CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sitapur Naib Tehsildar controversy : सीतापुर विवाद पर सरकार-तहसीलदार संघ आमने-सामने, राजस्व मंत्री बोले- जल्द निकलेगा समाधान

Sitapur Naib Tehsildar controversy : सीतापुर विवाद पर सरकार-तहसीलदार संघ आमने-सामने, राजस्व मंत्री बोले- जल्द निकलेगा समाधान

By Newsdesk Admin
01/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 1 जून। सरगुजा के सीतापुर में नायब तहसीलदार के साथ कथित मारपीट की घटना के बाद प्रदेशभर में चल रहे तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के आंदोलन को लेकर सरकार सक्रिय हो गई है। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के सरकारी निवास पर कनिष्ठ प्रशासनिक संघ और राजस्व विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में राजस्व विभाग की सचिव शम्मी आबिदी भी मौजूद रहीं। (Sitapur Naib Tehsildar controversy)

Contents
  • सीतापुर घटना के बाद प्रदेशभर में हड़ताल
  • विधायक पर कार्रवाई की मांग : Sitapur Naib Tehsildar controversy
  • रमन सिंह के वायरल वीडियो पर भी बोले मंत्री
  • योजनाओं में बाधा डालने वालों पर सख्ती के संकेत : Sitapur Naib Tehsildar controversy

सचिव स्तर पर जारी है बातचीत : Sitapur Naib Tehsildar controversy

बैठक के दौरान तहसीलदार संघ के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों और आपत्तियों को सरकार के समक्ष रखा। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने भरोसा दिलाया कि सरकार मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही इसका समाधान निकाल लिया जाएगा।मंत्री ने कहा कि राजस्व विभाग की सचिव संघ के प्रतिनिधियों से लगातार चर्चा कर रही हैं और सकारात्मक परिणाम सामने आने की उम्मीद है।

सीतापुर घटना के बाद प्रदेशभर में हड़ताल

गौरतलब है कि सरगुजा जिले के सीतापुर में भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों द्वारा नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ कथित मारपीट की घटना के बाद प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार आक्रोशित हो गए।राजस्व अधिकारियों ने मुख्य आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। मांग पूरी नहीं होने पर अधिकारियों ने अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल और सामूहिक अवकाश शुरू कर दिया है, जिससे राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

विधायक पर कार्रवाई की मांग : Sitapur Naib Tehsildar controversy

सूत्रों के अनुसार, तहसीलदार संघ सीतापुर मामले में संबंधित विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ा हुआ है। इसी मुद्दे को लेकर संघ के प्रतिनिधि लगातार सरकार और विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं।हालांकि राजस्व मंत्री ने कहा कि उनकी संघ से सीधे बातचीत नहीं हुई है, लेकिन सचिव स्तर पर संवाद जारी है और जल्द ही समाधान निकलने की संभावना है।

रमन सिंह के वायरल वीडियो पर भी बोले मंत्री

बेमेतरा के सामूहिक विवाह समारोह में अव्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा अधिकारियों को फटकार लगाने के वायरल वीडियो पर भी मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह अनुभवी और सुलझे हुए नेता हैं तथा परिस्थितियों को समझते हुए ही अपनी बात रखते हैं। अतिथियों की गरिमा के अनुरूप व्यवस्थाएं होनी चाहिए थीं और उन्होंने परिस्थितियों के अनुरूप ही अपनी प्रतिक्रिया दी है।

योजनाओं में बाधा डालने वालों पर सख्ती के संकेत : Sitapur Naib Tehsildar controversy

राजस्व मंत्री ने कहा कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक बाधाएं उत्पन्न होने पर हालात तनावपूर्ण हो जाते हैं। ऐसे मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्ती बरतना या कार्रवाई करना उचित माना जा सकता है।उन्होंने कहा कि विकास और जनहित की योजनाओं के सुचारू संचालन में किसी प्रकार का अवरोध नहीं आना चाहिए।

मेडिकल कॉलेज मान्यता घोटाला: CBI की FIR में 35 नाम, स्वास्थ्य मंत्रालय के अफसर समेत 7 राज्यों के डॉक्टर-अधिकारी शामिल
Munda Baja Bastar Tradition: 617 साल पुराना बाजा जो मां दंतेश्वरी की आराधना में अनिवार्य
Dhamtari Triple Murder Case : कोर्ट का फैसला, 5 आरोपियों को उम्रकैद
Chief Minister Vishnudev Sai visits Bilaspur : जनता से संवाद के साथ करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
Success Story : आधुनिक तकनीक ने बदली तकदीर, करेले की खेती से किसान ओमनारायण को हुआ बंपर मुनाफा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?