CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jewelery merchant murder case : फरार कातिलों का सुराग देने वाले को मिलेगा 30 हजार का इनाम, IG ने की घोषणा

Jewelery merchant murder case : फरार कातिलों का सुराग देने वाले को मिलेगा 30 हजार का इनाम, IG ने की घोषणा

By Newsdesk Admin
30/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 30 मई। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के कोटमी साप्ताहिक बाजार में हुए बहुचर्चित ज्वेलरी व्यापारी हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। बिलासपुर रेंज के आईजी (IG) राम गोपाल गर्ग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपियों का सुराग देने वालों को 30,000 का इनाम देने का ऐलान किया है। (Jewelery merchant murder case)

Contents
  • आरोपियों पर कौन सी धारा दर्ज है ?
    • Jewelery merchant murder case : क्या है पूरा मामला ?

किन्हें मिलेगा पुरस्कार ? : Jewelery merchant murder case

पुलिस महानिरीक्षक (IG) के अनुसार, जो भी व्यक्ति इन आरोपियों के बारे में सटीक जानकारी, फोटो या कोई वीडियो उपलब्ध कराएगा, उसे 30,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही सूचना देने वाले नागरिक की पहचान को पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।

आरोपियों पर कौन सी धारा दर्ज है ?

पेण्ड्रा पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात बदमाशों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट (हथियार कानून) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं, हालांकि आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

Jewelery merchant murder case : क्या है पूरा मामला ?

बता दें कि पेण्ड्रा के रहने वाले 50 वर्षीय ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी कोटमी गांव के साप्ताहिक बाजार में सोने-चांदी के जेवरातों की दुकान लगाते थे। 26 मई को जब वे बाजार में अपनी दुकान पर थे, तभी एक बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने सरेराह उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। बदमाश व्यापारी प्रदीप सोनी के पास रखे सोने-चांदी के कीमती जेवर लूटकर मौके से फरार हो गए। इस जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की मौत हो गई थी। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से ही पूरे क्षेत्र के व्यापारियों और आम जनता में भारी आक्रोश है।

 

Raipur Protest News : महतारी मूर्ति विवाद ने पकड़ा तूल, क्रांति सेना नेता अमित बघेल नजरबंद, कई जिलों में अलर्ट
बेटी की शादी के दो दिन बाद पिता ने की खुदकुशी, पेड़ से लटकती मिली लाश, कर्ज बनी वजह
Politics heats up after results in 5 states : अरुण साव ने भूपेश बघेल और कांग्रेस पर बोला हमला
Teacher Suspension News Jashpur : जनगणना प्रशिक्षण से गायब रहना सहायक शिक्षक को पड़ा भारी, निलंबित
Baldakchhar Digital Services : बलदाकछार में पहुंची डिजिटल क्रांति, CM ने बैंकिंग सेवाओं का किया अवलोकन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gariaband Rojgar Mela
Gariaband Rojgar Mela : 354 पदों पर भर्ती, 11 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला; 8वीं से PG तक मौका

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

Sarkari Bharti
Sarkari Bharti : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरियों पर बड़ा अपडेट, खाली पदों और भर्तियों की CS ने की समीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

Sinchai Yojana
Sinchai Yojana : छत्तीसगढ़ में सिंचाई के 36 कामों को 146 करोड़ की मंजूरी, इन जिलों के किसानों को मिलेगा फायदा

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए सिंचाई से जुड़ी…

Bridge Construction
Bridge Construction : 6 साल से अधूरा पुल, सीढ़ी के सहारे स्कूल जा रहे बच्चे; CM से न्याय की लगाई गुहार

छह साल से अधूरे पड़े एक पुल ने…

Dahi Handi 2026
Dahi Handi 2026 : 15 लाख की दही हांडी के लिए मचेगी होड़, बी प्राक-लखबीर सिंह लक्खा लगाएंगे भक्ति का तड़का

रायपुर में जन्माष्टमी का उत्साह इस बार कुछ…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?