CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Nursing Student Murder Case : एक दिन पहले फेल हुई साजिश, अगले दिन पूरी साजिश के साथ कर दी हत्या

Bhilai Nursing Student Murder Case : एक दिन पहले फेल हुई साजिश, अगले दिन पूरी साजिश के साथ कर दी हत्या

By Newsdesk Admin
12/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 12 जुलाई। भिलाई में 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा खुशी साहू की हत्या के मामले में पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी लाकेश्वर उर्फ पिंटू साहू ने वारदात को पूरी योजना के साथ अंजाम दिया था। वह घटना से एक दिन पहले भी छात्रा की हत्या करने के इरादे से उसके किराए के कमरे तक पहुंचा था, लेकिन छात्रा के नहीं मिलने पर वापस लौट गया। अगले दिन वह दोबारा पहुंचा और कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। (Bhilai Nursing Student Murder Case)

Bhilai Murder
Bhilai Murder : Khushi Sahu

पुलिस के मुताबिक, 10 जुलाई की दोपहर आरोपी रामनगर स्थित छात्रा के किराए के कमरे में पहुंचा। उस समय छात्रा अपनी सहेली के साथ मौजूद थी। सहेली के बाथरूम जाने का फायदा उठाकर आरोपी कमरे में घुसा और पहले छात्रा का गला दबाया। इसके बाद उसने धारदार हथियार से लगातार 10 से 11 बार हमला किया। हमला करीब ढाई से तीन मिनट के भीतर किया गया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मर्डर केस भिलाई

Bhilai Nursing Student Murder Case

सबूत मिटाने की तैयारी करके आया था आरोपी : Bhilai Nursing Student Murder Case

जांच में सामने आया है कि आरोपी वारदात के बाद सबूत मिटाने की तैयारी भी करके आया था। उसने एक के ऊपर एक दो शर्ट पहन रखी थीं और जींस के अंदर बरमूडा भी पहना था। हत्या के बाद उसने खून से सने कपड़े और जूते उतारकर कुम्हारी के पास खारून नदी में फेंक दिए, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिल सके। इसके बाद अंदर पहने कपड़ों में ही मौके से फरार हो गया।

तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को बलौदाबाजार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रायपुर के खमतराई इलाके में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार और वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई है।

 

आरोपी छात्रा से एकतरफा प्रेम करता था और उस पर संबंध बनाने तथा शादी करने का दबाव बना रहा था। छात्रा ने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया था और कुछ समय पहले उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने हत्या (Bhilai Nursing Student Murder Case) की साजिश रची। पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्रा का दूर का रिश्तेदार भी था, जिससे दोनों की पहले से पहचान थी।

आरोपी के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

बीजेपी सांसद का विरोध प्रदर्शन: बंगला न मिलने पर भवन में ताला, बस्तर को रायगढ़ बाड़ा बनाने की चेतावनी…
PWD Review Meeting  : लोक निर्माण विभाग के कार्यों में जनहित और तकनीकी दक्षता पर जोर
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नदी किनारे कच्ची शराब फैक्ट्री ध्वस्त
अक्षय तृतीया पर आज गुड्डा-गुड़ियों का विवाह, बाजारों में खरीदारी की रौनक
BJP मंडल अध्यक्षों के नाम का खुला पिटारा, एक अहम मंडल की कमान इस बार महिला को, पुरूषोत्तम, रोहित और धर्मपाल को भी बधाइयों का तांता, हुई आतिशबाजी बटी मिठाइयां

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

HNLU Raipur Food Controversy
HNLU Raipur Food Controversy : लॉ यूनिवर्सिटी की मेस में शाकाहारी भोजन में मिला अंडा, छात्रों की शिकायत पर मैनेजर हटाया

HNLU Raipur Food Controversy : विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार…

Temple Land Compensation
Temple Land Compensation : रायगढ़ में 10 मंदिरों की जमीन अधिग्रहित, 2.87 करोड़ रुपये का मुआवजा वर्षों से अटका

Temple Land Compensation :दस्तावेजों में कमी या अन्य…

Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो
Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो

हरलीन देओल की हॉकी अकादमी में मुलाकात (Harleen…

Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार
Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार

तिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान (Kanker Janpad…

Congress Protest in Delhi : SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना
Congress Protest in Delhi : SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना

(Congress Protest in Delhi) दिल्ली में पार्टी हाईकमान…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?