CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जीजा को भगा ले गई साली, दीदी बोली- मेरी बहन ने मुझे धोखा दिया, पति को तो मैं…

जीजा को भगा ले गई साली, दीदी बोली- मेरी बहन ने मुझे धोखा दिया, पति को तो मैं…

By Newsdesk Admin
03/07/2025
Share

जीजा-साली के अफेयर की कई खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं. मजाक-मजाक में साली को आधी घर वाली कहा जाता है, मगर कुछ लोग इसे सच ही मान बैठते हैं. पत्नी को धोखा देकर साली से भी चक्कर चला लेते हैं. अब उत्तर प्रदेश के गोंडा से ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां तीन बच्चों का बाप अपनी साली के साथ भाग गया. उसकी पत्नी ने पुलिस से जाकर शिकायत की. छोटी बहन पर गंभीर आरोप लगाए.

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामले में जांच शुरू कर दी है. दरअसल, नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चुंगी नाका मेवतियान की रहने वाली फरहीन ने गोंडा नगर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरे पति इम्तियाज को मेरी ही छोटी बहन नैना भगा ले गई. इम्तियाज 29 जून को दोपहर 1:00 बजे घर से यह कहकर निकले थे कि वो पासपोर्ट अप्लाई करने जा रहे हैं. लेकिन हमें पता चला कि वो मेरी बहन के साथ भाग गए हैं.

पीड़िता फरहीन ने बताया- मैंने कई बार इम्तियाज को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. बाद में उनका फोन बंद आने लगा. फिलहाल, पीड़िता ने अब गोंडा नगर कोतवाली पुलिस से अपने पति को वापस दिलाने की मांग करते हुए मामला दर्ज करवाया है.

बहन ने उजाड़ा घर

फरहीन ने आगे बताया- हमारे तीन बच्चे भी हैं. एक बच्चा साढ़े तीन साल का, दूसरा बच्चा 14 महीने और एक बच्चा अभी ढाई महीने का है. पिछले 1 साल से मेरी छोटी बहन के साथ मेरे पति का चक्कर चल रहा था और अब मेरी बहन और पति दोनों भाग गए. मेरे पति की उम्र 29 साल है और मेरी छोटी बहन की उम्र 21 साल है. पति सब्जी बेचने का काम करते हैं और बहन सिलाई का काम करती है. बोलीं- मैं चाहती हूं कि बहन और पति दोनों वापस लौट आएं. पति के साथ वापस रहने के लिए मैं राजी हूं. मेरी तो छोटी बहन ने ही मेरा घर उजाड़ दिया. मेरे पति को भगा ले गई.

पुलिस ने कहा- हमने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. जीजा-साली की तलाश जारी है. दोनों को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा. मामले में आगामी जांच जारी है.

दरभंगा: मेहंदी कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग में डांसर को लगी गोली, छह महीने के बच्चे की मां थी मृतका
ITMS E-Challan Rule : रायपुर में ट्रैफिक सिस्टम बदला, अब कैमरा बोलेगा और कोर्ट सुनेगा
केंद्रीय निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई: छत्तीसगढ़ की 9 राजनीतिक पार्टियों का रजिस्ट्रेशन रद्द
एसबीआई ने फिर दिया निवेशकों को झटका, एफडी पर कम कर दी कमाई
Indian Passport Power 2026 : भारतीय पासपोर्ट हुआ मजबूत, 55 देशों में बिना वीजा घूम सकेंगे भारतीय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bigg Boss 20 Fairness Controversy
Bigg Boss 20 Fairness Controversy : Bigg Boss 20 पर अम्रपाली दुबे का सवाल, बोलीं- टीवी स्टार्स को ही क्यों मिल रही प्रायोरिटी?

Bigg Boss 20 Fairness Controversy :आसिफ खान ने…

Lawrence Bishnoi
Lawrence Bishnoi : कनाडा में बिश्नोई गैंग का कथित धमकी भरा पत्र, 5 हजार सदस्यों और पुलिस से ज्यादा हथियार का दावा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक कथित धमकी…

iPhone Evolution
Warren Buffett : वॉरेन बफे ने छोड़ा बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद, बेटे हॉवर्ड को मिली कमान

वॉरेन बफे ने 18 सितंबर 2026 को Berkshire…

iPhone Evolution
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

iPhone की शुरुआत आज के मुकाबले काफी साधारण…

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?