CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ED Political Controversy : ईडी आतंकियों जैसा बर्ताव कर रही है, इन आरोपों की न्यायिक जांच की हुई मांग

ED Political Controversy : ईडी आतंकियों जैसा बर्ताव कर रही है, इन आरोपों की न्यायिक जांच की हुई मांग

By Newsdesk Admin
01/10/2025
Share
ED Political Controversy
ED Political Controversy

सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। कांग्रेस ने केंद्र की एजेंसी ईडी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी कार्रवाई अब संवैधानिक दायरे से बाहर निकलकर आतंकियों जैसी हो चुकी है। कांग्रेस प्रवक्ताओं का कहना है कि ईडी का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को बदनाम करने और राजनीतिक फायदे के लिए किया जा रहा है। (ED Political Controversy)

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि व्यापारी हेमंत चंद्राकर के साथ ईडी अधिकारियों ने अमानवीय ढंग से मारपीट की। उनके शरीर पर चोटों के निशान साफ दिखाई देते हैं। इस पर पुलिस को हेमंत चंद्राकर की शिकायत के आधार पर तुरंत एफआईआर दर्ज करनी चाहिए। (ED Political Controversy)

यह पूरा मामला रायपुर का है। बिलासपुर निवासी व्यवसायी हेमंत चंद्राकर ने आरोप लगाया है कि ईडी अधिकारियों ने पूछताछ के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य कांग्रेस नेताओं का नाम लेने का दबाव बनाया। उनके मुताबिक, ईडी के अधिकारी न केवल असंवैधानिक कार्यवाही में लिप्त हैं, बल्कि लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर कर रहे हैं। (ED Political Controversy)

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हेमंत चंद्राकर से पूछताछ करने वाले अधिकारियों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि इन आरोपों की न्यायिक जांच होनी चाहिए ताकि सच सामने आ सके। (ED Political Controversy)

उन्होंने यह भी कहा कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बयान ईडी और भाजपा की मिलीभगत को उजागर करता है। कांग्रेस का आरोप है कि जब भी ईडी के खिलाफ आवाज उठती है तो भाजपा उसके बचाव में खड़ी हो जाती है। इससे साफ हो जाता है कि एजेंसी का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के तौर पर हो रहा है।

Power Capacity Upgrade Kondagaon : विद्युत क्षमता वृद्धि से होगा बेहतर विद्युत वितरण, अब किसानों को लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात
Illegal Teak Wood Storage : गरियाबंद में अवैध सागौन भंडारण का खुलासा, लाखों की लकड़ी जब्त
Open Heart Surgery Raipur Government Hospital : ओपन हार्ट सर्जरी कर सरकारी हॉस्पिटल ने रचा कीर्तिमान
Bhilai Township me दर्दनाक हादसा : भिलाई स्टील प्लांट अफसर के सेक्टर-9 बंगले में लगी आग, सो रहे वृद्ध पिता जिंदा जल गए, ग्रिल तोड़ कर निकला तिवारी परिवार
एशियन सॉफ्टबॉल टूर्नामेंट में चीन जाएगी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री साय ने बढ़ाया हौसला…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Leopard Rescue
Leopard Rescue : कुएं में गिरा तेंदुआ, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, वन विभाग ने संभाला मोर्चा

सीजी भास्कर, 12 जुलाई :  शिकार की तलाश…

Train Accident Bilaspur
Train Accident Bilaspur : स्टेशन यार्ड में मालगाड़ी बेपटरी, 3 घंटे की जद्दोजहद के बाद वापस पटरी पर आया वैगन

सीजी भास्कर, 12 जुलाई : जोनल स्टेशन के…

Bilaspur Murder Case
Bilaspur Murder Case : मछली चोरी की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, साथी जान बचाकर भागा

सीजी भास्कर, 12 जुलाई। मछली चोरी की पुरानी…

Forest Officer
Forest Officer : आधी रात बस रोकने का आरोप, वन अधिकारी के व्यवहार पर उठे गंभीर सवाल

रिपोर्टर- आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 12 जुलाई।…

Monitor Lizard Trafficking
Monitor Lizard Trafficking  :  गोह के नाखूनों की तस्करी करने वाले पांच आरोपित गिरफ्तार 

सीजी भास्कर, 12 जुलाई :  जांजगीर-चांपा जिले में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?