CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में युवक का रास्ता रोक शराब के लिए रूपये मांगने लगे बाइकर्स, नहीं देने पर चला दिया चाकू, जेब से निकाले 300 रूपये, घायल जिला अस्पताल में भर्ती

भिलाई में युवक का रास्ता रोक शराब के लिए रूपये मांगने लगे बाइकर्स, नहीं देने पर चला दिया चाकू, जेब से निकाले 300 रूपये, घायल जिला अस्पताल में भर्ती

By Newsdesk Admin
01/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 01 दिसंबर। दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम पैदल जा रहे युवक का रास्ता रोक बाईक सवार तीन अज्ञात लड़के शराब के लिए उससे रूपये मांगने लगे। युवक द्वारा मना करने पर आरोपियों ने चाकू से जानलेवा हमला कर उसे लहुलुहान छोड़ भाग निकले। सूचना पर जामुल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 और 119 (1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय ने बताया कि 29 नवंबर की रात पुलिस कंट्रोल रूम दुर्ग से सूचना मिली कि एक घायल युवक को जिला अस्पताल ले लाया गया है जो कि जामुल क्षेत्र में चाकूबाजी से आहत हुआ है। पेट्रोलिंग स्टाफ तत्काल जिला अस्पताल दुर्ग भेजा गया, जहां मुतजरर मनीष सिंह चौहान अस्पताल में भर्ती होकर उपचार कराते मिला। पूछताछ पर उसने बताया कि 32 एकड़ पुल के पास 3 अज्ञात लड़को के द्वारा जान से मारने की नियत से प्राण घातक प्रहार कर उसे चोट पहुंचाया गया है। प्रार्थी से घटना के संबंध में पूछताछ कर बीएनएस की धारा 119(1), 109 पंजीबंद्ध कर विवेचना की जा रही है।

घायल प्रार्थी मनीष सिंह चौहान (44 वर्ष) निवासी शंकरगढ थाना जिला प्रयागराज हालमुकाम डीवी कार्मशियल कंपनी छावनी चौक के पास भिलाई ने पुलिस को बताया कि रात्रि करीब पौने 8 बजे सरकारी स्कूल की तरफ से वैशाली नगर शराब दुकान शराब लेने जा रहा था। वह पैदल चलते हुए 32 एकड़ पुल के पास पहुंचा तभी 3 अज्ञात लड़के दो पहिया वाहन में पीछे से आकर सामने रास्ता रोक शराब पीने के लिये रूपये की मांग किये। मनीष सिंह ने रूपया देने से मना किया तो उसमें से एक लड़के ने अपने पास रखे चाकू से प्राण घातक प्रहार कर मनीष के सीने में वार किया। लड़के मनीष की पैंट की जेब में रखे 300 रूपये निकाल कर भाग गए। लहुलुहान मनीष ने अपने दोस्त अविनाश, धर्मेश, प्रदीप शर्मा को बता तो वे मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

Online Marriage Registration : अब विवाह पंजीयन हुआ आसान, सेवा सेतु पोर्टल से मिली ऑनलाइन सुविधा
Girls Safety in Schools: कस्तूरबा विद्यालय से छात्राओं की दहशत भरी दास्तान
Ambikapur student protest : 10 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, सुनाई पीड़ा
Korba Murder Case : शराब के नशे में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की बेरहमी से हत्या, गांव में मचा हड़कंप
Big Break : MP भोपाल इटारसी के मध्य मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरे से उतरे, यातायात अप्रभावित, कोई जनहानि नहीं

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gold Silver Price
Gold Silver Price : रायपुर में हल्की ज्वेलरी की बढ़ी मांग, सोने-चांदी के भाव स्थिर रहने से बाजार को उम्मीद

त्योहारी सीजन में रायपुर के सराफा बाजार में…

Supreme Court
Supreme Court : दिल्ली प्रदर्शन पर पाबंदियों को लेकर केंद्र और पुलिस ने मांगी माफी, इंटरनेट बंद करने पर दी सफाई

मेट्रो स्टेशन के गेट बंद रखने के मामले…

Tatibandh Siltara Road
Tatibandh Siltara Road : रायपुर में पांच साल से अधूरी सर्विस रोड, 600 मीटर जमीन अधिग्रहण के बाद बनेगी सड़क

टाटीबंध-सिलतरा बायपास यानी रिंग रोड-4 पर हीरापुर मोड़…

Hrithik Roshan
Hrithik Roshan : ‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन की धांसू एंट्री, रजनीकांत संग अंदाज ने जीता फैंस का दिल

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन…

Katie Zacharia
Katie Zacharia : ट्रंप की नई प्रवक्ता की कानूनी डिग्री पर सवाल, बार परीक्षा के रिकॉर्ड को लेकर विवाद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?