CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Divyang Center Theft : दिव्यांग बच्चों के सेंटर में चोरी से मचा हड़कंप, थैरेपी मशीनें और स्मार्ट उपकरण ले उड़े चोर

Divyang Center Theft : दिव्यांग बच्चों के सेंटर में चोरी से मचा हड़कंप, थैरेपी मशीनें और स्मार्ट उपकरण ले उड़े चोर

By Newsdesk Admin
27/05/2026
Share
Divyang Center Theft
Divyang Center Theft

सीजी भास्कर, 27 मई : दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के खोरपा स्थित दिव्यांग संसाधन केंद्र (Divyang Center Theft) में चोरी की बड़ी वारदात सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अज्ञात चोर खिड़की तोड़कर केंद्र के भीतर घुसे और दिव्यांग बच्चों के उपयोग में आने वाले थैरेपी उपकरणों के साथ शिक्षण सामग्री पार कर ले गए। चोरी की इस घटना ने केंद्र में पढ़ने वाले विशेष बच्चों की सुविधाओं पर सीधा असर डाल दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Contents
  • खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोर, जरूरी उपकरण ले गए
  • कंप्यूटर से लेकर एआई रीडर तक चोरी
  • दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई और थैरेपी प्रभावित

खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोर, जरूरी उपकरण ले गए

जानकारी के मुताबिक पाटन ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला खोरपा में विकासखंड स्तरीय दिव्यांग संसाधन केंद्र (Divyang Center Theft) संचालित किया जा रहा है। यहां राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर और जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा दुर्ग की ओर से दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष थैरेपी उपकरण और शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई गई थी।

बीआरसी कार्यालय पाटन में पदस्थ बीआरपी घनश्याम सिंह साहू ने थाना पाटन में दर्ज शिकायत में बताया कि केंद्र की देखरेख उनके साथ अटेंडेंट अखिल ठाकुर कर रहे थे। 18 मई 2026 को केंद्र का निरीक्षण किया गया था, तब सभी सामान सुरक्षित मिला था। इसके बाद 25 मई को शाम करीब 4 बजे दोबारा निरीक्षण के दौरान चोरी का खुलासा हुआ।

कंप्यूटर से लेकर एआई रीडर तक चोरी

चोरों ने केंद्र की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखा कंप्यूटर सेट, होम थिएटर, हाई कॉन्ट्रास्ट लार्ज प्रिंट की-बोर्ड, ग्लोब विद स्मार्ट पेन और एडवांस एआई रीडर एंड स्कैनर विद लाइफ टाइम सब्सक्रिप्शन जैसे महत्वपूर्ण उपकरण चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 35 हजार रुपए बताई जा रही है।

दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई और थैरेपी प्रभावित

बताया जा रहा है कि चोरी हुए उपकरण दिव्यांग (Divyang Center Theft) बच्चों की थैरेपी, विशेष शिक्षण और व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए उपयोग किए जाते थे। घटना के बाद केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों की नियमित गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। मामले को गंभीर मानते हुए पाटन पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरी गए सामान का सुराग जुटाने में लगी हुई है।

Auto Driver Murder : पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह, चाकू से हमला कर हत्या, आरोपी फरार
Social Media Blackmailing Case : महिला की फोटो एडिट कर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार; 3 फर्जी आईडी से बिछाया था जाल
Big Breaking : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री के लिए फ्रंटफुट पर खेल रहे कांग्रेसी अब बैकफुट पर सिमटे, निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर सहित मारपीट करने वाले कांग्रेसी पार्षद पर भी FIR दर्ज, जरूर देखें MLA रिकेश सेन की घटना को लेकर प्रतिक्रिया का विडियो
सरदार सुखपाल सिंग बल का निधन, अंतिम संस्कार कल दोपहर को
Pt. Deendayal Jayanti : पं. दीनदयाल ने एक नए युग का सूत्रपात किया है – सोनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India Iran Relations
India Iran Relations : मोदी से मिले पेजेशकियन, फिर शहबाज से मुलाकात… क्या हुई बड़ी बात?

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच…

Bilaspur Crime News
Bilaspur Crime News : बिलासपुर में चाकूबाजी की दो वारदातें, छात्र और निगमकर्मी के पिता पर हमला

शहर में अलग-अलग जगहों पर चाकूबाजी और मारपीट…

NMIMS Campus Chhattisgarh
NMIMS Campus Chhattisgarh : नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, लीज और भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी…

Gausul Azam Committee
Gausul Azam Committee : मोहम्मद अय्यूब पारेख को मिली गौसुल आजम कमेटी की कमान, नदीम मेमन महासचिव

छत्तीसगढ़ गौसुल आजम कमेटी की बैठक 31 अगस्त…

Kedar Kashyap Statement
Kedar Kashyap Statement : तस्करी पर केदार कश्यप का बड़ा बयान- CBI करेगी जांच, कांग्रेस बोली- विभाग की लापरवाही जिम्मेदार

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव तस्करी के मामले पर सरकार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?