CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर में फैला डायरिया, दर्जन भर से अधिक बीमार:गंदे पानी से बीमारी फैलने की आशंका; प्रभावित इलाकों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

बिलासपुर में फैला डायरिया, दर्जन भर से अधिक बीमार:गंदे पानी से बीमारी फैलने की आशंका; प्रभावित इलाकों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

By Newsdesk Admin
30/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 मई |

बिलासपुर में बारिश का मौसम आने से पहले ही डायरिया फैलने लगा है। नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 17 के ठेठाडबरी क्षेत्र में 60 से 70 घरों में डायरिया के लक्षण पाए गए हैं। दर्जन भर से अधिक लोग उल्टी और दस्त की शिकायत हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में लगे बोरपंप के पास सालों से जमी गंदगी और नालियों की सफाई नहीं होने से जल स्त्रोत प्रदूषित हो गए हैं। पाइपलाइन की स्थिति भी बेहद खराब है, जो नालियों से होकर गुजर रही है, जिससे लीकेज के जरिए गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है। जिसकी वजह से बीमारी फैल रही है।

मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां 70 से अधिक घरों में सर्वे किया और लोगों को दवाइयां बांटी गई।

सीएमएचओ ने कहा- नियंत्रण में है स्थिति

सीएमएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इलाके में सर्वे किया है। स्थिति अब नियंत्रण में है। लेकिन, समस्या की जड़ दूषित जल आपूर्ति है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद घर-घर जाकर ओआरएस के पैकेट और क्लोरीन की गोलियां वितरित की गई है।

मेयर ने निगम के अफसरों को दिए निर्देश

वहीं, डायरिया फैलने की जानकारी मिलने के बाद मेयर पूजा विधानी ने भी 29 मई को प्रभावित इलाके का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

उन्होंने नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में साफ पीने के पानी की आपूर्ति में कोई बाधा न आए। साथ ही, ओआरएस पाउडर और आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

Project Dadhichi Raipur Award : अंगदान-देहदान के क्षेत्र में रायपुर की बड़ी उपलब्धि
Financial Irregularity : वित्तीय अनियमितता में फंसे लच्छनपुर पंचायत सचिव, निलंबित
Chhattisgarh Cooperative Bank Appointment: सहकारी बैंकों में नई जिम्मेदारियां तय, रायपुर से बिलासपुर तक बदला नेतृत्व का समीकरण
शाजापुर (एमपी): चाय-नाश्ते के लिए उतरे यात्री, कुछ मिनटों में जलकर खाक हुई बस..
Bijapur Bulldozer Action: बीजापुर में उजड़ते आशियाने, DRG जवान के घर पर भी चला बुलडोजर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Knife Attack
Dhamtari Knife Attack : पुरानी रंजिश का बदला लेने खूनी हमला

Dhamtari Knife Attack :घटना की सूचना मिलते ही…

Janjgir Cyber Fraud 
Janjgir Cyber Fraud : पुलिसकर्मी ही निकला साथी का ठग, मोबाइल चोरी कर बैंक खाते से निकाले लाखों रुपए

Janjgir Cyber Fraud :पुलिस ने लोगों से अपील की…

Kiran Singh Deo Accident
Kiran Singh Deo Accident : सड़क हादसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष घायल

Kiran Singh Deo Accident :घटना की सूचना मिलते…

Raipur Gold Scam
Raipur Gold Scam : सोने के नाम पर बेचते थे पीतल के हार, यूपी के 3 ठग पुलिस की गिरफ्त में

Raipur Gold Scam :आरोपी खुद को दिहाड़ी मजदूर या…

Minor Rape Accused Arrested
Minor Rape Accused Arrested : पुलिस की फुर्ती, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

Minor Rape Accused Arrested :पूछताछ के बाद आरोपी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?