CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PMEGP Success Story : सरकारी नौकरी की दौड़ छोड़ी, स्वरोजगार से बदली किस्मत

PMEGP Success Story : सरकारी नौकरी की दौड़ छोड़ी, स्वरोजगार से बदली किस्मत

By Newsdesk Admin
18/01/2026
Share
PMEGP Success Story
PMEGP Success Story

सीजी भास्कर, 18 जनवरी। छत्तीसगढ़ शासन और भारत सरकार की रोजगारोन्मुखी योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभा रही हैं। इन योजनाओं का प्रभाव अब ज़मीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। इसका प्रेरणादायी उदाहरण कोरबा जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम मुंगाडीह निवासी आकाश कुमार डिक्सेना हैं, जिन्होंने सरकारी नौकरी के पीछे भागने के बजाय स्वरोजगार (PMEGP Success Story) को अपनाकर अपने जीवन की दिशा बदल दी।

किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले आकाश डिक्सेना ने प्रारंभिक शिक्षा के बाद कॉलेज से एम.ए. (अंग्रेजी एवं संस्कृत) तथा बी.एड. की पढ़ाई पूर्ण की। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने सरकारी नौकरी की तैयारी की, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद उन्होंने कुछ समय तक एक निजी कॉलेज में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्य किया। हालांकि सीमित वेतन और भविष्य की अनिश्चितता के कारण वे इस नौकरी से संतुष्ट नहीं थे।

इसी दौरान समाचार पत्रों के माध्यम से उन्हें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना (PMEGP) की जानकारी मिली। यह योजना उनके लिए एक नई उम्मीद बनकर सामने आई। योजना के उद्देश्य और स्वरोजगार की संभावनाओं को समझने के बाद आकाश ने खुद का व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया।

उन्होंने बेकरी उद्योग स्थापित करने के लिए लगभग 11 लाख रुपये की परियोजना तैयार की। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत उन्हें 9 लाख 90 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। वित्तीय सहायता प्राप्त होते ही आकाश ने अपने गांव में बेकरी यूनिट की स्थापना की और स्वरोजगार की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया।

आज उनकी बेकरी इकाई में ब्रेड, क्रीम रोल, बिस्किट सहित विभिन्न बेकरी उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है। ये उत्पाद स्थानीय बाजार में अच्छी मांग के साथ बिक रहे हैं, जिससे उन्हें नियमित और संतोषजनक आय प्राप्त हो रही है। इस इकाई के माध्यम से गांव के कई युवाओं को रोजगार भी मिला है, जिससे स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला है। उनके माता-पिता भी इस कार्य में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

आकाश डिक्सेना बताते हैं कि वे प्रतिमाह लगभग 15,300 रुपये की ऋण किस्त नियमित रूप से जमा कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना ने उन्हें न केवल आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है, बल्कि आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान भी दिया है। आज वे स्वरोजगार के माध्यम से एक सम्मानजनक और स्थिर जीवन जी रहे हैं।

आकाश की यह सफलता कहानी इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन, सरकारी सहयोग और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ युवा स्वरोजगार के माध्यम से न केवल अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं। उनकी यात्रा आज कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है।

National Tribal Games 2026: छत्तीसगढ़ में खेलों का महाकुंभ शुरू, 30 राज्यों के खिलाड़ी आमने-सामने
Raipur Crime News : ₹100 के लिए भड़की रंजिश, पत्नी के सामने युवक की कैंची से हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार
Jaggi Murder Case Hearing: 20 साल बाद फिर खुली फाइल, आज हाईकोर्ट में होगी निर्णायक बहस
Transforming Bastar Story : नक्सल छाया से निकलकर निवेश और विकास का केंद्र बना बस्तर, 967 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले
प्रसिद्ध वेब सीरीज पंचायत की टीम को भाया छत्तीसगढ़, इस जिले में होगी नई वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ की शूटिंग, CM साय ने दिया मुहूर्त शॉट का क्लैप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vaibhav Suryavanshi : ब्रिस्टल में युवा बल्लेबाज पर टिकी निगाहें, क्या इस बार बल्ले से निकलेगी यादगार पारी

सीजी भास्कर, 09 जुलाई। भारत और इंग्लैंड के…

India New Zealand FTA : चार दशक बाद नई शुरुआत की ओर बढ़े भारत और न्यूजीलैंड, व्यापार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

सीजी भास्कर, 09 जुलाई। भारत और न्यूजीलैंड के…

Road Accident : गांव लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की टक्कर ने परिवार की खुशियां छीन लीं

सीजी भास्कर, 09 जुलाई। जांजगीर चांपा जिले में…

CM Vishnu Deo Jashpur Visit
Coal Levy Case : रामगोपाल अग्रवाल पर EOW का शिकंजा, CM साय बोले—’अपराधी कब तक छिपेगा?’

Chhattisgarh Coal Levy Scam

Toxic Movie Song Controversy : कियारा आडवाणी की फीस और इंटीमेट सीन्स बने चर्चा का विषय

Toxic Movie Song Controversy

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?