CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Arang Drug Case : 5 किलो गांजा और दो संरक्षित जंगली जीवों के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा आदतन अपराधी

Arang Drug Case : 5 किलो गांजा और दो संरक्षित जंगली जीवों के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा आदतन अपराधी

By Newsdesk Admin
20/12/2025
Share
Arang Drug Case
Arang Drug Case

सीजी भास्कर, 20 दिसंबर। राजधानी में नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत आरंग थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता (Arang Drug Case) मिली है। इंदिरा चौक के पास मोनू ब्रायलर दुकान के समीप दबिश देकर पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 5 किलो गांजा और दो संरक्षित जंगली जीव गोह (गोइंहा) बरामद किए गए।

Contents
  • सूचना पर घेरा, मौके से गिरफ्तारी
  • जंगली जीव वन विभाग के सुपुर्द
  • इतिहास में दर्ज अपराधों की लंबी फेहरिस्त
  • वरिष्ठ अफसरों की निगरानी में कार्रवाई

गिरफ्तार शख्स की पहचान हुकुमत साहू (37), निवासी देवारपारा तेलीबांधा, रायपुर के रूप में हुई है। आरोपी से नकद 1,27,260 रुपये, मादक पदार्थ और एक एक्टिवा वाहन जब्त किया गया है। बरामद माल और वाहन की कुल कीमत लगभग 4.50 लाख रुपये आंकी गई है।

सूचना पर घेरा, मौके से गिरफ्तारी

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को 20 दिसंबर को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति एक्टिवा पर गांजा लाकर बेचने की फिराक में इंदिरा चौक के पास मौजूद है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद पुलिस (Arang Drug Case) की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी में आरोपी के पास से लगभग 2.50 लाख रुपये मूल्य का 5 किलो गांजा, बिक्री रकम और एक झोले में रखे दो गोह बरामद हुए।

जंगली जीव वन विभाग के सुपुर्द

जप्त किए गए दोनों जंगली जीव गोह को नियमानुसार वन विभाग के हवाले कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ थाने में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

इतिहास में दर्ज अपराधों की लंबी फेहरिस्त

पुलिस ने बताया कि हुकुमत साहू एक आदतन और शातिर अपराधी है। हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा, नारकोटिक एक्ट, चोरी, नकबजनी और मारपीट जैसे 15 से अधिक अपराध उसके नाम (Arang Drug Case) दर्ज हैं। वह हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट चुका है और नारकोटिक एक्ट के एक अन्य केस में फरार चल रहा था।

वरिष्ठ अफसरों की निगरानी में कार्रवाई

इस संयुक्त कार्रवाई को पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में अंजाम दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान अब और सख्ती के साथ जारी रहेगा।

आरंग क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई से मादक पदार्थों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की सक्रियता का संकेत मिलता है। प्रशासन का कहना है कि नशे और संगठित अपराध को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार निगरानी और दबिश जारी रहेगी।

International Yoga Day 2026 : जिला पंचायत सीईओ द्वारा तैयारियों का जायजा
Bastar Placement Camp : युवाओं के लिए मौका, आड़ावाल में प्लेसमेंट कैंप, मिलेगी 10–17 हजार तक सैलरी
Chhattisgarh Mukti Dham : 22 निकायों में बनेंगे नए मुक्तिधाम, 8.42 करोड़ की पहली किस्त जारी
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल
Illegal Mining : अवैध उत्खनन पर कार्रवाई के बाद क्या सामने आया, बिलासपुर में वसूली ने बढ़ाया सख्ती का संकेत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Opposition Protest
Opposition Protest : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला

Opposition Protest : यह बयान मुख्य चुनाव आयुक्त…

Rahul Gandhi Bastar Visit : नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार बस्तर जाएंगे राहुल गांधी, बोधघाट प्रभावितों से करेंगे मुलाकात
Rahul Gandhi Bastar Visit : नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार बस्तर जाएंगे राहुल गांधी, बोधघाट प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi…

CJP Protest Delhi : दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, अभिजीत दिपके समेत कई हिरासत में, देशभर से देखें विरोध की तस्वीरें
CJP Protest Delhi : दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, अभिजीत दिपके समेत कई हिरासत में, देशभर से देखें विरोध की तस्वीरें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन (CJP…

Digital Crop Survey Chhattisgarh : 10 नवंबर तक पूरा करें सर्वे, 93.84% काम पूरा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Digital Crop Survey Chhattisgarh : 10 नवंबर तक पूरा करें सर्वे, 93.84% काम पूरा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop Survey…

NABARD Specialist Recruitment 2026 : नाबार्ड में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, सालाना 40 लाख तक पैकेज
NABARD Specialist Recruitment 2026 : नाबार्ड में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, सालाना 40 लाख तक पैकेज

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD Specialist…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?