CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Manpower scam : अनवर ढेबर को झटका, हाईकोर्ट ने जमानत खारिज कर जेल में रहने का दिया आदेश

Manpower scam : अनवर ढेबर को झटका, हाईकोर्ट ने जमानत खारिज कर जेल में रहने का दिया आदेश

By Newsdesk Admin
15/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मैनपावर सप्लाई घोटाले से जुड़े मामले में आरोपी अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि आर्थिक अपराध सामान्य अपराध नहीं होते, बल्कि ये सुनियोजित तरीके से देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले गंभीर अपराध हैं। (Manpower scam)

यह मामला CSMCL में कर्मचारियों के ओवरटाइम भुगतान में कथित गड़बड़ी से जुड़ा है। जांच एजेंसियों के अनुसार ED की कार्रवाई में 28.80 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। आरोप है कि ओवरटाइम भुगतान के नाम पर भ्रष्टाचार किया गया।

ACB ने इस मामले में धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार (Manpower scam) के तहत केस दर्ज किया है। अनवर ढेबर पर आरोप है कि उन्होंने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर CSMCL के कामकाज और भुगतान प्रक्रिया को प्रभावित किया।

जांच में यह भी सामने आया कि मैनपावर सप्लाई करने वाली निजी एजेंसियों के बिल तब तक पास नहीं किए जाते थे, जब तक वे तय कमीशन नहीं देती थीं। बाद में यह कमीशन बढ़ाकर बिल राशि का एक-तिहाई या उससे अधिक कर दिया गया।

ED की जांच (Manpower scam) में 29 नवंबर 2023 को ट्रैप कार्रवाई के दौरान ईगल हंटर सॉल्यूशंस के कर्मचारियों को 28.80 लाख रुपये की रिश्वत देते हुए पकड़ा गया था। इसी आधार पर आगे की जांच में अनवर ढेबर को 23 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया।

जमानत याचिका में ढेबर ने इसे राजनीतिक द्वेष और “कस्टडी का एवरग्रीनिंग” बताते हुए फंसाने का आरोप लगाया था, लेकिन राज्य सरकार ने इसका विरोध किया।

हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि ऐसे मामलों में केवल इसलिए राहत नहीं दी जा सकती क्योंकि आरोपी प्रभावशाली है या धन सीधे उसके पास से बरामद नहीं हुआ। कोर्ट ने कहा कि यह मामला सरकारी खजाने की कथित लूट और जनता के विश्वास से जुड़ा है, इसलिए इसे गंभीरता से देखा जाना चाहिए।

Mungeli Robbery Attempt Case: 24 घंटे में लूट और हत्या के प्रयास का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
Chhattisgarh Soil Tilak Budget: छत्तीसगढ़ की मिट्टी का तिलक लगाकर बजट पेश, जैकेट में छुपा भावनाओं का संदेश
Misuse of alarm chain : 501 यात्रियों से वसूला गया 2 लाख जुर्माना
पत्नी की हत्या कर सांप के काटने का बहाना बनाया, दिव्यांग बेटियों ने इशारे से खोल दी साजिश…
Chhattisgarh Monsoon Pattern Change : बस्तर में बढ़ी बारिश, सरगुजा में घटा जलस्तर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh snake rescue : कोबरा, रसेल वाइपर और करैत को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

Raigarh snake rescue

Ayushman Card : अब घर बैठे बनेगा आयुष्मान कार्ड, नई सुविधा से मिनटों में मिलेंगी कई स्वास्थ्य सेवाएं

सीजी भास्कर, 29 जून। आयुष्मान भारत योजना के…

Raigarh road accident : डंपर ने पैदल युवक को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों का चक्काजाम

Raigarh road accident

Gems Park : बिलासपुर के सराफा कारोबारियों को मिल सकती है बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम ने दिए अहम निर्देश

सीजी भास्कर, 29 जून। प्रदेश के सराफा कारोबारियों…

Home Loan Fraud : होम लोन के लिए रचा गया फर्जीवाड़ा, दस्तावेजों की जांच में खुल गया पूरा खेल

सीजी भास्कर, 29 जून। आवास ऋण हासिल करने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?