तमिल फिल्मों के मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और SRH की मालकिन काव्या मारन शादी के बंधन में बंध चुके हैं.

अनिरुद्ध और काव्या (Anirudh Ravichander-Kaviya Maran Wedding) ने ग्रीस में करीबी दोस्तों-परिवार के बीच सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया.

आइए खुशी के मौके पर काव्या की ससुराल पर नजर डालते हैं. जानते हैं कि शादी के बाद SRH की मालकिन ससुराल में किससे-क्या रिश्ता निभाने वाली हैं.
अनिरुद्ध रविचंदर और उनके परिवार का साउथ सिनेमा से गहरा रिश्ता है. वो सुपरस्टार रजनीकांत के रिश्तेदार हैं. रजनीकांत रिश्ते में उनके फूफा लगते हैं.
अनिरुद्ध के पिता रवि राघवेंद्र तमिल फिल्मों और टेलीविजन एक्टर है. रवि राघवेंद्र तमिल इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग की वजह से जाने जाते हैं. इस कारण उनकी अलग फैन फॉलोइंग है.
रवि राघवेंद्र की वाइफ यानी अनिरुद्ध की मां लक्ष्मी रविचंदर पेशे से क्लासिक डांसर हैं. वहीं म्यूजिक कंपोजर की बुआ लता रजनीकांत की शादी सुपरस्टार रजनीकंत से हुई है. रजनीकंत रिश्ते में अनिरुद्ध के फूफा लगते हैं.
अनिरुद्ध की एक बहन भी हैं, जिनका नाम वैष्णवी है. रजनीकांत और लता की बेटियां- ऐश्वर्या रजनीकांत और सौंदर्या रजनीकांत, अनिरुद्ध की कजिन हैं. उनकी दोनों कजिन पेशे से फिल्ममेकर हैं.
अनिरुद्ध अपने काम की बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में राज करते हैं. कहा जाता है कि काव्या और अनिरुद्ध का रिश्ता उनके फूफा रजनीकांत की वजह से हुआ है. काव्या और अनिरुद्ध को शादी की ढेर सारी बधाई.


