CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सीएम योगी आदित्यनाथ का आज से दो दिवसीय वाराणसी दौरा, विकास परियोजनाओं का करेंगे निरीक्षण

सीएम योगी आदित्यनाथ का आज से दो दिवसीय वाराणसी दौरा, विकास परियोजनाओं का करेंगे निरीक्षण

By Newsdesk Admin
12/05/2025
Share

वाराणसी , 12 मई 2025 :

CM Yogi Adityanath Varanasi Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर रहेंगे. इस दौरान प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करने के अलावा व वाराणसी के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचेंगे. देर शाम सीएम योगी वाराणसी पहुंचने के बाद विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए भी जा सकते हैं. इसके अलावा रात्रि विश्राम करने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अगले दिन वाराणसी से लखनऊ के लिए रवाना होंगे.

जानकारी के अनुसार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज शाम तकरीबन 4:00 बजे वाराणसी पहुंचेंगे. सबसे पहले उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन पर पहुंचेगा. इसके बाद वह जनपद के सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां पर विभागीय व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था व विकास परियोजनाओं को लेकर अहम बैठक करेंगे. इसके बाद वह जनपद में चल रहे अलग-अलग विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पहुंच सकते हैं.

दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे सीएम योगी

देर शाम को सीएम योगी बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी और संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे. सीएम योगी का ये दो दिवसीय वाराणसी दौरा है. इस दौरान वह वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और श्री काल भैरव मंदिर में भी दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचेंगे. उनके साथ वाराणसी जनपद के विधायक व स्थानीय नेता भी मौजूद रहेंगे.

इसके बाद वह वाराणसी में ही रात्रि विश्राम करने के बाद अगले दिन सुबह लखनऊ के लिए रवाना होंगे. सीएम योगी आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से बड़े स्तर पर तैयारियां की गई है. मुख्यमंत्री के रूट पर भारी संख्या मं पुलिस बल को तैनात किया गया है. इसके साथ ही आसपास के इलाकों पर भी नजर रखी जा रही है. सीएम योगी के दौरे को देखते हुए लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसे देखते हुए ट्रैफिक का भी डायवर्जन किया गया है.

Loan Fraud Scam: नोएडा में 100 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, 10 बैंकों को निशाना बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़
दुल्हन नहीं, उसकी मां से हुआ प्यार… फिर शादी से पहले सास के साथ भाग गया दूल्हा, अलमारी खोलते ही सदमे में आया परिवारप्यार अंधा होता है…
नकाब लगाकर घुसे और मशीन से काटा एटीएम, 30 लाख रुपये ले उड़े बदमाश, CCTV में कैद हुई घटना
मेंटेनेंस के कारण एयर इंडिया की इंदौर-दिल्ली उड़ान 15 जुलाई तक स्थगित: यात्रियों को रिफंड या दूसरी फ्लाइट का विकल्प..
रायपुर सांसद बृजमोहन को भारत सरकार ने कोयला और खान मंत्रालय की सलाहकार समिति का बनाया सदस्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bijapur Flood
Bijapur Flood : बाढ़ के बीच खुद मैदान में उतरे तहसीलदार, मलबा हटाकर खुलवाया रास्ता, राहत कार्य तेज

बीजापुर जिले में लगातार हुई भारी बारिश के…

Analog Paneer Ban
Analog Paneer Ban : खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, एनालॉग पनीर बेचने पर रोक

Analog Paneer Ban :स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल्द ही…

AICC : छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस में बड़ा बदलाव, AICC ने नई कार्यकारिणी का किया ऐलान

AICC ने छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के संगठन में…

Teacher Online Attendance
Teacher Online Attendance : वीएसके ऐप पर बढ़ा विवाद, शिक्षकों ने 7 अगस्त से आंदोलन की दी चेतावनी

Teacher Online Attendance :शिक्षा विभाग का दावा है…

Nano DAP
Nano DAP : नैनो डीएपी से बदली किसान की खेती, कम लागत में बेहतर फसल ने बढ़ाया भरोसा

एमसीबी जिले के एक किसान ने आधुनिक कृषि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?