CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Assault on Naib Tehsildar : कर्मचारी फेडरेशन ने आंदोलन की दी चेतावनी

Assault on Naib Tehsildar : कर्मचारी फेडरेशन ने आंदोलन की दी चेतावनी

By Newsdesk Admin
01/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 1 जून। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने सरगुजा में नायब तहसीलदार के साथ कथित मारपीट की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोहराई गईं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। (Assault on Naib Tehsildar)

Contents
  • दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
  • कर्मचारी संगठन की चेतावनी : Assault on Naib Tehsildar

फेडरेशन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शासकीय सेवक शासन और जनता के बीच सेतु का काम करते हैं। उनके साथ अभद्र व्यवहार, धमकी या मारपीट जैसी घटनाएं न केवल प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावित करती हैं, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं को भी कमजोर करती हैं।

संगठन ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से कर्मचारियों और अधिकारियों का मनोबल प्रभावित हो रहा है। फेडरेशन ने शासन-प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

मामला सरगुजा जिले के मैनपाट स्थित राजापुर उप तहसील का है। सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। नायब तहसीलदार का दावा है कि विधायक और उनके समर्थकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की तथा उनके कपड़े भी फाड़ दिए।

जानकारी के अनुसार विधायक की चचेरी बहन सीमा धनकी ने जमीन से जुड़े एक मामले में शाखा शोध पत्र बनवाने के लिए 14 मई को आवेदन दिया था। आरोप है कि कई दिनों तक काम नहीं होने पर वह बुधवार को दोबारा तहसील कार्यालय पहुंचीं, जहां उनकी नायब तहसीलदार से कहासुनी हो गई।

सीमा धनकी का आरोप है कि अधिकारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और फाइल फेंकते हुए दफ्तर से बाहर जाने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी विधायक रामकुमार टोप्पो को दी। कुछ ही देर में विधायक अपने समर्थकों के साथ उप तहसील कार्यालय पहुंच गए।

‘मारपीट के इरादे से आए थे’ : Assault on Naib Tehsildar

नायब तहसीलदार तुषार मानिक का आरोप है कि बुधवार शाम करीब 6 बजे उन्हें वापस राजापुर उप तहसील बुलाया गया। वहां विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों ने उनकी बहन के साथ कथित अभद्रता को लेकर सवाल-जवाब किया। तुषार मानिक का कहना है कि उन्होंने अपनी ओर से सफाई दी कि ऐसा कोई व्यवहार नहीं किया गया था, लेकिन इसी दौरान समर्थकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

तुषार मानिक ने आरोप लगाया कि विधायक रामकुमार टोप्पो ने भी उन्हें अलग ले जाकर मारपीट की। घटना के दौरान बीच-बचाव के लिए पहुंचे एसडीएम फागेश सिन्हा ने उन्हें वहां से बाहर निकाला और अंबिकापुर ले गए।

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद विधायक रामकुमार टोप्पो और उनकी बहन सीमा धनकी ने भी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं नायब तहसीलदार तुषार मानिक और अन्य राजस्व अधिकारी भी रिपोर्ट दर्ज कराने अंबिकापुर कोतवाली पहुंचे।

सरगुजा कलेक्टर अजीत बसंत ने कहा कि नायब तहसीलदार ने उनके साथ मारपीट होने की जानकारी दी है। मामले में पुलिस नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करेगी।

कर्मचारी संगठन की चेतावनी : Assault on Naib Tehsildar

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है। संगठन ने कहा कि यदि सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित नहीं किया गया, तो कर्मचारी और अधिकारी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। फेडरेशन ने शासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

इमरजेंसी लैंडिंग : इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खामी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
Gariaband News : कागजों में बना साढ़े तीन लाख का सार्वजनिक शौचालय, जमीन पर नहीं मिली एक भी ईंट, गरियाबंद की पंचायत पर गंभीर आरोप
Temple Theft : देवी प्रतिमा से सोने के आभूषण गायब होने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस ने 24 घंटे में ऐसे सुलझाया पूरा मामला
दुर्ग में मासूम से दुष्कर्म की पुष्टि, कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत; आरोपी चाचा ने मुंह दबाया था
Rice Mill Fire Chhattisgarh : गरियाबंद में राइस मिल में भीषण आग, 10 लाख का धान जलकर राख

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Departmental TET : छत्तीसगढ़ में विभागीय TET पर फैसला नहीं, शिक्षकों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी, सरकार से जल्द आदेश जारी करने की मांग
Chhattisgarh Departmental TET : छत्तीसगढ़ में विभागीय TET पर फैसला नहीं, शिक्षकों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी, सरकार से जल्द आदेश जारी करने की मांग

विभागीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Chhattisgarh Departmental TET) का…

Chhattisgarh Board Exam Centre : छत्तीसगढ़ में 5 से 8 KM दूर हो सकते हैं बोर्ड परीक्षा केंद्र, शिक्षक संघ ने CM और शिक्षा मंत्री से की फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Chhattisgarh Board Exam Centre : छत्तीसगढ़ में 5 से 8 KM दूर हो सकते हैं बोर्ड परीक्षा केंद्र, शिक्षक संघ ने CM और शिक्षा मंत्री से की फैसले पर पुनर्विचार की मांग

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा केंद्रों में बदलाव (Chhattisgarh Board…

Bastar Adventure Tourism : बस्तर में मटनार हिल्स से शिवगंगा जलप्रपात तक कुदरत का खजाना, फिर भी पर्यटकों की पहुंच से दूर ये खूबसूरत पर्यटन स्थल
Bastar Adventure Tourism : बस्तर में मटनार हिल्स से शिवगंगा जलप्रपात तक कुदरत का खजाना, फिर भी पर्यटकों की पहुंच से दूर ये खूबसूरत पर्यटन स्थल

बस्तर एडवेंचर टूरिज्म (Bastar Adventure Tourism) को बढ़ावा…

Scholarship Incentive Scheme 2026 : छत्तीसगढ़ में छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना की बढ़ी तारीख, अब इस तारीख तक सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
Scholarship Incentive Scheme 2026 : छत्तीसगढ़ में छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना की बढ़ी तारीख, अब इस तारीख तक सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

छत्तीसगढ़ में छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना (Scholarship Incentive Scheme…

Krishak Unnati Yojana Ginger Farming : धान की खेती छोड़ अदरक उगाने लगे किसान, नई फसल अपनाकर खेती में किया बदलाव
Krishak Unnati Yojana Ginger Farming : धान की खेती छोड़ अदरक उगाने लगे किसान, नई फसल अपनाकर खेती में किया बदलाव

कृषक उन्नति योजना के तहत अदरक की खेती…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?