CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur tanker accident : नाबालिग को कुचलने वाला टैंकर ड्राइवर हिरासत में

Raipur tanker accident : नाबालिग को कुचलने वाला टैंकर ड्राइवर हिरासत में

By Newsdesk Admin
28/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 28 मई। राजधानी रायपुर में ट्यूशन जा रहे 15 साल के बच्चे को पानी टैंकर से कुचलने वाले आरोपी ड्राइवर को विधानसभा थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हादसे के बाद आरोपी ने टैंकर की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट पर पेंट कर नंबर मिटा दिया था। (Raipur tanker accident: Minor killed)

पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी और वाहन को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी।

जानिए पूरा मामला : Raipur tanker accident

बुधवार को विधानसभा थाना क्षेत्र के सड्डू स्थित शासकीय स्कूल के पास महावीर शर्मा सड़क किनारे पैदल ट्यूशन जाने निकला था। उसके कंधे पर स्कूल बैग टंगा हुआ था। इसी दौरान तेज रफ्तार पानी टैंकर वहां से गुजरा और बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि टैंकर का पहिया चढ़ने के बाद भी बच्चा कुछ सेकेंड के लिए उठकर खड़ा हुआ, लेकिन फिर सड़क पर गिर पड़ा।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को इलाज के लिए पास के इत्सा अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था।

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी भागते दिखा था

पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए CCTV फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने टैंकर की नंबर प्लेट पर पेंट कर दिया था, ताकि वाहन की पहचान न हो सके।

इसके बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में भागते हुए कैद हुआ था। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने संदिग्ध टैंकर को बरामद कर आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने हादसे ( Raipur tanker accident) में मृत महावीर के परिजनों को भी थाना बुलाया है।

Death in Moving Train : चलती ट्रेन में छत्तीसगढ़ के कथावाचक की मौत, शौचालय जाते समय अचानक गिरे बेसुध
Chhattisgarh Cabinet Meeting 31 Dec: साय सरकार की साल के आखिरी कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य-शिक्षा और कर्मचारियों पर होगी चर्चा
भिलाई में नवरात्रि सजावट के दौरान 3rd फ्लोर से फिसलकर गिरने से युवक की दर्दनाक मौत
सुकमा: तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में ACB-EOW की रेड, DFO ऑफिस और फॉरेस्ट कर्मियों के घर छापेमारी…
Jio Recharge Plan : 239 रुपये में 1.5GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Seva Setu : अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी राहत? एक मंच पर मिल रहीं 939 सेवाएं
Chhattisgarh Seva Setu : अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी राहत? एक मंच पर मिल रहीं 939 सेवाएं

सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग…

Balod Rojgar Mela : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, 215 पदों पर भर्ती; जानें आवेदन का तरीका
Balod Rojgar Mela : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, 215 पदों पर भर्ती; जानें आवेदन का तरीका

छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं…

Bastar Ration Card e-KYC : राशनकार्ड में आपका भी नाम तो नहीं कटने वाला? 30 अक्टूबर तक कर लें ये जरूरी काम
Bastar Ration Card e-KYC : राशनकार्ड में आपका भी नाम तो नहीं कटने वाला? 30 अक्टूबर तक कर लें ये जरूरी काम

राशनकार्ड में दर्ज सदस्यों का ई-केवाईसी सत्यापन (Bastar…

Dongri Tola Water Conservation : 3 हजार ट्रेंच से सहेजेंगे 24.30 लाख लीटर पानी, 250 परिवारों को मिलेगी राहत
Dongri Tola Water Conservation : 3 हजार ट्रेंच से सहेजेंगे 24.30 लाख लीटर पानी, 250 परिवारों को मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बारिश के पानी…

Jashpur Irrigation Project : 5.45 करोड़ का प्रोजेक्ट, 150 हेक्टेयर खेतों तक पहुंचेगा पानी
Jashpur Irrigation Project : 5.45 करोड़ का प्रोजेक्ट, 150 हेक्टेयर खेतों तक पहुंचेगा पानी

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में किसानों को सिंचाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?