सीजी भास्कर, 22 अक्टूबर।रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन (Jailer 2 Box Office) कर रही है। रिलीज के पहले सप्ताह में ही फिल्म ने दुनियाभर में 576.45 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। अब फिल्म की नजर 600 करोड़ रुपये के आंकड़े पर है।

सातवें दिन कम हुई कमाई Jailer 2 Box Office
फिल्म ने सातवें दिन 28.15 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि, पिछले दिनों के मुकाबले कमाई में गिरावट आई है, लेकिन कुल कारोबार पर इसका ज्यादा असर नहीं दिखा।
विदेशों में भी फिल्म का जलवा
जेलर 2 ने भारत में अब तक 317.20 करोड़ रुपये का शुद्ध कलेक्शन (Jailer 2 Box Office) किया है। वहीं, घरेलू स्तर पर फिल्म की कुल कमाई 371.45 करोड़ रुपये बताई गई है। विदेशों से फिल्म ने 205 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस तरह इसका दुनियाभर का कुल कारोबार576.45 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
दृश्यम 3 को छोड़ा पीछे
सात दिनों की कमाईके आधार पर जेलर 2 ने अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 को पीछे छोड़ दिया है। अब देखना होगा कि फिल्म कितनी जल्दी 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करती है और क्या आगे चलकर 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में जगह (Jailer 2 Box Office) बना पाती है।
खबरें और भी हैं…Tiger Shroff Firing : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में विदेशी कनेक्शन की जांच, अमेरिका में बैठे संदिग्धों के संपर्क खंगाल रही पुलिस



