CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘15000 की आबादी पर छोटा आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 50 हज़ार पर…’, दिल्ली सरकार का रोडमैप तैयार

‘15000 की आबादी पर छोटा आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 50 हज़ार पर…’, दिल्ली सरकार का रोडमैप तैयार

By Newsdesk Admin
17/04/2025
Share

दिल्ली , 17 अप्रैल 2025 :

Delhi News: आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रीमंडल के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और बीजेपी के विधायकों के साथ आयुष्मान योजना और आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर विस्तृत चर्चा की. सूत्रो के मुताबिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लिए दिल्ली सरकार ने पूरा रोडमैप तैयार कर लिया है, जिसके तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर सुविधाओं के लिहाज़ से आम आदमी पार्टी के मोहल्ला क्लीनिक से कहीं ज्यादा व्यापक होंगे.

स्वास्थ्य विभाग के रोडमैप के मुताबिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मोहल्ला क्लीनिक की तरफ सिर्फ ओपीडी नहीं होगी बल्कि ओपीडी के साथ साथ मरीजों की जांच, दवाइयों और भर्ती तक की पूरी सुविधा एक ही जगह पर मिलेगी.

आधुनिक लैब और डिजिटल प्लेटफॉर्म की सुविधा

सूत्रो के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग ने योजना बनाई है कि दिल्ली में हर 15 हजार की आबादी पर एक छोटा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाया जाएगा जिसमे कम से कम 15 तरह के टेस्ट और सभी जरूरी दवाइयां मुफ्त में उपलब्ध होंगी. इसके अलावा, हर 50 हजार की आबादी पर एक बड़ा आरोग्य मंदिर स्थापित किया जाएगा जिसमें कम से कम 50 तरह के टेस्ट, नॉर्मल डिलीवरी और डे केयर या दिन में भर्ती की भी सेवा उपलब्ध कराई जाएगी.

इसके अलावा आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर (ABHIM) के तहत दिल्ली के हर जिले में एक आधुनिक लैब तैयार की जाएगी, जहां सभी टेस्टिंग सुविधाएं मौजूद होंगी. इन लैब्स को इंटीग्रेटेड सिस्टम से जोड़ा जाएगा ताकि सभी रिपोर्ट एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहें.

मोहल्ला क्लीनिक से बेहतर होगा नया मॉडल

सूत्रो के मुताबिक सरकार के अभी के रोडमैप के मुताबिक सरकार की योजना है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक संचालित किए जाएंगे और एक साल के भीतर ही 1139 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बन कर ना सिर्फ तैयार भी हो जाएँगे बल्कि काम भी करना शुरू कर देंगे.

सूत्रों के मुताबिक आज की बैठक में मुखमंत्री ने बीजेपी के सभी विधायकों और प्रत्याशियों को निर्देश दिया है कि वे अपनी विधानसभाओं में इन आरोग्य मंदिरों के लिए उपयुक्त जमीन चिन्हित करें जिससे जल्द से जल्द काम भी शुरू हो और पूरा भी हो सके.

बताते चलें कि पिछले रविवार को एबीपी न्यूज़ के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने जानकारी दी थी कि अगले 3 हफ्तों में दिल्ली सरकार दिल्ली की 70 विधानसभाओं में 70 आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन करेगी और दिल्लीवासियो के सामने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का मॉडल रख कर दिखाएगी कि कैसे ये मोहल्ला क्लीनिक से बेहतर है.

Tax Relief Middle Class : बजट 2026: जेब में राहत, बाजार में रफ्तार, क्यों आम आदमी के लिए अहम साबित हो सकता है यह बजट
Bihar Cricket Match Violence : टीम इंडिया का विकेट गिरने पर जश्न मनाना पड़ा भारी, भीड़ की पिटाई से युवक की मौत
UP Politics: मायावती के इस फैसले से बसपा छोड़ चुके पूर्व सांसद का छलका प्रेम, कहा- अब यूपी में…
विधानसभा में ‘बीवी की कसम’ पर गरमाया माहौल,भिड़े मंत्री और विधायक
New Financial Rules 2026: 1 अप्रैल से बदली आपकी जेब की गणित, टैक्स राहत के साथ बैंकिंग-टिकट नियम सख्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Cattle Smuggling
Dhamtari Cattle Smuggling : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

Dhamtari Cattle Smuggling :प्रारंभिक कार्रवाई के आधार पर…

Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह

प्रदेश से 21 लाख से अधिक राखियां भारतीय…

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?