CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur tanker accident : नाबालिग को कुचलने वाला टैंकर ड्राइवर हिरासत में

Raipur tanker accident : नाबालिग को कुचलने वाला टैंकर ड्राइवर हिरासत में

By Newsdesk Admin
28/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 28 मई। राजधानी रायपुर में ट्यूशन जा रहे 15 साल के बच्चे को पानी टैंकर से कुचलने वाले आरोपी ड्राइवर को विधानसभा थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हादसे के बाद आरोपी ने टैंकर की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट पर पेंट कर नंबर मिटा दिया था। (Raipur tanker accident: Minor killed)

पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी और वाहन को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी।

जानिए पूरा मामला : Raipur tanker accident

बुधवार को विधानसभा थाना क्षेत्र के सड्डू स्थित शासकीय स्कूल के पास महावीर शर्मा सड़क किनारे पैदल ट्यूशन जाने निकला था। उसके कंधे पर स्कूल बैग टंगा हुआ था। इसी दौरान तेज रफ्तार पानी टैंकर वहां से गुजरा और बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि टैंकर का पहिया चढ़ने के बाद भी बच्चा कुछ सेकेंड के लिए उठकर खड़ा हुआ, लेकिन फिर सड़क पर गिर पड़ा।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को इलाज के लिए पास के इत्सा अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था।

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी भागते दिखा था

पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए CCTV फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने टैंकर की नंबर प्लेट पर पेंट कर दिया था, ताकि वाहन की पहचान न हो सके।

इसके बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में भागते हुए कैद हुआ था। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने संदिग्ध टैंकर को बरामद कर आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने हादसे ( Raipur tanker accident) में मृत महावीर के परिजनों को भी थाना बुलाया है।

धर्म स्वातंत्र्य कानून पर विवाद: मसीही समाज पहुंचा हाईकोर्ट, उम्रकैद प्रावधान पर उठाए सवाल
Durg Bilaspur Commissioner System : रायपुर के बाद इन दो शहरों में भी कमिश्नर राज की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने खाका किया तैयार
भिलाई निवासी वंदना सिंह का आकस्मिक निधन, कल सुबह अंतिम संस्कार
घर के सामने खड़ी बाईक का दोनों चक्का खोल साथ ले गया चोर 🛑 जांच में जुटी दुर्ग पुलिस
Gariaband Naxal Cash Seizure: भालूडिग्गी पहाड़ से 46 लाख नकद और हथियार बरामद, नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chittoor Murder
Chittoor Murder : मंदिर जाने के बहाने रची हत्या की साजिश, पति की मौत के मामले में पत्नी समेत चार गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से हत्या का…

Durg Crime : दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार, शिकायत दबाने के आरोपों की भी जांच की मांग

दुर्ग जिले में एक सात वर्षीय बच्ची के…

Sakti Papa Dhaba Viral Video
Sakti Papa Dhaba Viral Video : ढाबे के टॉयलेट में धोए जा रहे थे बर्तन

Sakti Papa Dhaba Viral Video

Raipur Fraud
Raipur Fraud : चीनी सप्लाई का झांसा देकर कारोबारी से 1.87 करोड़ की ठगी, पुणे की कंपनी पर केस दर्ज

रायपुर में एक कारोबारी से करोड़ों रुपये की…

E20 Fuel
E20 Fuel : विवाद में मारुति सुजुकी का बड़ा कदम, आयोग के आदेश को देगी चुनौती

उपभोक्ता विवाद मामले में मारुति सुजुकी ने जिला…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?