CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » West Bengal Political Crisis : ममता बनर्जी के साथ ‘महाखेला’! 59 विधायकों की बगावत से टूटने की कगार पर TMC

West Bengal Political Crisis : ममता बनर्जी के साथ ‘महाखेला’! 59 विधायकों की बगावत से टूटने की कगार पर TMC

By Newsdesk Admin
03/06/2026
Share
West Bengal Political Crisis
West Bengal Political Crisis

सीजी भास्कर, 03 जून : पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद से ममता बनर्जी की सियासी मुश्किलें (West Bengal Political Crisis) थमने का नाम नहीं ले रही हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) इस वक्त अपने सबसे बड़े आंतरिक संकट से जूझ रही है और पार्टी सीधे तौर पर दो फाड़ होने की कगार पर खड़ी हो गई है। टीएमसी से निष्कासित विधायक ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा ने ममता बनर्जी के नेतृत्व के खिलाफ खुलकर बगावत का बिगुल फूंक दिया है। राजनीतिक गलियारों और सूत्रों से आ रही खबरों के मुताबिक, इस बागी गुट को टीएमसी के कुल 80 विधायकों में से 59 से अधिक विधायकों का मजबूत समर्थन हासिल हो चुका है।

Contents
  • अभिषेक बनर्जी और आई-पैक को लेकर फूटा गुस्सा
  • क्या है बागी विधायकों की मुख्य मांग
  • नंबर गेम में पिछड़ीं ममता, बचे सिर्फ 21 विधायक

इस सियासी ड्रामे (West Bengal Political Crisis) की शुरुआत सोमवार रात को हुई, जब ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा ने कोलकाता स्थित विधायक हॉस्टल में टीएमसी के कई विधायकों के साथ एक सीक्रेट मीटिंग की। इससे पहले ही ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई एक महत्वपूर्ण बैठक से टीएमसी के 80 में से 60 विधायकों ने दूरी बना ली थी। अब उन्हीं नाराज विधायकों के साथ बागी नेताओं की इस मुलाकात ने बंगाल के सियासी पारे को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

अभिषेक बनर्जी और आई-पैक को लेकर फूटा गुस्सा

पार्टी के भीतर से आ रही आवाजें बताती हैं कि जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर बड़े नेताओं तक का अब ममता बनर्जी से मोहभंग हो रहा है। विशेष रूप से ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को लेकर विरोध के सुर सबसे ज्यादा तेज हैं। टीएमसी के कई बागी विधायक और वरिष्ठ नेता खुले तौर पर इस दुर्दशा के लिए अभिषेक बनर्जी के कामकाज के तरीके को ही दोषी ठहरा रहे हैं। नेताओं का आरोप है कि पार्टी में भ्रष्टाचार, घमंड और परिवारवाद चरम पर पहुंच चुका है। इसके साथ ही सीनियर नेताओं को लगातार दरकिनार किया जा रहा है और ‘आई-पैक’ (I-PAC) के प्रोफेशनल्स के जरिए पूरी पार्टी को एक निजी जागीर की तरह चलाया जा रहा है, जिससे विधायकों का स्वाभिमान आहत हुआ है।

इस बगावत का असर मंगलवार को तब साफ देखने को मिला जब ममता बनर्जी ने एक राजनीतिक धरने का आयोजन किया। इस धरने से टीएमसी के अधिकांश विधायकों और सांसदों ने दूरी बनाए रखी। पूरे प्रदर्शन में ममता के साथ केवल 8 विधायक और 6 सांसद ही शामिल हुए, जो पार्टी पर ढीली होती उनकी पकड़ का साफ संकेत है।

क्या है बागी विधायकों की मुख्य मांग

टीएमसी के इन 59 बागी विधायकों ने ममता बनर्जी को सीधा झटका देते हुए एक कड़ा रुख अपनाया है। बागी गुट में शामिल विधायक मुस्तफिजुर रहमान ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि 59 विधायकों ने एक प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा, “हम सभी ममता बनर्जी के पूरी तरह खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हमारी मांग है कि शोभनदेव चट्टोपाध्याय के बजाय पार्टी के ही किसी बेहद वरिष्ठ और अनुभवी नेता को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाए। बागी गुट की ओर से अब निष्कासित नेता ऋतब्रत बनर्जी को नए नेता प्रतिपक्ष के तौर पर प्रोजेक्ट किया जा रहा है।

