CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिस्तर पर मृत मिली डॉक्टर, हाथ पर इंजेक्शन का निशान : भोपाल में दरवाजा तोड़कर निकाली गई बॉडी, चार महीने पहले हुई थी शादी…

बिस्तर पर मृत मिली डॉक्टर, हाथ पर इंजेक्शन का निशान : भोपाल में दरवाजा तोड़कर निकाली गई बॉडी, चार महीने पहले हुई थी शादी…

By Newsdesk Admin
21/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 मार्च |

भोपाल में एक महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह बेड पर बेसुध पड़ी मिली। उसके हाथ पर इंजेक्शन के निशान मिले हैं। पति उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना शाहपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह की है। डॉ. रिचा पांडे (25) मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली थी। उनकी शादी चार महीने पहले सतना के रहने वाले डॉ. अभिजीत पांडे से हुई थी। अभिजीत डेन्टिस्ट हैं। उनका एमपी नगर में प्राइवेट क्लिनिक हैं। दंपती शाहपुरा में एक कवर्ड कैंपस में रहते थे।

एनेस्थीसिया के इंजेक्शन लेने की आशंका एएसआई महेंद्र चौकसे ने बताया कि बंसल अस्पताल से सूचना मिली थी। शुरुआती जांच में डॉक्टर रिचा के हाथ में इंजेक्शन लगाने के निशान मिले हैं। मामला संदिग्ध है। एनेस्थीसिया के इंजेक्शन लेकर सुसाइड करने की आशंका है। परिजनों से पूछताछ के साथ-साथ अन्य एंगल पर भी जांच की जा रही है। मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

पति बोले- रात में साथ में डिनर किया पति अभिजीत पांडे ने बताया कि बैक पैन की शिकायत के चलते वह अलग कमरे में सोए थे। इससे पहले रात में दोनों ने साथ डिनर किया था। शुक्रवार सुबह जब रिचा के कमरे का गेट नहीं खुला तब मजदूरों को बुलाकर गेट को तुड़वाया। पत्नी बेसुध हालत में बिस्तर पर पड़ी थी। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। तत्काल उसे बंसल हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

परिजन ने जताई हत्या की आशंका मृतक डॉक्टर के चाचा प्रकाशचंद पांडे का आरोप है कि दामाद का आचरण ठीक नहीं था। उसने पुलिस को गेट तोड़कर रिचा को अस्पताल पहुंचाने की बात कही है। लेकिन, हमें उसकी बातों पर शंका है। भतीजी की मौत संदिग्ध हालातों में हुई है। उसकी हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

पिता की मौजूदगी में होगा पोस्टमार्टम रिचा की मां और पिता लखनऊ में रहते हैं। पुलिस ने उन्हें बेटी की मौत की सूचना दे दी है। शुक्रवार रात तक फ्लाइट से उनके भोपाल आने की संभावना है। एएसआई महेंद्र चौकसे के मुताबिक बॉडी का पोस्टमार्टम शनिवार को परिजनों की मौजूदगी में कराया जाएगा।

फर्जी नियुक्ति घोटाला: 5 विभागों में नकली जॉइनिंग लेटर जारी, सचिव-उप सचिव के डिजिटल सिग्नेचर का दुरुपयोग
किसी की हिम्मत नहीं कि मुझे छू सके, मैं तो मौत से भी नहीं डरता’ ED की जांच पर बोले पूर्व CM भूपेश बघेल
Manipur Militants: मणिपुर में सुरक्षाबलों का शिकंजा कसा! पांच उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
दुबई में पंडित प्रदीप मिश्रा के प्रवचन का विडियो आते ही भूपेश ने X पर पोस्ट कर पूछा – “गिरफ़्तारी के बाद प्रवचन सुनने की छूट??? कितनी ‘प्रोटेक्शन मनी’ मिल रही है @vishnudsai जी?”
CG Breaking : छत्तीसगढ़ के रायपुर और दुर्ग में ACB – EOW का छापा, मेडिकल इक्यूपमेंट घोटाले में एक दर्जन दवा सप्लायर्स के ठिकानों पर जारी है जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Onion Juice
Onion Juice : मानसून में तेजी से झड़ रहे हैं बाल, प्याज का रस लगाने का सही तरीका जानिए, जड़ों को मिलेगी मजबूती

सीजी भास्कर, 11 जुलाई। बारिश का मौसम आते…

Best Selling SUV
Best Selling SUV : खरीदारों की पसंद बनी महिंद्रा की यह एसयूवी, एक महीने में 14,097 यूनिट बिककर सबको छोड़ा पीछे

सीजी भास्कर, 11 जुलाई। देश में एसयूवी सेगमेंट…

Bhilai Pharmacy Student Murder
Bhilai Pharmacy Student Murder: एकतरफा प्यार में पागल युवक ने नंबर ब्लॉक करने पर फार्मेसी छात्रा पर 10 बार किया चाकू से वार, देखिए Video

Bhilai Pharmacy Student Murder

Abujhmad Development
Abujhmad Development : अबूझमाड़ की बदलती तस्वीर, पुल-सड़क से खुली विकास की राह

सीजी भास्कर, 11 जुलाई :  कभी नक्सली हिंसा,…

Manpat Road Accident
Manpat Road Accident : मैनपाट में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत

सीजी भास्कर, 11 जुलाई। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?