CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bound Over Violation :  बाउंड ओवर उल्लंघन पर समोदा सरपंच गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Bound Over Violation :  बाउंड ओवर उल्लंघन पर समोदा सरपंच गिरफ्तार, जेल भेजा गया

By Newsdesk Admin
06/11/2026
Share
Bound Over Violation
Bound Over Violation

छत्तीसगढ़ में अपनी तरह की पहली कार्रवाई

Contents
  • व्हाट्सएप स्टेटस पर की थी आपत्तिजनक पोस्ट Bound Over Violation
  • पूर्व में कराया गया था बाउंड ओवर
  • सोशल मीडिया पर संयम बरतने की अपील

सीजी भास्कर, 06 नवंबर। पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम समोदा के सरपंच अरुण गौतम को बाउंड ओवर की शर्तों का उल्लंघन करने और सोशल मीडिया पर प्रशासनिक अधिकारियों (Bound Over Violation) के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, बाउंड ओवर के उल्लंघन पर जेल भेजने की यह छत्तीसगढ़ में अपनी तरह की पहली वैधानिक कार्रवाई है।

 

Bound Over Violation
Bound Over Violation

व्हाट्सएप स्टेटस पर की थी आपत्तिजनक पोस्ट Bound Over Violation

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम समोदा निवासी जितेंद्र देशमुख ने अरुण गौतम के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि आरोपी ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर प्रशासनिक राजस्व अधिकारियों के संबंध में अमर्यादित और आपत्तिजनक पोस्ट साझा की थी।

शिकायत और अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) दुर्ग से प्राप्त ज्ञापन के आधार पर पुलगांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296 बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

पूर्व में कराया गया था बाउंड ओवर

उल्लेखनीय है कि आरोपी अरुण गौतम के खिलाफ पूर्व में भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए बाउंड ओवर (शांति बनाए रखने का बंधपत्र) कराया (Bound Over Violation) गया था। इसके बावजूद पुनः इस प्रकार की गतिविधि में लिप्त पाए जाने पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। साथ ही बाउंड ओवर की राशि राजसात/जब्त करने के लिए एसडीएम न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

सोशल मीडिया पर संयम बरतने की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी और मर्यादा (Bound Over Violation) के साथ करें। किसी भी व्यक्ति अथवा शासकीय अधिकारी के खिलाफ आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने से बचें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधात्मक आदेशों और बाउंड ओवर की शर्तों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Land Encroachment : वीआईपी इलाके में जमीन पर कब्जे का विवाद क्यों बना बड़ा मुद्दा, नाला निर्माण पर लगी रोक
Gambling Raid : भिलाई में जुआ खेलते 18 गिरफ्तार, 17,950 रुपये जब्त
बड़ा खुलासा : मोबाइल में ये ऐप न होता तो पहलगाम के घने जंगलों से टूरिस्ट तक नहीं पहुंच पाते आतंकी
CG NEWS : श्रमिकों के लिए कारखाना परिसर में ही आवासीय सुविधा का रास्ता खुला
Construction Payment Delay : निर्माण विभागों में भुगतान में देरी, सरकार ने बनाई उच्चस्तरीय कमेटी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bound Over Violation
Bound Over Violation :  बाउंड ओवर उल्लंघन पर समोदा सरपंच गिरफ्तार, जेल भेजा गया

अरुण गौतम को बाउंड ओवर की शर्तों का…

India U19 vs Nepal U19 : भारत की धमाकेदार शुरुआत, नेपाल को 10 विकेट से रौंदा, सहवाग के बेटे आर्यवीर का तूफान
India U19 vs Nepal U19 : भारत की धमाकेदार शुरुआत, नेपाल को 10 विकेट से रौंदा, सहवाग के बेटे आर्यवीर का तूफान

एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत…

National Conference
National Conference : पार्टी में बगावत की अटकलों पर फारूक अब्दुल्ला का जवाब, बोले- न कभी टूटी है, न टूटेगी नेशनल कॉन्फ्रेंस

नाराजगी और बगावत की चर्चाओं के बीच पार्टी…

IMD Weather Alert : 10 नवंबर से बदलेगा मौसम, नए पश्चिमी विक्षोभ का असर; इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
IMD Weather Alert : 10 नवंबर से बदलेगा मौसम, नए पश्चिमी विक्षोभ का असर; इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

10 नवंबर से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने…

Bhilai Factory Fire
Bhilai Factory Fire :  भिलाई की फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी; 5 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

भिलाई औद्योगिक क्षेत्र स्थित जगदंबा इंडस्ट्रीज में शुक्रवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?