CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » India Afghanistan ODI Series  : फिटनेस साबित न करने पर टीम से होंगे बाहर रोहित और पांड्या

India Afghanistan ODI Series  : फिटनेस साबित न करने पर टीम से होंगे बाहर रोहित और पांड्या

By Newsdesk Admin
03/06/2026
Share
India Afghanistan ODI Series
India Afghanistan ODI Series

सीजी भास्कर, 03 जून : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज (India Afghanistan ODI Series) से पहले कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। टीम इंडिया के वरिष्ठ बल्लेबाज रोहित शर्मा और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को बोर्ड ने साफ अल्टीमेटम दिया है कि सीरीज में खेलने के लिए उन्हें पहले अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई ने स्पष्ट कर दिया है कि दोनों सीनियर खिलाड़ियों को टीम के साथ जुड़ने से पहले बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से फिटनेस क्लियरेंस हासिल करना अनिवार्य होगा। भारतीय टीम को आगामी 13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।

Contents
  • हार्दिक पांड्या बेंगलुरु पहुंचे
  • रोहित शर्मा की हैमस्ट्रिंग पर भी संशय, कोच ने दी सफाई
  • 13 जून से शुरू होगा मुकाबला
  • अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की वनडे टीम (Squad)
  • सीरीज का पूरा शेड्यूल (Match Schedule)

हार्दिक पांड्या बेंगलुरु पहुंचे

हार्दिक पांड्या को अफगानिस्तान के खिलाफ घोषित की गई वनडे टीम (India Afghanistan ODI Series) में शामिल तो किया गया है, लेकिन उनके खेलने पर फिटनेस की शर्त लागू रहेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक आज बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंच चुके हैं। वे यहां एक हफ्ते से अधिक समय तक रुकेंगे और वहां के विशेषज्ञों की देखरेख में रहेंगे। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस के सभी कड़े मानकों और टेस्ट पर खरा उतरने के बाद ही उनके सीरीज में खेलने को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल के दौरान हार्दिक पांड्या को पीठ में ऐंठन (Back Spasm) की समस्या हुई थी, जिसके कारण वे टूर्नामेंट के कुछ मैचों से बाहर भी रहे थे।

रोहित शर्मा की हैमस्ट्रिंग पर भी संशय, कोच ने दी सफाई

हार्दिक पांड्या के साथ-साथ पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के सामने भी बीसीसीआई ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करने और फिटनेस क्लियरेंस टेस्ट पास करने की समान शर्त रखी है। आईपीएल के दौरान रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी (मांसपेशियों में खिंचाव) से जूझते नजर आए थे। हालांकि, इस मामले में आईपीएल में उनकी टीम मुंबई के हेड कोच महेला जयवर्द्धने ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि रोहित अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्हें इस चोट से उबरने के लिए पर्याप्त आराम और समय दिया गया था। जयवर्द्धने ने बताया कि आईपीएल मैचों के दौरान रोहित को एक सोची-समझी रणनीति के तहत ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में मैदान पर उतारा गया था, न कि किसी बड़ी फिटनेस समस्या के कारण।

13 जून से शुरू होगा मुकाबला

इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। सीरीज का पहला वनडे मैच 13 जून को धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ में और तीसरा व अंतिम मैच 20 जून को चेन्नई में आयोजित होगा।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की वनडे टीम (Squad)

कप्तान व उपकप्तान : शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे का चयन किया गया है।

 

सीरीज का पूरा शेड्यूल (Match Schedule)

पहला वनडे: 13 जून धर्मशाला

दूसबर वनडे: 17 जून लखनऊ

तीसरा वनडे: 20 जून चेन्नई

 

 

 

ICC Cricket World Cup League 2 : ईरान-इजरायल तनाव का असर क्रिकेट पर, ICC World Cup League-2 के 6 मैच टले
CSK vs SRH : जीनियस कप्तान धोनी भी CSK को जीत की पटरी पर नहीं ला पा रहे, SRH की चेपाक में पहली जीत
IPL cricket betting worth Rs 2 crore exposed : मुख्य आरोपी की तलाश जारी
International cricket will resonate in Raipur again : जिम्बाब्वे से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम
Ind vs NZ Final : फाइनल में कल गदर काटेंगे ये 5 भारतीय खिलाड़ी… न्यूजीलैंड के जबड़े से जीत छीन लाने की रखते हैं ताकत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CEC Gyanesh Kumar : ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक, 30 सितंबर को दिल्ली में जुटेंगे विपक्षी नेता
CEC Gyanesh Kumar : ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक, 30 सितंबर को दिल्ली में जुटेंगे विपक्षी नेता

ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष की बैठक (CEC Gyanesh…

Asian Games 2026 : ईरान को 39-35 से पटका, पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
Asian Games 2026 : ईरान को 39-35 से पटका, पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड

पुरुष कबड्डी में गोल्ड (Asian Games 2026) जीतकर…

Minor Girl Death : लुचकी तालाब के पीछे नाबालिग की संदिग्ध मौत, सिर पर मिले चोट के निशान, साथ रह रहा युवक फरार
Minor Girl Death : लुचकी तालाब के पीछे नाबालिग की संदिग्ध मौत, सिर पर मिले चोट के निशान, साथ रह रहा युवक फरार

नाबालिग की संदिग्ध मौत (Minor Girl Death) के…

BEd DEd Teachers : बीएड डीएड करने वाले शिक्षकों को झटका, दो अग्रिम वेतन वृद्धि की मांग हाई कोर्ट ने ठुकराई
BEd DEd Teachers : बीएड डीएड करने वाले शिक्षकों को झटका, दो अग्रिम वेतन वृद्धि की मांग हाई कोर्ट ने ठुकराई

शिक्षकों की वेतन वृद्धि (BEd DEd Teachers) से…

BSP Scrap Theft Case : 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में MD विनोद कुमार गर्ग को जमानत, 21 गिरफ्तारियों के बाद आया नया मोड़
BSP Scrap Theft Case : 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में MD विनोद कुमार गर्ग को जमानत, 21 गिरफ्तारियों के बाद आया नया मोड़

स्क्रैप चोरी मामला (BSP Scrap Theft Case) अब…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?