CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मैं सबसे बड़ा कंस हूं…❗😳 5 माह की जुड़वा बेटियों की हत्या करने वाले पिता बोला- “मुझे फांसी दे दो”

मैं सबसे बड़ा कंस हूं…❗😳 5 माह की जुड़वा बेटियों की हत्या करने वाले पिता बोला- “मुझे फांसी दे दो”

By Newsdesk Admin
31/03/2025
Share

सीजी भास्कर 31 मार्च। एक पिता ने बेटे की चाहत में अपनी पांच महीने की जुड़वा बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। पिता की क्रूरता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि उसने एक-एक कर मासूम बेटियों को पटक-पटक कर मारा। बच्चियों के मुंह से खून निकलने लगा। यह घटना राजस्थान (Rajsthan) के सीकर के नीमका थाना क्षेत्र की है।

ये दृश्य देखकर मां बेहोश हो गईं। पुलिस ने आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से लोगों में आक्रोश है और आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। आक्रोशित लोगों ने जिला अस्पताल (Distt Hospital) से होते हुए खेतड़ी मोड़ तक जुलूस निकाला।

आरोपी अशोक ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।‌

उसने पुलिस से कहा कि मैं दुनिया का सबसे बड़ा कंस हूं। मैंने बहुत गलत काम किया और मुझे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। मैं बहुत बेकार आदमी हूं और दुनिया में किसी को मुंह नहीं दिखा सकता। मेरा समय खराब चल रहा है। इस वजह से मैंने इस घटना को अंजाम दिया। 

जमीन पर पटककर बेटियों की हत्या

27 मार्च को आरोपी पिता अशोक ने अपनी 5 महीने की दो मासूम जुड़वा बेटियों की फर्श पर पटक कर हत्या कर दी थी। हत्या (Murder) की वजह केवल यह थी कि वह बेटे की लालसा रखता था लेकिन उसकी दो बेटियां हो गईं, जिससे वह नाराज था।

घर वाले गुरुवार को अस्पताल में दोनों बच्चियों को टीका लगवाकर घर आए। दोपहर करीब 3 बजे का वक्त था। रोज की तरह अशोक की पत्नी अनिता सास बनारसी देवी के ताने सुन रही थी-बेटियां दी हैं, मेरे बेटे का वंश आगे कैसे बढ़ेगा?

अनीता ने सास को पलटकर जवाब दे दिया। अशोक ने अपनी मां बनारसी देवी के उकसाने पर अनीता को पीट दिया और मासूम जुड़वा बेटियों को बेड से उठाकर फ़र्श पर पटक कर हत्या कर दी। बच्चियों की हत्या कर शवों को दफना दिया था।

दोनों बेटियों को परिजन अस्पताल लेकर आए, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। आरोपी अशोक ने दोनों बेटियों को कलेक्ट्रेट के पास जोहड़ में गड्ढा खोद कर दफना दिया था। मृतक बच्चियों के मामा सुनील यादव ने इस घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

सूचना पर रात को कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. जहां पर दोनों बच्चियों को दफनाया गया था उस जगह को सीज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों मासूम बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया।

‘15000 की आबादी पर छोटा आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 50 हज़ार पर…’, दिल्ली सरकार का रोडमैप तैयार
दुर्ग SSP की बड़ी सर्जरी, 4 दर्जन से अधिक पुलिस वालों का हुआ ट्रांसफर, 2 थाना प्रभारी, 3 SI, 5 HC, 40 कांस्टेबल और ट्रैफिक में बड़ा फेरबदल
जोन कमिश्नर की बैठक अटेंड कर लौटे DFO ने अपने बंगले में कर ली खुदकुशी, अगले साल होने वाले थे रिटायर, मोबाइल जब्त कर कारण जानने जांच में जुटी पुलिस
Gold Rate Per Gram India : सोना-चांदी के दाम में जोरदार उछाल, जानिए दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट
Vikramaditya International Award : मप्र सरकार शुरू करेगी 1 करोड़ से अधिक राशि का ‘सम्राट विक्रमादित्य अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Fraud Account Case
Cyber Fraud Account Case : साइबर ठगी के लिए बैंक खाते देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Cyber Fraud Account Case : आरोपियों की तलाश के…

Cattle Transport Case
Cattle Transport Case : भिलाई से महाराष्ट्र जा रही भैंसें पकड़ी गईं, एक आरोपी गिरफ्तार

Cattle Transport Case :पुलिस अब फरार आरोपी राजू…

Pahadi Mata Mangal Path
Pahadi Mata Mangal Path : रायपुर में पहाड़ी माता का तृतीय वार्षिक मंगल पाठ, उमड़े श्रद्धालु

Pahadi Mata Mangal Path ; मंगल पाठ और…

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?