CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Karnataka CM Siddaramaiah resigns : बोले- आलाकमान ने जो कहा, मैंने किया

Karnataka CM Siddaramaiah resigns : बोले- आलाकमान ने जो कहा, मैंने किया

By Newsdesk Admin
28/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 28 मई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- मैंने पहले ही कहा था कि हाईकमान जब कहेगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा। कल हाईकमान ने कहा और आज मैंने इस्तीफा दे दिया। (Karnataka CM Siddaramaiah resigns)

Contents
  • सिद्धारमैया 3 साल पहले रोटेशनल फॉर्मूला से बने थे सीएम
  • नवंबर 2025 में फिर शुरू हुई खींचतान, लेकिन शिवकुमार मान गए : Karnataka CM Siddaramaiah resigns

उन्होंने बताया कि राज्यपाल थावरचंद गहलोत के सचिव को इस्तीफा सौंपा है। गहलोत फिलहाल पारिवारिक कारणों से बेंगलुरु से बाहर हैं। इसके बाद डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। शुक्रवार को विधायक दल की बैठक में इसका ऐलान किया जा सकता है।

सिद्धारमैया का हटना रोटेशनल सीएम फॉर्मूला के तहत माना जा रहा है। इससे पहले सिद्धारमैया ने अपने घर पर मंत्रियों के साथ बैठक की और फैसले की जानकारी दी। बैठक के दौरान डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए, जिसके बाद दोनों गले मिले।

कर्नाटक फैरबदल से जुड़े दो अपडेट्स : Karnataka CM Siddaramaiah resigns

1. सिद्धारमैया ने कहा- हाईकमान ने मुझे राज्यसभा जाने के लिए कहा था, लेकिन मैंने मना कर दिया। मेरी राष्ट्रीय राजनीति में कोई रुचि नहीं है। मैं सक्रिय राजनीति में बना रहूंगा।

2. सिद्धारमैया इस्तीफा देने के बाद दिल्ली रवाना हो गए। वहां वे कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात करेंगे।

सिद्धारमैया 3 साल पहले रोटेशनल फॉर्मूला से बने थे सीएम

  • कर्नाटक विधानसभा के रिजल्ट 13 मई, 2023 को आए थे। कांग्रेस ने AHINDA फॉर्मूले के दम पर चुनाव जीता था। AHINDA का मतलब है, A – अल्पसंख्यक, HI – हिंदुलिदा (पिछड़े वर्ग), DA – दलित। सिद्धारमैया खुद ओबीसी की कुरुबा जाति से आते हैं, इसलिए पिछड़े वर्ग का बड़ा समर्थन कांग्रेस के साथ रहा।
  • सिद्धारमैया ने 135 विधायकों में से 90 का समर्थन का दावा किया था। वहीं, डीके शिवकुमार का दावा था कि उसने पार्टी को मुश्किल दौर से बाहर निकाला। इसके लिए उन्होंने मेहनत की। इसमें लिंगायत और वोक्कालिगा समुदाय ने साथ दिया।
  • दोनों के अ‌ड़े रहने की वजह से कांग्रेस आलाकमान को मुख्यमंत्री तय करने में 7 दिन लग गए थे। शपथ 20 मई को हो पाई।
  • इस बीच खबरें आईं कि दिल्ली में कई दौर की बैठकों के बाद दोनों के बीच ‘ढाई-ढाई साल के सीएम’ फॉर्मूले पर सहमति बनी। हालांकि कांग्रेस ने इसे आधिकारिक रूप से कभी नहीं माना।

    नवंबर 2025 में फिर शुरू हुई खींचतान, लेकिन शिवकुमार मान गए : Karnataka CM Siddaramaiah resigns

    नवंबर 2025 में सिद्धारमैया सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद फिर से शिवकुमार को रोटेशन फॉर्मूला के तहत सीएम बनाने की मांग उठने लगीं। फिर दिल्ली में आलाकमान के साथ कई दौर की बैठकें हुई। हालांकि दोनों ही नेताओं ने खुलकर इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोले। 21 नवंबर 2025 को शिवकुमार ने सार्वजनिक रूप से यह बात मान ली थी कि सिद्धारमैया पूरे 5 साल के लिए मुख्यमंत्री रहेंगे।

 

 

Chaturmasya: चातुर्मास्य में भगवान शिव निभाते हैं सृष्टि के पालन का दायित्व, बोले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
मुख्यमंत्री बोले:आदिवासी इलाकों में सुविधाओं की कमी को अफसर जनभागीदारी से करें दूर
Bike Stunt Fine India : एक ही स्कूटी पर सात लड़कों का खतरनाक स्टंट, पुलिस ने ठोका 21 हजार का जुर्माना
Delhi Election Result: भाजपा 32 सीटों पर आगे, आम आदमी फिलहाल 20 पर, पीछे हुए CM आतिशी केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, कांग्रेस 1 सीट पर आगे, 70 में से सरकार बनाने 36 सीट जरूरी, UP के मिल्कीपुर में भी BJP मार रही है बाजी
BEO Office Liquor Party : वायरल वीडियो के बाद 2 कर्मचारी सस्पेंड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

स्वरा भास्कर की बढ़ी मुश्किलें, महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर थाने में शिकायत

अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बयान को लेकर विवादों…

Dhamtari Flood Alert : भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल के 3 गेट खुले, तटीय गांवों में हाई अलर्ट
Dhamtari Flood Alert : भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल के 3 गेट खुले, तटीय गांवों में हाई अलर्ट

धमतरी में लगातार मूसलाधार बारिश से बाढ़ का…

Janmashtami Dry Day : 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शराब बंद, रायपुर में मांस-मटन पर भी रोक, जानिए क्या है वजह
Janmashtami Dry Day : 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शराब बंद, रायपुर में मांस-मटन पर भी रोक, जानिए क्या है वजह

शुष्क दिवस (Janmashtami Dry Day) के चलते 4…

Korba Fourlane Road : सीतामणी-उरगा सड़क को फोरलेन करने की मांग, गडकरी से मंत्री ने की पहल
Korba Fourlane Road : सीतामणी-उरगा सड़क को फोरलेन करने की मांग, गडकरी से मंत्री ने की पहल

सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करने की दिशा में…

Gariaband Bridge Issue : 20 फीट सीढ़ी, नीचे नदी; अधूरे पुल से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे
Gariaband Bridge Issue : 20 फीट सीढ़ी, नीचे नदी; अधूरे पुल से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे

करीब तीन साल से अधूरा पड़ा पुल अब…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?