CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Deepak Baij attacks the government : बोले- ढाई साल में ही क्रूर और अत्याचारी बन गई सत्ता

Deepak Baij attacks the government : बोले- ढाई साल में ही क्रूर और अत्याचारी बन गई सत्ता

By Newsdesk Admin
28/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 28 मई। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र को कुचलने और विपक्षी कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि ढाई साल के शासनकाल में ही साय सरकार क्रूर और अत्याचारी बन गई है।  (Deepak Baij attacks the government)

प्रदेश में विकास कार्य और जनकल्याणकारी योजनाएं ठप हैं, जबकि कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। रायपुर, बिलासपुर, जशपुर, कवर्धा और कई जिलों में लगातार गोलीबारी, हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं।

उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही भाजपा : Deepak Baij attacks the government

दीपक बैज ने कहा कि, नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। सूरजपुर जिले के शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस के चुनाव संचालक और जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नरेंद्र जैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट का झूठा मामला दर्ज किया गया।

बैज ने कहा कि इसके विरोध में उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया और बाद में आमरण अनशन शुरू किया। उन्होंने दावा किया कि 30 घंटे बाद सरकार और प्रशासन को झुकना पड़ा और कांग्रेस की मांगें मानी गईं। इस आंदोलन में पूर्व मुख्मंत्री भूपेश बघेल और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव भी शामिल हुए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, भाजपा को चुनाव हारने का डर सताने लगा है, इसलिए सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जहां भी लोकतंत्र का दमन होगा, कांग्रेस उसका डटकर मुकाबला करेगी।

प्रदेश में लगातार हो रहे अपराध

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रायपुर, बिलासपुर, जशपुर, कवर्धा और अन्य जिलों में लगातार गोलीबारी, हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं।

राजधानी रायपुर में गैंगवार, बमबाजी और खुलेआम अपराध हो रहे हैं, लेकिन सरकार अपराध रोकने के बजाय विपक्ष को दबाने में लगी हुई है। पत्रकार वार्ता (Deepak Baij attacks the government) में कांग्रेस नेता राजेंद्र तिवारी, विकास उपाध्याय, सीमा वर्मा, धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Bilaspur illegal coal depot action : 1500 टन कोयला जब्त, डिपो सील
Good News : NCR से मेरठ तक आज से दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानिए कितना होगा किराया…..❓
Bastar Pandum 2026 : आज से शुरू होगा जनजातीय संस्कृति, परंपरा और लोकजीवन का जीवंत उत्सव ‘बस्तर पंडुम’
शहर के बदमाश ने सड़क पर काटा बर्थडे केक, छत्तीसगढ़ पुलिस का आरक्षक भी पहुंचा पार्टी में, गले लगाया, गाल चूम कहा – Happy Birthday मेरे यार, SSP साहब तक पहुंचा विडियो, तत्काल किया सस्पेंड
Allahabad High Court ‘Honourable’ Remark: ‘Honourable’ शब्द पर इलाहाबाद हाई कोर्ट का कड़ा रुख, अफसरों के लिए इस्तेमाल पर उठाए गंभीर सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba DMF Inspection
Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता…

Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिले में हुए…

Justice Krishn Ram Mahapatra
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश (Justice…

Mahtari Vandan Scheme
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

महतारी वंदन योजना में अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ…

Chhattisgarh Patwari Recruitment
Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?