CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Big Breaking : भिलाई सुपेला प्रीमियम अंग्रेजी शराब दुकान के मैनेजर को जान से मारने की सुपारी देने वाला जीजा गिरफ्तार

Big Breaking : भिलाई सुपेला प्रीमियम अंग्रेजी शराब दुकान के मैनेजर को जान से मारने की सुपारी देने वाला जीजा गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
16/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 16 सितंबर। भिलाई में पत्नी के भाई की हत्या के लिए सुपारी देने के आरोपी जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि पति-पत्नी के झगड़े में पत्नी का भाई बीच में बार-बार बोल रहा था जिससे नाराज होकर जीजा ने साले को जान से मारने की सुपारी दे दी थी।

Oplus_131072

आपको बता दें कि आरोपी जीजा अश्वनी वर्मा उर्फ आशु (36 वर्ष) ने 50 हजार में अपने साले को मारने की सुपारी दी थी। आरोपियों ने निश्चित समय पर हमला भी किया मगर चिन्हित युवक की जान बच गई है जो कि सुपेला की प्रीमियम शराब दुकान में मैनेजर है। सुपेला पुलिस ने आरोपी जीजा को राजनांदगांव से गिरफ्तार कर भिलाई लाया है।

सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि प्रीमियम शराब दुकान सुपेला के मैनेजर उमेश वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 अगस्त की रात 10 बजे वो दुकान बंद कर कैश मिलान किया और उसके बाद देर रात करीब एक बजे अपनी बाइक से घर जाने के लिए निकला था इसी दौरान कुछ लोगों ने रास्ता रोक चाकू से उस पर हमला किया था। पेट में चाकू लगने से उमेश लहूलुहान होकर गिर गया और उसे समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उसकी जान बच गई।

सुपेला पुलिस ने हमला करने वाले आरोपी नरेंद्र सोनी, राज मानिकपुरी और शैलेष सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया था। मामले की पतासाजी में खुलासा हुआ कि राजनांदगांव निवासी अश्वनी वर्मा उर्फ आशु, उमेश की बहन से आए दिन झगड़ा कर उसे परेशान करता था। मामला तलाक तक पहुंच जाने पर उमेश ने अपने जीजा के साथ झगड़ा कर उसे धमकी दी थी। तभी से अश्वनी ने उमेश से रंजिश पाल ली थी। उसने उमेश को जान से मारने के लिए 50 हजार रुपए की सुपारी दी थी।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अश्वनी ने उमेश को मारने के लिए 50 हजार रुपए की सुपारी दी थी। इसके एवज में उसने 30 हजार रुपए उन्हें दिया था। तीनों आरोपियों ने चाकू मारने के दो दिन पहले उमेश के आने जाने और अन्य गतिविधियों की रेकी की थी। इसके बाद तीसरे दिन मौका मिलने पर चाकू मारकर फरार हो गये थे।

आपको बता दें कि पुलिस कई दिनों से अश्वनी की तलाश में थी लेकिन वह फरार हो गया था। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली की अश्वनी डोंगरगढ़ में लुक छिप कर रह रहा है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस ने आरोपी अश्वनी उर्फ आशु को घेराबंदी कर पकड़ा और पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है।

Mayank Singh Gangster : अंडरवर्ल्ड की परतें खुलेंगी रायपुर में, गैंगस्टर मयंक सिंह की पेशी तय, प्रोडक्शन वारंट जारी
भिलाई मैरीज पैलेस में रात 3 बजे खाना खा रहे मेहमानों ने केटरर्स और स्टाफ से की मारपीट, लोगों पर कुर्सियां पटकीं, कड़क रोटी को लेकर हुआ विवाद, जुर्म दर्ज
Chhattisgarh Weather Update : अचानक लुढ़का पारा, रातें बनी सख्त, ठंड ने बढ़ाई चिंता
भिलाई में BSP अफसर के खाते से निकले 21 लाख, शेयर ट्रेडिंग लाभांश का लालच दे चार अलग-अलग खातों में हुआ RTGS, जांच कर रही पुलिस
Bhilai News 🔵 साईं कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों का हुआ “Induction Program” 🟣 कॉलेज की पारिवारिक परंपरा से रूबरू हुए न्यू स्टूडेंट्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Education Department Inquiry
Education Department Inquiry : 50 हजार रिश्वत और अवैध वसूली की शिकायत, जांच खत्म… लेकिन कार्रवाई गायब

गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर के प्रभारी विकासखंड शिक्षा…

GST refund on booking cancellation
GST refund on booking cancellation : राज्यों को जारी हुए नए निर्देश

GST refund on booking cancellation

Seasonal Diseases Alert
Seasonal Diseases Alert : मानसून में डेंगू-डायरिया का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

मानसून के दौरान संक्रामक और मौसमी बीमारियों के…

Raipur woman murder : शक बना हत्या की वजह
Raipur woman murder : शक बना हत्या की वजह, 48 घंटे में आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

Raipur woman murder

Tenant Verification
Tenant Verification : किराएदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य, बिना सूचना मकान किराए पर देने पर होगी कार्रवाई

झारखंड, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमाओं से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?