CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Police conduct overnight flag march in Raigarh : गांव-गांव पहुंचकर लोगों को किया जागरूक

Police conduct overnight flag march in Raigarh : गांव-गांव पहुंचकर लोगों को किया जागरूक

By Newsdesk Admin
29/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 29 मई। रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार रात फ्लैग मार्च निकाला। ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और गांव-गांव पहुंचकर लोगों से चर्चा की। (Raigarh Police Flag March)

इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध और असामाजिक तत्वों से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई और स्थानीय नागरिकों को किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

औरदा और आसपास के क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों की बदमाशी, मारपीट, बाइक स्टंट और अन्य अवांछित गतिविधियों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम गांवों में पहुंची।

पुलिस जवान गढ़उमरिया, औरदा सहित आसपास के गांवों में पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद कर असामाजिक गतिविधियों की जानकारी ली। इसके अलावा पुलिस उन स्थानों पर भी पहुंची, जहां सार्वजनिक रूप से शराबखोरी की सूचना मिली थी।

हालांकि पुलिस के पहुंचने पर मौके पर कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला, लेकिन पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश दी कि किसी भी तरह की आपराधिक या अवांछनीय गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

कांशीराम चौक पर अलग-अलग टीम बनाकर जांच : Raigarh Police Flag March

कांशीराम चौक पर अलग-अलग टीम बनाकर जांच की गई। ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा जूटमिल पुलिस ने कांशीराम चौक पर भी जांच अभियान चलाया।

यहां पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर आसपास के इलाकों में असामाजिक तत्वों की तलाश की गई। पुलिस ने कई सालों बाद इस तरह का फ्लैग मार्च निकालकर सीधे लोगों से बातचीत की और कांशीराम चौक से गढ़उमरिया होते हुए ओडिशा रोड तक जांच की।

कई तरह की शिकायतें आ रही थी

जूटमिल थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह ने बताया कि मारपीट, बदमाशी जैसी कई तरह की शिकायतें गोपनीय रूप से सामने आ रही थीं। इन्हीं शिकायतों को देखते हुए पुलिस ने शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी फ्लैग मार्च (Raigarh Police Flag March) निकाला। गढ़उमरिया गांव में ग्रामीणों से चर्चा की गई और उन्हें आपराधिक प्रवृत्ति से जुड़े लोगों की सूचना पुलिस को देने के लिए कहा गया।

Government Fund Fraud Mungeli: बैंक कर्मचारी ने सरकारी खाते से उड़ाए 26.87 लाख, ID दुरुपयोग से खुला राज
मलेशिया से आए मेहमानों संग जीपीएम में दो दिवसीय नेचर हीलिंग कैंप…
Jashpur Incharge DEO Order : परीक्षा के बीच DEO रिटायर, फिर कलेक्टर को संभालनी पड़ी कमान… जशपुर में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Big News : कोलकाता रेप-मर्डर केस ✅ सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को दी ये हिदायत…..❗ पढ़िए पूरी खबर….❓
Interstate Water Tribunal :  छत्तीसगढ़ के साथ महानदी जल विवाद पर पीएम मोदी से हस्तक्षेप की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sonam Wangchuk Health Update
Sonam Wangchuk Health Update : स्वास्थ्य स्थिर लेकिन डॉक्टरों की कड़ी निगरानी जारी

Sonam Wangchuk Health Update

Vidhansabha Questions
Vidhansabha Questions  : सवाल पूछने में सबसे आगे कौशिक, चंद्राकर, बोहरा और भोलाराम, ढाई साल में 12,559 प्रश्न

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ विधानसभा में…

Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Heavy Rain Alert

Safe Delivery
Safe Delivery : अस्पतालों में बढ़े सुरक्षित प्रसव, लेकिन निजी अस्पतालों में बढ़ता सी-सेक्शन बना चिंता

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ में मातृ…

ABC ID Mandatory
ABC ID Mandatory : अब बिना आईडी के छात्र-छात्राओं को कक्षाओं में नहीं मिलेगी एंट्री

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : स्वामी विवेकानंद तकनीकी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?