CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mantra Gold Scam : मंत्रा गोल्ड में करोड़ों का ‘गोल्ड गेम’! 1600 ग्राम सोना लेकर फरार हुआ कर्मचारी

Mantra Gold Scam : मंत्रा गोल्ड में करोड़ों का ‘गोल्ड गेम’! 1600 ग्राम सोना लेकर फरार हुआ कर्मचारी

By Newsdesk Admin
28/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 28 मई : राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित चर्चित ज्वेलरी कारोबार मंत्रा गोल्ड (Mantra Gold Scam) में करोड़ों रुपये के सोने की कथित हेराफेरी और गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने संस्था के कर्मचारी अरूण यादव समेत उसके परिवार के खिलाफ अमानत में खयानत, गबन और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

Contents
  • छह साल से था भरोसेमंद कर्मचारी
  • स्टॉक मिलान में खुला करोड़ों का खेल
  • परिवार पर भी सहयोग का आरोप
  • कारोबारी जगत में मचा हड़कंप

शिकायत के मुताबिक आरोपित करीब 1250 ग्राम सोने के जेवर और 350 ग्राम शुद्ध सोना लेकर फरार हो गया। मामले में उसके पिता राम समुझ यादव और पत्नी निशा यादव पर भी रकम के लेन-देन और कथित षड्यंत्र में सहयोग करने के आरोप लगाए गए हैं।

छह साल से था भरोसेमंद कर्मचारी

एफआईआर के अनुसार शिकायतकर्ता प्रदीप बजाज महावीर नगर निवासी हैं और सदर बाजार के नाहटा मार्केट स्थित मंत्रा गोल्ड (Mantra Gold Scam) संस्था के पार्टनर हैं। संस्था सोने के आभूषणों का थोक कारोबार करती है।

प्रदीप बजाज ने पुलिस को बताया कि अरूण यादव वर्ष 2019 से संस्था में कार्यरत था और लंबे समय से भरोसेमंद कर्मचारी के रूप में काम कर रहा था। व्यापारियों के बीच लेन-देन और महत्वपूर्ण कारोबारी जिम्मेदारियां भी उसे सौंपी जाती थीं।

स्टॉक मिलान में खुला करोड़ों का खेल

23 अप्रैल 2026 को दुकान में स्टॉक मिलान के दौरान भारी मात्रा में सोना कम मिला। पूछताछ करने पर अरूण यादव ने कथित रूप से बताया कि कुछ सोने का माल उसके घर में रखा हुआ है।

शिकायतकर्ता के अनुसार वर्षों के भरोसे के चलते उसे बिना किसी संदेह के घर से माल लाने भेजा गया, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। इसके बाद वह लगातार फोन पर बहाने बनाता रहा। कभी “आ रहा हूं” तो कभी “थोड़ी देर में पहुंच रहा हूं” कहकर टालता रहा और बाद में मोबाइल फोन बंद कर दिया।

परिवार पर भी सहयोग का आरोप

जब काफी देर तक अरूण यादव वापस नहीं लौटा तो संस्था संचालक उसके घर पहुंचे। आरोप है कि परिवार के लोगों ने भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी और बताया कि वह कहीं चला गया है। इसके बाद से आरोपित फरार बताया जा रहा है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अरूण यादव, उसके पिता राम समुझ यादव और पत्नी निशा यादव के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कारोबारी जगत में मचा हड़कंप

मंत्रा गोल्ड (Mantra Gold Scam) में करोड़ों के सोने की कथित हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद सराफा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब आरोपित की तलाश में जुटी हुई है और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

दो बच्चों की मां को हुआ पति के भतीजे से प्यार, कही ऐसी बात कि पंचों ने सबके सामने करवा दी नाबालिग से शादी, अब सास-ससुर ने…
MP में धर्मांतरण कराने पर मिलेगी फांसी की सजा? CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान..
Molestation Case : छेड़खानी का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला
Gangrape with Minors in Sitapur : शादी से लौट रही दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म
Illegal Sand Mining Mahanadi : रात भी नहीं रोक पाई मशीनें, महानदी में खुलेआम लुट रहा बालू, जिम्मेदार खामोश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kisan Sinchai Yojana
Kisan Sinchai Yojana : किसानों के लिए 76.93 करोड़ की बड़ी मंजूरी, 21 सिंचाई योजनाओं से इन जिलों को फायदा

किसानों के लिए सिंचाई सुविधा (Kisan Sinchai Yojana)…

Jal Manthan Workshop
Jal Manthan Workshop : BJP शासित 14 राज्यों के 25 जल शक्ति मंत्री जुटे, नितिन नवीन ने सुशासन पर किया मंथन

कार्यक्षमता बढ़ाने और सरकार के कामकाज में बेहतर…

Dhan Se Genda Ki Kheti
Dhan Se Genda Ki Kheti : धान छोड़ गेंदा की खेती से कमाए 3.96 लाख, 55 हजार लागत के बाद 3.41 लाख का मुनाफा

धान से गेंदा की खेती (Dhan Se Genda…

Gariaband Rojgar Mela
Gariaband Rojgar Mela : 354 पदों पर भर्ती, 11 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला; 8वीं से PG तक मौका

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

Sarkari Bharti
Sarkari Bharti : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरियों पर बड़ा अपडेट, खाली पदों और भर्तियों की CS ने की समीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?