CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PWD Secretary strict : 30 जून तक टेंडर, 31 जुलाई तक कार्यादेश जारी करने के निर्देश

PWD Secretary strict : 30 जून तक टेंडर, 31 जुलाई तक कार्यादेश जारी करने के निर्देश

By Newsdesk Admin
01/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 1 जून। लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से विकास कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। नवा रायपुर स्थित निर्माण भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं से लंबित और स्वीकृत परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। (PWD Secretary strict)

Contents
  • भारतमाला परियोजनाओं से जोड़ी जाएंगी राज्य की सड़कें
  • 36 द्रुतगामी सड़कों और दूरस्थ गांवों पर विशेष फोकस : PWD Secretary strict
  • 10 जून तक प्राथमिकता सूची, 31 जुलाई तक प्राक्कलन भेजने के निर्देश
  • नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की परियोजनाएं तय समय में हों पूरी
  • भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर : PWD Secretary strict
  • राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की होगी नियमित समीक्षा

30 जून तक टेंडर, 31 जुलाई तक कार्यादेश जारी करने के निर्देश : PWD Secretary strict

बैठक में सचिव बंसल ने मार्च-2026 तक स्वीकृत सभी कार्यों के लिए 30 जून तक निविदा प्रक्रिया पूरी करने और 31 जुलाई तक कार्यादेश जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे वर्षा ऋतु समाप्त होते ही निर्माण कार्य तेजी से शुरू किए जा सकेंगे और परियोजनाओं में अनावश्यक देरी नहीं होगी।

भारतमाला परियोजनाओं से जोड़ी जाएंगी राज्य की सड़कें

सचिव ने अधिकारियों को छत्तीसगढ़ से गुजर रही भारतमाला परियोजनाओं की सड़कों से राज्य की प्रमुख सड़कों को जोड़ने के लिए फोरलेन सड़क निर्माण की कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उनका कहना था कि इससे राष्ट्रीय स्तर की सड़क परियोजनाओं का अधिकतम लाभ राज्य के लोगों और उद्योगों को मिल सकेगा।

36 द्रुतगामी सड़कों और दूरस्थ गांवों पर विशेष फोकस : PWD Secretary strict

बैठक में वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल प्रदेश की 36 द्रुतगामी सड़कों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पहुंचविहीन और दूरस्थ गांवों को सड़क एवं पुलों के माध्यम से जोड़ने के लिए भी विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया।

10 जून तक प्राथमिकता सूची, 31 जुलाई तक प्राक्कलन भेजने के निर्देश

बंसल ने वर्तमान और पिछले वित्तीय वर्ष के बजट में शामिल कार्यों की प्राथमिकता सूची तैयार कर 10 जून तक विभाग को भेजने के निर्देश दिए। वहीं, सभी परियोजनाओं के प्राक्कलन 31 जुलाई तक प्रस्तुत करने को कहा गया है, ताकि स्वीकृति और क्रियान्वयन प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की परियोजनाएं तय समय में हों पूरी

बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित आरसीपीएलडब्ल्यूईए (Road Connectivity Project in Left Wing Extremism Areas) के कार्यों की भी समीक्षा की गई। सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन सभी परियोजनाओं को हर हाल में 31 मार्च 2027 तक पूरा किया जाए।

भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर : PWD Secretary strict

सचिव बंसल ने ठेकेदारों द्वारा पूर्ण किए गए कार्यों का परीक्षण कर समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न आयोजनों और कार्यक्रमों से संबंधित लंबित देयकों का भुगतान एक माह के भीतर करने को कहा। साथ ही भुगतान से पहले सभी कार्यों का कड़ाई से सत्यापन करने पर भी जोर दिया।

राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की होगी नियमित समीक्षा

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता हर तीन माह में राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करें।

चांदी पर भी हॉलमार्क अनिवार्य करे केंद्र सरकार, आयात शुल्क घटे-डिजिटल लेनदेन शुल्क हटे – छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने की मांग
Fitness message from “Sundays on Cycle” : जीएसटी एवं कस्टम्स विभाग की साइकिल रैली में उमड़ा जनसैलाब
Tree Plantation Korea : 42 ग्राम पंचायतों में एक साथ 24 हजार पौधे, कोरिया बना क्लीन एंड ग्रीन मॉडल
Contract Employees Protest : सम्मान समारोह को लेकर विवाद, CM से हस्तक्षेप की मांग
Chhattisgarh Liquor Scam : अनवर ढेबर और तांत्रिक केके श्रीवास्तव से पूछताछ करेगी EOW, दोनों के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट दाखिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Swami Atmanand School Recruitment
Swami Atmanand School Recruitment : 1812 संविदा पदों पर भर्ती, 590 सहायक शिक्षक की सबसे ज्यादा वैकेंसी

Swami Atmanand School Recruitment :सबसे ज्यादा 590 पद…

Highway Tanker Fire
Highway Tanker Fire : कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर धू-धूकर जला टैंकर, 12 हजार लीटर ईंधन था लोड

Highway Tanker Fire : टैंकर काफी गर्म होने…

Janjgir Champa Custody Death : थाने में युवक की मौत, आरक्षक निलंबित; परिजनों का आरोप-मारपीट से गई जान

Janjgir Champa Custody Death : एसपी विजय कुमार…

Raipur Cow Smuggling Protest
Raipur Cow Smuggling Protest : गौ तस्करी के खिलाफ गौ सेवकों की दंडवत यात्रा, कमिश्नरेट कार्यालय घेरने निकले

Raipur Cow Smuggling Protest :कमिश्नर कार्यालय की ओर…

Building Safety Audit
Building Safety Audit : दिल्ली हादसे के बाद CM साय सख्त, जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Building Safety Audi : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?