CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Karnataka Politics : CM की कुर्सी पर संकट!: इस्तीफा देने जा रहे? ब्रेकफास्ट मीटिंग पर टाला जवाब

Karnataka Politics : CM की कुर्सी पर संकट!: इस्तीफा देने जा रहे? ब्रेकफास्ट मीटिंग पर टाला जवाब

By Newsdesk Admin
27/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 27 मई : कर्नाटक की राजनीति (Karnataka Politics) में इन दिनों काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। राज्य की सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में दरार की अटकलों से सियासी पारा हाई है। ऐसे में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे देने की चर्चांए तेज हैं। इस बीच अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने इस्तीफे को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस हाईकमान के साथ हुई चर्चाओं पर ‘कल बात करेंगे।’ उन्होंने यह टिप्पणी बेंगलुरु स्थित विधान सभा में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद की।

Contents
  • सीएम पद से इस्तीफा देंगे सिद्धारमैया
  • कल डीके शिवकुमार के साथ ब्रेकफास्ट करेंगे सिद्धारमैया

सीएम पद से इस्तीफा देंगे सिद्धारमैया

सीएम सिद्धारमैया ने कहा, ‘देश की आजादी के बाद वह इस देश के पहले प्रधानमंत्री बने। 17 वर्षों तक उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के रूप में जनता की सेवा की। वह समाजवादी और पूंजीवादी दोनों विचारों को साथ लेकर चलने वाले नेता थे।’ जब उनसे कांग्रेस हाईकमान के साथ हुई बातचीत को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने संक्षिप्त जवाब देते हुए कहा, ‘इस पर कल बात करेंगे।

बता दें, सीएम (Karnataka Politics) सिद्धारमैया गुरुवार को बेंगलुरु में अपने आधिकारिक आवास ‘कावेरी’ में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ अहम नाश्ता बैठक करने वाले हैं। मालूम हो कि, कांग्रेस सरकार के 2.5 साल पूरे होने के बाद राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच इस बैठक का सभी बेसब्री से इंतजार है।

कल डीके शिवकुमार के साथ ब्रेकफास्ट करेंगे सिद्धारमैया

यह बैठक मंगलवार को नई दिल्ली में हुई कांग्रेस नेतृत्व की हाई लेवल मीटिंग के बाद हो रही है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार मौजूद थे।

वहीं, कर्नाटक (Karnataka Politics) के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि दिल्ली में हाईकमान की बैठक में क्या चर्चा हुई, इस पर अब तक कोई स्पष्टता नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेंगलुरु दौरे के बाद स्थिति साफ हो सकती है।

गृह मंत्री परमेश्वर ने कहा, ‘कल हाईकमान नेताओं ने मुख्यमंत्री को बुलाया था। मुख्यमंत्री उनसे मिले, लेकिन अंदर क्या चर्चा हुई, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। राज्य प्रभारी रणदीप सुरजेवाला आज बेंगलुरु आ रहे हैं। वह कल सभी भ्रम दूर कर देंगे।’

GST 2.0 Impact: जीएसटी 2.0 से बढ़ा राजस्व, लेकिन उत्पादन राज्यों पर बढ़ा दबाव
Operation Sindoor: राहुल गांधी ऑपरेशन सिंदूर पर…, एस जयशंकर के बयान पर संदीप दीक्षित का पलटवार
National Herald Case: बीजेपी ने फूंका कांग्रेस का पुतला, राहुल और सोनिया गांधी पर लगाया बड़ा आरोप
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को बड़ी जिम्मेदारी : प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय समिति में हुए शामिल
लालू परिवार की लड़ाई जाएगी सुप्रीम कोर्ट! तेज प्रताप यादव की चेतावनी, ‘शुरुआत तुमने किया है और…’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bijapur Naxal Operation
Bijapur Naxal Operation : CRPF की बड़ी कार्रवाई, 14 नक्सली डंप बरामद; IED, रायफल और विस्फोटक सामग्री जब्त

नक्सल विरोधी अभियान के तहत CRPF की 199वीं…

Katghora Bypass Accident
Katghora Bypass Accident : कटघोरा बाइपास पर पेड़ से टकराया तेज रफ्तार 407 वाहन, टक्कर के बाद लगी आग; चालक ने कूदकर बचाई जान

जिले के कटघोरा बाइपास पर रविवार देर रात…

Dhimrapur Road Raigarh
Dhimrapur Road Raigarh : ढिमरापुर रोड की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क नहीं सुधरी तो चक्काजाम की चेतावनी

ढिमरापुर रोड की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस…

Raipur Ganeshotsav Preparations
Raipur Ganeshotsav Preparations : रायपुर में गणेशोत्सव की तैयारियों में देरी, विसर्जन कुंड का काम धीमा मिलने पर अफसरों ने जताई नाराजगी

गणेशोत्सव से पहले राजधानी रायपुर में तैयारियां तेज…

Jhiram Ghati Case
Jhiram Ghati Case : झीरम घाटी मामले में CM साय का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झीरम घाटी नरसंहार मामले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?