नंबर गेम में पिछड़ीं ममता, बचे सिर्फ 21 विधायक

विधायकों के इस नए नंबर गेम ने ममता बनर्जी (West Bengal Political Crisis) के खेमे में हड़कंप मचा दिया है। आधिकारिक आंकड़ों और सूत्रों की मानें तो 59 विधायकों के बगावती तेवर अपनाने के बाद अब आधिकारिक तौर पर ममता बनर्जी के वफादार गुट के पास केवल 21 विधायक ही बचे हैं। सत्ता से बाहर होते ही इस तरह की खींचतान ने टीएमसी के अस्तित्व पर ही संकट खड़ा कर दिया है।

इस बीच, बंगाल के सियासी हलकों से बड़ी खबर है कि टीएमसी के करीब 20 बागी विधायक विधानसभा परिसर पहुंच चुके हैं। खुद बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष रथींद्र बोस भी विशेष रूप से सदन में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि बागी विधायक जल्द ही स्पीकर रथींद्र बोस से मुलाकात करेंगे, जहां वे आधिकारिक तौर पर 59 विधायकों के हस्ताक्षर का पत्र सौंपकर ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाने और उन्हें अलग गुट के रूप में मान्यता देने की मांग रखेंगे।

 

 

GPM में कांग्रेस के भीतर ‘दो फाड़’, जिला और ब्लॉक अध्यक्षों में ठनी, समितियों के गठन पर मनमानी और गुटबाजी का आरोप…
Vision 2047: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आएगा बड़ा रोडमैप, जबरन धर्मांतरण पर सख्त कानून की तैयारी
CG BJP News : भाजपा सदस्यता अभियान पर कार्यशाला आज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेता व विधायक हुए शामिल
‘दो बार हो गई थी गलती, अब इधर-उधर नहीं होगा…’, CM नीतीश ने अमित शाह के सामने फिर दोहराई पुरानी बात
शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और विधायक कवासी लखमा गिरफ्तार, आज ही ईडी पेश करेगी कोर्ट में

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ahiwara Farmers
Ahiwara Farmers : अहिवारा में धान बेचने के लिए भटक रहे किसान, सत्यापन अटका; बारिश से फसल खराब होने का डर

अहिवारा तहसील के किसान समर्थन मूल्य पर धान…

Balodabazar Theft Case
Balodabazar Theft Case : बलौदाबाजार में तीन दुकानों के शटर तोड़कर चोरी, सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया 22 वर्षीय आरोपी

बलौदाबाजार शहर में तीन अलग-अलग दुकानों के शटर…

Mahadev Betting Bollywood Connection : महादेव सट्टा केस में बॉलीवुड तक पहुंची ED की जांच, 500 करोड़ की फिल्म और 60 करोड़ के हवाला लेजर से मचा हड़कंप
Mahadev Betting Bollywood Connection : महादेव सट्टा केस में बॉलीवुड तक पहुंची ED की जांच, 500 करोड़ की फिल्म और 60 करोड़ के हवाला लेजर से मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के चर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले (Mahadev…

Chhattisgarh Factory Safety Audit : कारखानों में अब हर साल सुरक्षा जांच जरूरी! खतरनाक उद्योगों का बाहरी ऑडिट भी होगा, सरकार ला रही नया नियम
Chhattisgarh Factory Safety Audit : कारखानों में अब हर साल सुरक्षा जांच जरूरी! खतरनाक उद्योगों का बाहरी ऑडिट भी होगा, सरकार ला रही नया नियम

छत्तीसगढ़ के औद्योगिक कारखानों में श्रमिकों की सुरक्षा…

Raipur Municipal Corporation Expansion : रायपुर में शामिल होंगे 20 गांव? पांच साल से शासन में अटका प्रस्ताव, जनगणना के बाद ही फैसला
Raipur Municipal Corporation Expansion : रायपुर में शामिल होंगे 20 गांव? पांच साल से शासन में अटका प्रस्ताव, जनगणना के बाद ही फैसला

इन गांवों को नगर निगम (Raipur Municipal Corporation…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?