CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » US ने छत्तीसगढ़ को बताया हाई रिस्क एरिया: 6 राज्यों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, भूपेश बोले– क्या यही है अमृत काल?

US ने छत्तीसगढ़ को बताया हाई रिस्क एरिया: 6 राज्यों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, भूपेश बोले– क्या यही है अमृत काल?

By Newsdesk Admin
23/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 जून |

अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इसमें भारत के कुछ स्टेट ऐसे हैं जहां यात्रा न करने की सलाह दी गई है। वहीं नक्सल हिंसा के चलते कुछ राज्यों में यात्रा में सावधानी बरतने की भी एडवाइजरी है। इस कैटेगरी में छत्तीसगढ़ भी है।

ये एडवाइजरी अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने जारी की है। वहां के नागरिकों को बताया गया है कि भारत के कुछ राज्यों में हालात ठीक नहीं है, ऐसे में वहां यात्रा करते समय मंत्रालय को इसकी पूरी जानकारी देकर ही यात्रा करें। प्रदेश में अब इस मामले में सियासी बवाल भी शुरू हो चुका है।

इस पर भूपेश बघेल ने लिखा कि ये है अमृत काल? अमरीकी सरकार ने अपने नागरिकों के लिए भारत के 6 राज्यों में यात्रा न करने की चेतावनी जारी की है। इसमें हमारा छत्तीसगढ़ भी शामिल है। प्रधानमंत्री जी की अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दोस्ती का ऐसा सिला?

इसके साथ ही कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने भी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी एडवाइजरी में छत्तीसगढ़ का उल्लेख किया गया है। छत्तीसगढ़ में रायपुर के अलावा कहीं भी कोई जगह सेफ नहीं है बताया गया है। देश के साथ साथ प्रदेश का भी विश्व में डंका बज रहा है। घोर निंदनीय।

भाजपा कांग्रेस आमने-सामने, किसने क्या कहा-

  • पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय बोले- अमेरिकी विदेश विभाग की ट्रैवल एडवाइजरी में छत्तीसगढ़ को हाई रिस्क स्टेट के रूप में चिह्नित किया गया है। ये राज्य सरकार की विफलता का अंतरराष्ट्रीय प्रमाण है। ये केवल चेतावनी नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर छत्तीसगढ़ की बदहाल कानून-व्यवस्था की पोल खोलने वाला दस्तावेज है।
  • टीएस सिंहदेव ने लिखा- अमेरिका ने साफ़ कहा है कि भारत और खासकर छत्तीसगढ़ में महिलाएं अकेले यात्रा न करें। क्यों? क्योंकि बलात्कार, हिंसा और आतंकवाद बेकाबू हैं। “बेटी बचाओ” सिर्फ़ नारे और पोस्टर तक सीमित है। भाजपा सरकार की नाकामी ने भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया है। हालात जल्द से जल्द सुधारे नहीं गए तो मोदी राज के ‘नए भारत’ को howdy और hugs के बावजूद सिर्फ चेतावनी और अपमान मिलता रहेगा।

कांग्रेस नेताओं के बयान पर बीजेपी का जवाब

  • प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा- जैसे राहुल गांधी देश को बदनाम करने की साजिश रचते हैं, वैसे ही छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता बड़ी ही बेशर्मी से अपने प्रदेशों को गलत तथ्य बताकर बदनाम कर रहे हैं। अमेरिका ने छत्तीसगढ़ को लेकर कहा है कि यहां जाएं तो जानकारी दें, ये नहीं कहा कि न जाएं। अपने ही प्रदेश को बदनाम करते हुए कांग्रेस पार्टी के नेताओं को शर्म नहीं आई।

क्या लिखा है अमेरिकी एडवाइजरी में

माओवादी चरमपंथी समूह, या “नक्सली”, भारत के एक बड़े क्षेत्र में सक्रिय हैं जो पूर्वी महाराष्ट्र और उत्तरी तेलंगाना से लेकर पश्चिमी पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है। छत्तीसगढ़ और झारखंड के ग्रामीण इलाकों में भारत सरकार के अधिकारियों पर हमले छिटपुट रूप से होते रहते हैं।

नक्सलियों ने स्थानीय पुलिस, अर्धसैनिक बलों और सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाकर कई हमले किए हैं। खतरे की बदलती प्रकृति के कारण, भारत में काम करने वाले अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों को इन राज्यों के अधिकांश क्षेत्रों में यात्रा करने से पहले अनुमति लेनी होगी।

इनमें बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मेघालय, ओडिशा हैं। अगर कर्मचारी केवल इन राज्यों की राजधानी की यात्रा कर रहे हैं तो अनुमति की आवश्यकता नहीं है।

भारत अमेरिका से बेहतर स्थिति में

कई देशों में हिंसा बढ़ रही है। हाल ही में सामने आई ‘ग्लोबल पीस इंडेक्स’ की साल 2025 की रिपोर्ट में पता चला है कि अमेरिका से इस मामले में भारत बेहतर स्थिति में है। इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (आईईपी) द्वारा जारी वैश्विक शांति सूचकांक (जीपीआई) 2025 में इसका जिक्र है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत 115वें नंबर पर है जबकि अमेरिका 128वें पर।

Chhattisgarh Highway Tunnel : छत्तीसगढ़ को मिली पहली राष्ट्रीय राजमार्ग टनल, सिर्फ 12 महीनों में पूरा हुआ निर्माण कार्य
CM Helpline 1076 : एक कॉल में दर्ज हुई शिकायत, एक घंटे में मिली राहत, सीएम हेल्पलाइन का दिखा असर
Scorching heat will increase in Chhattisgarh : चार जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट
भिलाई के स्पा सेंटर्स में चल रहा था सेक्स रैकेट:8 जगह छापा, कई अनैतिक चीजें मिली
Drug Syndicate Scandal : समाजसेवी-राजनेता के बेटे से होगी पूछताछ, 850 से ज्यादा रईसजादे जांच के घेरे में, जानिए क्या है मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?