CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शराब दुकान के बाहर युवक की बेरहमी से पिटाई, VIDEO वायरल

शराब दुकान के बाहर युवक की बेरहमी से पिटाई, VIDEO वायरल

By Newsdesk Admin
27/05/2026
Share

कोरबा में शराब दुकान के बाहर 24 मई की रात जमकर मारपीट हुई। शराब लेने को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, शाम होते ही निहारिका शराब दुकान पर मदिरा प्रेमियों की भारी भीड़ जमा हो जाती है। 24 मई की रात भी दुकान पर लंबी कतार लगी थी। इसी दौरान शराब लेने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। तीन युवकों ने एक युवक को घेरकर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।

यह मारपीट करीब आधे घंटे तक चलती रही। पिटाई में घायल युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। घटना के समय शराब दुकान के बाहर खड़े लोग तमाशा देखते रहे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की। कई लोगों ने अपने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से फैल रहा है।

पहले भी हो चुकी है मारपीट की घटनाएं

स्थानीय लोगों का कहना है कि निहारिका शराब दुकान पर इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार दुकान के बाहर नशे की हालत में मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पूर्व में भी ऐसी घटनाओं पर कार्रवाई की है, लेकिन स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है।

शाम होते ही दुकान के बाहर सड़क पर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग हो जाती है। बेतरतीब खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कारण आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है। राहगीरों का कहना है कि शराब दुकान के कारण शाम के समय निहारिका क्षेत्र का माहौल खराब हो जाता है।

पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शराब दुकान के बाहर पुलिस की नियमित गश्त बढ़ाई जाए और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाए। साथ ही अवैध पार्किंग पर भी सख्त कार्रवाई हो ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Durg Police Transfer List 2026 : लापरवाही पर नंदिनीनगर थाना प्रभारी सस्पेंड, छावनी और पुलगांव प्रभारी भी हटाए गए
नशे में कार ड्राइवर ने खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर फिर डिवाइडर से टकराई कार
Kuldeep Sharma Collector Visit : पेड़ के नीचे चौपाल, कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने तरेंगा में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तुरंत समाधान के निर्देश
Road Safety Campaign Chhattisgarh : एक चूक, उम्रभर का पछतावा, सड़क पर लापरवाही से उजड़ते परिवारों पर पुलिस का भावुक संदेश
CG Cabinet Decisions : छत्तीसगढ़ में लागू होगा ‘समान नागरिक संहिता’, साय कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसलों पर मुहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Job Fraud
Police Job Fraud : पुलिस आरक्षक बनाने 14 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

झांसा देकर एक परिवार से 14 लाख रुपये…

Pendra News
Pendra News : दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की बालिका उर्मिला बैगा को पेण्ड्रा के पीएम श्री विद्यालय एवं छात्रावास में मिला प्रवेश

दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की आर्थिक रूप से कमजोर…

Bear Attack
Bear Attack : मरवाही के जंगल में अचानक भालू का हमला, एक ही दिन में तीन लोग घायल, समय रहते अस्पताल पहुंचाने से बची जान

जंगल की ओर गए लोगों पर अचानक भालू…

Gariaband Accident
Gariaband Accident : गरियाबंद में आमने सामने हुई जोरदार टक्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप बाल बाल बचे

बाजार चौक में उस समय लोगों की नजरें…

Leopard Video
Leopard Video : रेल सुरंग में अचानक पटरी पर दिखा तेंदुआ, वीडियो बनते ही कर्मचारियों में फैल गई दहशत

जंगल और पहाड़ियों के बीच से गुजरने वाले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?