सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई, जबकि धमतरी में धूलभरी आंधी चलने से कई जगह पेड़ सड़क पर गिर गए और कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। (Heavy rain and dust storm in Raipur)
तेज हवाओं और उड़ती धूल के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक जारी किया अलर्ट : Heavy rain and dust storm in Raipur
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार शुक्रवार को कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही बिजली गिरने की आशंका को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।
इसके बाद 17 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।
प्रदेश में सबसे अधिक में 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेन्ड्रा रोड में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रायपुर में (Heavy rain and dust storm in Raipur) दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।



