवार को कोटा थाने पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी रंजीत यादव के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी, क्योंकि मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र की थी, इसलिए तत्काल डायरी वहां ट्रांसफर की गई।

पुलिस को चकमा देकर भागा, ड्रोन से हुई तलाश : 10-year-old girl raped

पुलिस ने जब आरोपी रंजीत को घेरा, तो वह चकमा देकर सक्तीबहरा के घने जंगल की तरफ भाग निकला। जंगल काफी घना होने के कारण पुलिस को उसे ढूंढने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इसके बाद पुलिस ने ड्रोन कैमरे के माध्यम से सर्चिंग की। ड्रोन की मदद से जंगल में छिपे आरोपी की सटीक लोकेशन ट्रेस की गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।

पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Development Projects Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 245 करोड़ 80 लाख के विकास कार्यों की दी सौगात
Narco Test Consent : बिना सहमति किसी व्यक्ति का नहीं हो सकता नार्को या पॉलीग्राफ टेस्ट : हाई कोर्ट
Chhattisgarh Dams Water Level : छत्तीसगढ़ के बांधों में 90% जलभराव, 19 पूरी तरह लबालब; रबी सीजन में पानी की नहीं होगी दिक्कत
Nivedita Chatterjee Resignation Row: कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष पर गरमाई सियासत, पुरंदर मिश्रा का तीखा हमला
प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जान लेवा हमले का हाई प्रोफाइल मामला, पुरानी भिलाई थाने में पूर्व मुख्यमंत्री पुत्र से 4 घंटे तक चली पूछताछ, थाने से बाहर आते ही बोले चैतन्य बघेल-“अभी पूछताछ चल रही है”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली जिले में चोरी की वारदातों पर पुलिस…

Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं
Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं

योजना के तहत पात्र आवेदकों को मुद्रा लोन…

Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं
Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit)…

Afghanistan T20 Series : 3 सितंबर तक टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-बुमराह पर सस्पेंस
Afghanistan T20 Series : 3 सितंबर तक टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-बुमराह पर सस्पेंस

अफगानिस्तान टी20 सीरीज (Afghanistan T20 Series) के लिए…

Jhiram Valley Case : 31 अगस्त को NIA कोर्ट का फैसला, सिंहदेव बोले- जिम्मेदारी तय हो
Jhiram Valley Case : 31 अगस्त को NIA कोर्ट का फैसला, सिंहदेव बोले- जिम्मेदारी तय हो

बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड (Jhiram Valley Case) मामले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?