CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Balod DMF Irregularities : बालोद के हाई स्कूल में अधूरे निर्माण पर जांच के निर्देश

Balod DMF Irregularities : बालोद के हाई स्कूल में अधूरे निर्माण पर जांच के निर्देश

By Newsdesk Admin
04/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 04 जुलाई। बालोद जिले के आदिवासी विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत बोरगांव में जिला खनिज न्यास (DMF) मद से कराए जा रहे निर्माण कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। हाई स्कूल में साइकिल स्टैंड शेड और कांक्रीटीकरण कार्य के लिए वर्ष 2025 में 13 लाख 86 हजार रुपये स्वीकृत किए गए थे, लेकिन आरोप है कि निर्माण कार्य अधूरा होने के बावजूद कागजों में इसे पूर्ण दर्शा दिया गया। (Balod DMF Irregularities)

जानकारी के अनुसार, निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत बोरगांव को बनाया गया था, लेकिन पंचायत की बजाय एक निजी ठेकेदार ने निर्माण कार्य अपने स्तर पर शुरू किया। आरोप है कि ठेकेदार ने स्कूल की पुरानी बाउंड्री वॉल पर कुछ ईंटें जोड़कर उसी पर साइकिल स्टैंड शेड खड़ा कर दिया। साथ ही सामने की ओर निम्न गुणवत्ता के कॉलम तैयार किए गए और परिसर में आंशिक सीसी रोड बनाकर पूरे कार्य को पूर्ण दिखा दिया गया। निर्माण स्थल पर लगे बोर्ड में कार्य पूर्ण होने की तिथि भी दर्ज कर दी गई है, जबकि मौके पर अब भी करीब आधा कार्य अधूरा बताया जा रहा है।

ग्राम पंचायत की सरपंच देवकी बाई कोठपरिया ने आरोप (Balod DMF Irregularities)लगाया कि उन्होंने पुरानी दीवार पर निर्माण का विरोध किया था, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। उनका कहना है कि पंचायत के खाते में राशि आने के बाद ठेकेदार ने भुगतान लेकर काम अधूरा छोड़ दिया। चूंकि निर्माण एजेंसी पंचायत है, इसलिए भविष्य में किसी भी जांच की जिम्मेदारी पंचायत पर ही आएगी।

स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि आदिवासी विकासखंड की कई पंचायतों में DMF के कार्यों में ठेकेदारों का हस्तक्षेप बढ़ गया है। आरोप है कि पंचायतों के नाम पर स्वीकृत कार्य ठेकेदार अपने स्तर पर कराते हैं और कई मामलों में अधूरे या निम्न गुणवत्ता के निर्माण के बावजूद पूरी राशि का भुगतान करा लिया जाता है।

मामले में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी.डी. मांडले ने कहा कि यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता संबंधी अनियमितता (Balod DMF Irregularities) पाई जाती है तो पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे मूल्यांकन और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सरकार…..❗जब DJ बंद किया तो छत्तीसगढ़ में शराब भी बंद कीजिए, शुरू हो गया आंदोलन, डीजे साउंड यूनियन ने ऐसी रख दी मांग…..
अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, प्रशासन ने अवैध घरों पर चलाया बुलडोजर
Chhattisgarh Budget 2026-27 Preview: सीएम से मिले वित्त मंत्री, साय बोले—जन-आकांक्षाओं को साधेगा बजट
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक शिक्षक भर्ती घोटाला: अब पुलिस जांच करेगी, शिक्षा मंत्री बोले – दोषियों को मिलेगी सख्त सजा
Snake Bite Death : छत्तीसगढ़ में सर्पदंश का कहर, तीन दिनों में छह लोगों की मौत 
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Airport Privatization
Raipur Airport Privatization : रायपुर एयरपोर्ट के निजीकरण की तैयारी, 50 साल के लिए प्राइवेट कंपनी को मिलेगा संचालन

Raipur Airport Privatization : निजी कंपनी के हाथों…

Owaisi Vande Mataram Controversy
Owaisi Vande Mataram Controversy : ओवैसी का PM मोदी पर हमला, बोले- क्या गांधी और टैगोर से ज्यादा समझदार हैं?

Owaisi Vande Mataram Controversy : बीजेपी का आरोप…

BJP Seva Sankalp Abhiyan
BJP Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा का एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव-गांव तक पहुंचेगी सेवा गतिविधियां

BJP Seva Sankalp Abhiyan : अभियान में आंगनबाड़ी…

Mohla Manpur Murder Case
Mohla Manpur Murder Case : अफेयर के शक और घरेलू विवाद में जीजा की हत्या, साले समेत 4 गिरफ्तार

Mohla Manpur Murder Case : हत्या के बाद…

Raipur Trainee SI Bribery Case
Raipur Trainee SI Bribery Case : रायपुर में ट्रेनी SI निलंबित, फर्जी व्यापमं आदेश की जांच में रिश्वत मांगने का आरोप

Raipur Trainee SI Bribery Case : पुलिस फर्जी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?