CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Korba Missing Man Case : एक माह से लापता ग्रामीण का कंकाल जंगल में मिला, आत्महत्या या हत्या, जांच में उलझी पुलिस

Korba Missing Man Case : एक माह से लापता ग्रामीण का कंकाल जंगल में मिला, आत्महत्या या हत्या, जांच में उलझी पुलिस

By Newsdesk Admin
22/10/2025
Share
Korba Missing Man Case
Korba Missing Man Case

सीजी भास्कर, 22 अक्टूबर। वनांचल क्षेत्र के सोलवा गांव से लापता ग्रामीण सुखसागर (36) का कंकाल एक माह बाद गांव के पास जंगल में मिला है। (Korba Missing Man Case) ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।

बेटे के एक्सीडेंट के बाद हुआ था लापता

कोरबा जिले की श्यांग थाना पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को सुखसागर के बड़े बेटे का एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए थे। हादसे के बाद बेटे को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 18 सितंबर को सुखसागर बेटे से मिलने अस्पताल गया था। बेटे को देखने के बाद उसने घर लौटने की बात कही, लेकिन इसके बाद से वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने तीन दिन इंतजार करने के बाद 21 सितंबर को श्यांग थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

जंगल में मिला कंकाल, पेड़ से बंधे मिले कपड़े

शनिवार की सुबह गांव के कुछ लोग लकड़ी लेने जंगल की ओर गए, तभी एक पेड़ के नीचे उन्हें इंसानी हड्डियां और कपड़े नजर आए। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। श्यांग थाना प्रभारी विनोद सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। मौके पर एक गमछा पेड़ की डाली से बंधा मिला, जबकि नीचे जमीन पर कुछ कपड़े और जूते पड़े थे। परिजनों को बुलाया गया, जिन्होंने कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान सुखसागर के रूप में की। फोरेंसिक टीम (Korba Missing Man Case) को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका

श्यांग थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि प्रारंभिक रूप से यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। घटनास्थल से किसी तरह की संघर्ष या हत्या के संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि “फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह का पता चल सकेगा।” पुलिस ने नरकंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच जारी है।

परिवार सदमे में, नहीं पता चला कारण

सुखसागर के परिजन उसकी आत्महत्या के पीछे किसी घरेलू या आर्थिक तनाव की पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं। परिजनों ने बताया कि वह शांत स्वभाव का था और बेटे के एक्सीडेंट के बाद से कुछ परेशान जरूर रहता था, लेकिन आत्महत्या जैसी बात उन्होंने कभी नहीं सोची थी। गांव में लोग घटना को लेकर स्तब्ध हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने कहा है कि पेड़ से बंधे गमछे और कपड़ों की जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि यह आत्महत्या है या कोई अन्य वजह छिपी है।

Professor Kidnapping Case : न्यूड वीडियो बनाकर उगाही की कोशिश, उधार चुकाने के लिए बनाई साजिश – टीचर और CAF जवान समेत 5 गिरफ्तार
जगदलपुर से रायपुर आ रही बस की हाइवा से टक्कर, 3 यात्रियों की मौत, कई घायल
गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: मां-बेटे समेत चार गिरफ्तार, ओडिशा से लाकर बेचने की थी तैयारी
जापान में चमकेगा छत्तीसगढ़ का सितारा : बिलासपुर के अवि मानिकपुरी का अंडर-18 एशिया कप के लिए चयन
NH-31 Fatal Road Accident : शादी की सालगिरह से पहले हादसे ने छीनी जान, तेज रफ्तार बलेनो डिवाइडर से टकराई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bijapur Naxal Operation
Bijapur Naxal Operation : CRPF की बड़ी कार्रवाई, 14 नक्सली डंप बरामद; IED, रायफल और विस्फोटक सामग्री जब्त

नक्सल विरोधी अभियान के तहत CRPF की 199वीं…

Katghora Bypass Accident
Katghora Bypass Accident : कटघोरा बाइपास पर पेड़ से टकराया तेज रफ्तार 407 वाहन, टक्कर के बाद लगी आग; चालक ने कूदकर बचाई जान

जिले के कटघोरा बाइपास पर रविवार देर रात…

Dhimrapur Road Raigarh
Dhimrapur Road Raigarh : ढिमरापुर रोड की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क नहीं सुधरी तो चक्काजाम की चेतावनी

ढिमरापुर रोड की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस…

Raipur Ganeshotsav Preparations
Raipur Ganeshotsav Preparations : रायपुर में गणेशोत्सव की तैयारियों में देरी, विसर्जन कुंड का काम धीमा मिलने पर अफसरों ने जताई नाराजगी

गणेशोत्सव से पहले राजधानी रायपुर में तैयारियां तेज…

Jhiram Ghati Case
Jhiram Ghati Case : झीरम घाटी मामले में CM साय का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झीरम घाटी नरसंहार मामले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?