CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शराब पीकर आया दूल्हा, दुल्हन ने कहा ‘No’! शादी टूटी, लड़के वालों को भरने पड़े 7 लाख…!

शराब पीकर आया दूल्हा, दुल्हन ने कहा ‘No’! शादी टूटी, लड़के वालों को भरने पड़े 7 लाख…!

By Newsdesk Admin
19/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 मई। उत्तर प्रदेश के संभल में एक दुल्हन ने बारात वापस लौटा दी क्योंकि दूल्हा अपनी शादी में भी शराब पीकर बारात लेकर आया था। ऐसे में दूल्हे को नशे में देखकर लड़की पक्ष के लोग भड़क गए। दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

Contents
  • एंट्री पर ही लड़खड़ाने लगा दूल्हा
  • शादी में खर्च हुए पैसे देने पड़े

दुल्हन ने कहा कि जो शख्स अपनी शादी तक के दिन होश में नहीं है। वह आगे क्या करेगा। ऐसा लड़का किसी काम का नहीं है। मैं ऐसे लड़के से शादी नहीं कर सकती।

दुल्हन ने शादी से इनकार तो किया ही, साथ ही दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे पक्ष से 7 लाख रुपए की भी मांग की। दुल्हन पक्ष के लोगों ने कहा कि उन्होंने शादी में 7 लाख रुपए खर्च किए हैं, जो दूल्हे पक्ष को देने होंगे। शुरुआत में लड़के वालों ने पैसे देने से मना कर दिया। लेकिन फिर मामला थाने तक पहुंच गया।

इसके बाद लड़के वाले लड़की वालों को पैसे देने के लिए राजी हो गए। हालांकि लड़के ने अपनी सफाई में कहा कि उसकी इसमें गलती नहीं है। उसके दोस्तों ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर धोखे से उसे पिला दी थी। जब उसे नशा हुआ तो उसे जानकारी हुई।

इस मामले में पंचायत हुई, बड़े-बुजुर्गों और रिश्तेदारों ने लड़की को समझाया लेकिन दुल्हन ने शादी करने से साफतौर पर मना कर दिया। इसके बाद दूल्हे पक्ष को पैसे देने पड़े और बारात भी वापस ले जानी पड़ी।

एंट्री पर ही लड़खड़ाने लगा दूल्हा

ये मामला संभल के बहजाई के कुल्हेटा से सामने आया है, जहां शनिवार, 17 मई को खेसारी लाल की 19 वर्षीय बेटी शशि की रात 9 बजे बारात आई। उसकी बारात अमरोहा के आदमपुर के टिगरिया नागिर शाह से आई थी।

अमित की बारात चढ़ी, दूल्हे के दोस्त और रिश्तेदार सब बैंड-बाजे पर खूब नाचे। लेकिन जब एंट्री हुई तो दूल्हा लड़खड़ाने लगा। जब दूल्हा अंदर आया तो दुल्हन ने उसे देखकर अंदाजा लगा लिया कि उसने शराब पी हुई है। क्योंकि अमित नशे की हालत में था।

शादी में खर्च हुए पैसे देने पड़े

ऐसे में दुल्हन शशि ने भरे मंडप में दूल्हे अमित से शादी करने से इनकार कर दिया। लड़के वालों ने दुल्हन को मनाने की लाख कोशिश की। लेकिन दुल्हन ने सोच लिया था कि वह अब अमित से शादी नहीं करेगी. इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां दुल्हन पक्ष ने शादी में खर्च हुए पैसे देने की मांग रखी।

दूल्हे पक्ष को दुल्हन पक्ष को पैसे देने पड़े और बारात वापस ले जानी पड़ी। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष थाने आए, लेकिन किसी की ओर से केस दर्ज नहीं कराया गया है। शशि के पिता ने बेटी की फैसले को सही बताया। वहीं दुल्हन की बहन ने बताया कि पूरी बारात ने शराब पी हुई थी।

Chhattisgarh Coal Block Auction : छत्तीसगढ़ के तीन कोल ब्लाकों की नीलामी पूरी, कोरबा और रायगढ़ में जल्द शुरू होगा उत्खनन, मिलेगा 1400 लाख टन से ज्यादा कोयला
सूरजपुर में धर्मांतरण का मामला: चंगाई सभा के बहाने 5 गिरफ्तार
लैंड पुलिंग को लेकर पूर्व CM दिग्विजय सिंह बोले:उज्जैन में किसानों से संवाद करें मुख्यमंत्री, आंदोलन की नौबत क्यों
कांग्रेस का इंदौर संभागायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन : PCC चीफ बोले- गुंडों ने CM के जन्मदिन पर दिए विज्ञापन, धोखेबाजों की पार्टी में जगह नहीं
विजय माल्या ने RCB को दी बधाई तो लोग मांगने लगे पैसा, बोले- माल किधर है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Youth Congress Election : यूथ कांग्रेस चुनाव के बीच बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, अमित पठानिया हटे, स्मृति को मिली कमान

सीजी भास्कर, 28 जून। छत्तीसगढ़ में यूथ कांग्रेस…

Congress Training Camp
Congress Training Camp : लखना गांव में कांग्रेस का अनोखा जनसंपर्क अभियान, मजदूरों के साथ 3 घंटे किया श्रमदान, समस्याएं सुनीं और साथ बैठकर किया भोजन

सीजी भास्कर, 28 जून। अभनपुर में कांग्रेस के…

Sleeper Bus Fire
Sleeper Bus Fire : चलती स्लीपर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

सीजी भास्कर, 28 जून। चलती स्लीपर बस में…

Turmeric Farming
Turmeric Farming : नगरी में हल्दी की वैज्ञानिक खेती को मिलेगा नया आयाम

सीजी भास्कर, 28 जून। हल्दी की वैज्ञानिक खेती…

Wall Collapse
Wall Collapse : बेमेतरा में दीवार गिरने से 2 मासूम बहनों की दर्दनाक मौत, महिला गंभीर घायल

सीजी भास्कर, 28 जून। दीवार गिरने की घटना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?