CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुबई से बारात लेकर पहुंचा जालंधर का दीपक, तीन साल इंस्टा पर हुए प्रेम की परीणिति, न पैलेस मिला और न ही मिली दूल्हन, भूखा-प्यासा पहुंचा थाना

दुबई से बारात लेकर पहुंचा जालंधर का दीपक, तीन साल इंस्टा पर हुए प्रेम की परीणिति, न पैलेस मिला और न ही मिली दूल्हन, भूखा-प्यासा पहुंचा थाना

By Newsdesk Admin
07/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 07 दिसंबर। दूल्हा दुबई से बारात लेकर भारत के मोगा पहुंचा लेकिन उसे शादी के नाम पर बड़ा धोखा मिला है। दीपक नामक इस युवक को भारत में बताए गए स्थान पर न तो शादी का पैलेस मिला और न ही दुल्हन। इस पूरे घटनाक्रम में दूल्हा अपने परिवार के साथ भूखा-प्यासा थाने पहुंचा और पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला जालंधर के दीपक कुमार का है, जिसने तीन साल पहले इंस्टाग्राम पर मोगा की एक लड़की से बातचीत शुरू की थी, जो धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। दीपक और लड़की ने 6 दिसंबर को शादी का दिन तय किया था। दीपक अपनी बारात लेकर मोगा पहुंचा, लेकिन दुल्हन और शादी का स्थल दोनों ही नहीं मिले। दीपक ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले उसकी इंस्टाग्राम पर मोगा की एक युवती से बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। 6 दिसंबर को शादी का दिन तय हुआ था। दीपक ने शादी के खर्च के लिए दुल्हन पक्ष को दुबई से 70 हजार रुपए भेजे थे और पूरी बारात के साथ मोगा पहुंच गया। बारात लेकर जब वह मोगा के लोहार चौक पर सुबह खड़ा हुआ, तो दुल्हन ने उसे लुधियाना और फिर गीता भवन के पास का पता बताया लेकिन शाम तक न तो दुल्हन का कोई पता चला और न ही शादी का कोई इंतजाम हुआ। दुल्हन बार-बार दीपक को टालती रही और फिर उसने मोबाइल भी बंद कर लिया। दीपक ने बताया कि वह लंबे समय से वाट्सएप पर लड़की से संपर्क में था और दोनों ने शादी का मन बनाया था। 3 दिसंबर को शादी के लिए वह दुबई से जालंधर लौट आया और शादी का दिन तय होने के चलते अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को बारात में शामिल कर मोगा पहुंचा।

दीपक ने पुलिस को बताया कि जिस युवती से उसकी इंस्टाग्राम पर बातचीत हो रही थी, उसने खुद को वकील बताया और अपना नाम मनप्रीत कौर बताया। दीपक ने दुल्हन पक्ष को 70 हजार रुपए भेजे थे, साथ ही 22 हजार रुपए वीडियो बनाने वाले को दिए थे। इसके आलावा, बारात के खर्चे, गाड़ियों का किराया और अन्य खर्चों में करीब 3 से 4 लाख रुपए खर्च हो गए हैं।

Tuhar Token App :धान खरीदी में डिजिटल क्रांति, अब ‘तुहर टोकन’ ऐप से मिलेगा टोकन, खत्म होगी लंबी लाइन की झंझट
Mahila Congress may get a new president by the end of May : दो नामों में मुकाबला, संगीता सिन्हा की दावेदारी मजबूत
University छात्रावास में वाटर कूलर से निकला कीड़ा, साफ़ पेयजल के लिए तरस रहे हैं बच्चे, देखिए हिला देंगी तस्वीरें
Bhilai Breaking : विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए भिलाई निगम एवं बीएसपी प्रबंधन के अधिकारियों के मध्य हुई महत्वपूर्ण बैठक, पढ़िए बैठक में क्या क्या निर्णय हुआ..
Stock Market Record Rally : Sensex–Nifty ने 14 महीनों बाद रचा नया इतिहास, निवेशकों में उत्साह—Stock Market Record Rally
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Takhaptur CMO Car Accident : तखतपुर सीएमओ की कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौत
Takhaptur CMO Car Accident : तखतपुर सीएमओ की कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौत

बिलासपुर जिले के मुंगेली-पथरिया मोड़ के पास शनिवार…

Gariaband Bridge Collapse
Gariaband Bridge Collapse : गरियाबंद में तेज बहाव के आगे ढहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित

  लगातार हो रही भारी बारिश के बीच…

Higher Education
Higher Education : नगरी कॉलेज को मिली 50 लाख की नई सौगात, अतिरिक्त कक्ष भवन का हुआ लोकार्पण, उच्च शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती

Vधमतरी जिले के नगरी स्थित शासकीय सुखराम नागे…

Leopard Attack
Leopard Attack : तेंदुए के हमले में घायल ग्रामीणों से मिलने अस्पताल पहुंचीं डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, बेहतर इलाज और सहायता दिलाने का दिया भरोसा

नगरी क्षेत्र के कर्राघाटी में तेंदुए के हमले…

Raigarh Sex Racket : रायगढ़ में दो जगह चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?