सीजी भास्कर, 30 जून। रायपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर गौरव हेपट को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हत्या के प्रयास के मामले के अलावा आर्म्स एक्ट के तहत भी नया मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। (History-Sheeter Arrested)
पुलिस के अनुसार डीडी नगर थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले के बाद से आरोपी लगातार फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदलता रहा। गंभीर लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा डीडी नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने उसकी तलाश तेज की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया।
तलाशी (History-Sheeter Arrested) के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में वह हथियार रखने से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया है।
प्रारंभिक पूछताछ में गौरव हेपट ने बताया कि फरारी के दौरान वह दमन-दीव, बिलासपुर और धमतरी के विभिन्न स्थानों पर छिपकर रह रहा था। पुलिस अब उन लोगों और ठिकानों की भी जांच कर रही है, जिन्होंने फरारी के दौरान उसकी मदद की।
पुलिस के मुताबिक गौरव हेपट थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसके(History-Sheeter Arrested) खिलाफ रायपुर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट और नारकोटिक्स से जुड़े एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क और सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।



