CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Big Breaking : जशपुर पुलिस ने सफेमा SAFEMA कोर्ट के आदेश पर कुख्यात गांजा तस्कर की 1.38 करोड़ की संपत्ति करी Freeze फ्रीज

CG Big Breaking : जशपुर पुलिस ने सफेमा SAFEMA कोर्ट के आदेश पर कुख्यात गांजा तस्कर की 1.38 करोड़ की संपत्ति करी Freeze फ्रीज

By Newsdesk Admin
22/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 मार्च। जशपुर पुलिस ने सरगुजा रेंज में पहली बार SAFEMA कोर्ट के आदेश पर गांजा तस्करी में शामिल कुख्यात अपराधी हीराधर यादव की 1.38 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। इस कार्रवाई को पुलिस महानिरीक्षक (IG) सरगुजा रेंज अंकित गर्ग और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के निर्देश पर अंजाम दिया गया।

तस्कर हीराधर यादव

आपको बता दें कि हीराधर यादव, जो लंबे समय से ओडिशा से छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का संचालन कर रहा था, को पहले जशपुर जिले के बागबहार क्षेत्र से 27 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अपराध क्र. 94/2024 के तहत NDPS अधिनियम की धारा 20(बी)(ii)(सी) के तहत मामला दर्ज किया गया था।जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि हीराधर यादव के खिलाफ सीतापुर थाना क्षेत्र में भी गांजा तस्करी के दो मामले दर्ज हैं। वर्ष 2014 और 2016 में दर्ज इन प्रकरणों के अतिरिक्त, हाल ही में 2024 में कोतबा पुलिस चौकी में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि हीराधर यादव के परिवार के खातों में मात्र 3 वर्षों के भीतर 1.50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा कराई गई थी।

पुलिस ने इस संदिग्ध लेन-देन की गहन पड़ताल कर संपत्ति का विवरण एकत्र किया।आर्थिक अन्वेषण में खुलासा हुआ कि गांजा के अवैध व्यापार से अर्जित संपत्ति में यादव ने ग्राम हल्दीझरिया में स्थित एक दो मंजिला मकान (कीमत 1,01,47,134 रुपये) और पांच वाहन (02 कार, 02 मोटरसाइकिल और 01 ट्रैक्टर) (कीमत 37,35,000 रुपये) खरीदे थे।

SAFEMA (Smugglers and Foreign Exchange Manipulators Act) मुंबई कोर्ट के आदेश के बाद कुल 1,38,82,134 रुपये मूल्य की संपत्ति को फ्रीज कर दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने कहा कि एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल द्वारा प्रस्तुत सटीक जांच रिपोर्ट के आधार पर SAFEMA मुंबई कोर्ट में पूरी कार्रवाई अत्यंत पेशेवर ढंग से प्रस्तुत की गई। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले में पहली बार SAFEMA अधिनियम के तहत इस तरह की ऐतिहासिक कार्रवाई की गई है।उन्होंने यह भी कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ इसी प्रकार की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि अवैध गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाया जा सके।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया “हेलमेट बैंक” का उद्घाटन, विधायक रिकेश की अनूठी पहल को सराहा
Indore Police Viral Reel ; इंदौर की पुलिस लाइन में ‘शो-ऑफ’ बनी मुसीबत, रील वायरल होते ही तीन सवारी, शराब और यूनिफॉर्म ने बढ़ाई बेचैनी—विभाग ने भेजा नोटिस
आilaaa….❗ दुकानदार ने चिपकाया ऐसा नियम कि लोग कभी नहीं लौटाएंगे खरीदा हुआ सामान, ग्राहकों के बहाने हो जाएंगे फेल…..❗कहा – इससे बंद हो जाएगा लौटाने का खेल
Medical Negligence in Korba : मेडिकल कॉलेज की चूक से गई 13 महीने की जान, परिजन धरने पर
Surajpur Hospital Negligence: गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद भी इलाज में देरी, मंत्री का अचानक दौरा, सिस्टम पर उठे सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Road Safety
Road Safety : तखतपुर-बरेला मार्ग पर जल्द सुधरेगी सड़क, केंद्रीय राज्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अब…

Durg Police Action
Durg Police Action : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार; गांजा और शराब जब्त

Durg Police Action : मुखबिर से मिली सूचनाओं…

सिजेरियन डिलीवरी के दौरान लोक गायिका ने गाए भरथरी गीत, अस्पताल में चीख-पुकार की जगह बना खुशनुमा माहौल

बालोद के एक निजी अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी…

भोरमदेव मंदिर में कांवड़ियों की भीड़ से बिगड़ी व्यवस्था, सीढ़ियों पर एक-दूसरे के ऊपर गिरे श्रद्धालु

सावन के दौरान भोरमदेव मंदिर में श्रद्धालुओं की…

Gariaband Murder Case
Gariaband Murder Case : पत्नी के मायके जाने से भड़का पति, पड़ोसी की कुल्हाड़ी से हत्या

Gariaband Murder Case : घटना के बाद गांव…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?